नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस को संबोधित किया। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत के लोग इस ऐतिहासिक अवसर पर आपकी मेजबानी करके खुश हैं, क्योंकि हम एक साथ अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।"
हैदराबाद में हो रहे सम्मेलन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शहर अपनी संस्कृति तथा खान-पान, आतिथ्य और हाई-टेक विजन के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सम्मेलन के विषय, 'ग्लोबल विलेज को भू-सक्षम बनाना: कोई भी पीछे न रहे' को भारत द्वारा पिछले कुछ वर्षों में उठाए गए कदमों के रूप में देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा, "हम अंत्योदय के विजन पर काम कर रहे हैं, जिसका अर्थ है मिशन मोड में विकास के सिरे पर खड़े अंतिम ...
जयपुर। पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश के 95 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केंद्रीय गृहमंत्री पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल, प्रदान कर सम्मानित किया। इनमे 39 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।
लाठर ने सम्मनित होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी लगन व निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस कर्मियों की ततपरता व मेहनत का ही परिणाम है कि लगभग सभी आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा मिल रही है। उन्होंने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कार्यों की भी सराहना की । लाठर ने पुलिस पदक अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन, महानिरीक्षक पुलिस जोस मोहन एवं कॉन्स्टेबल मन मदन नायर को प्रदान किया।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिस आयुक्...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने मिलावट से बचाकर गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘‘शुद्ध के लिए युद्ध‘‘ अभियान-मुखबिर योजना-2022 लागू की है। योजना के तहत मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने या विक्रय करने वाले के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 51 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुखबिर की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रदेशवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, मिलावट रोकने के आमजन को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना तथा मिलावट करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है। यहां दी जा सकेगी मिलावट की सूचना योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत स्थान पर मिलावटी खाद्य पदार्थ के निर्माण या विक्रय की सूचना टोल...
नई दिल्ली। खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनएमडीसी और रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने एनएमडीसी की आईसीटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं पर एक समझौता किया है। इस समझौते में इनके कॉरपोरेट कार्यालय और खनन परिसर, दोनों शामिल हैं।
एनएमडीसी के जीएम (सीएंडएएमपी, आईटी) एच. सुंदरम प्रभु और रेलटेल के कार्यकारी निदेशक मनोहर राजा ने सोमवार को हैदराबाद स्थित एनएमडीसी के मुख्य कार्यालय में इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब भी उपस्थिति थे।
एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब ने कहा कि यह साझेदारी संसाधनों के वांछित उपयोग व खनिज जवाबदेही का निर्माण करेगी और खनन क्षेत्र में एक मजबूत डिजिटल परिवर्तन का रास्ता तैयार करेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत की अग्रणी खनन कंपनी के रूप में एनएमडीसी ऑटोमेशन और डिजिटलाइजेशन को शुरुआती तौर पर अपना रही है। रेलटेल के साथ हमारा सहयो...
नई दिल्ली। पहली अप्रैल 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक की अवधि के दौरान मूल आधार पर भारतीय रेल की कुल अनुमानित आय 33476 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार, भारतीय रेल ने पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान अर्जित किए गए 17394 करोड़ रुपये की तुलना में 92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। आरक्षित यात्री खंड में, पहली अप्रैल 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक की अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 42.89 करोड़ है, जोकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 34.56 करोड़ की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है।
पहली अप्रैल 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक की अवधि के दौरान आरक्षित यात्री खंड से अर्जित राजस्व 26961 करोड़ रुपये है, जोकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान अर्जित 16307 करोड़ रुपये की तुलना में 65 प्रतिशत अधिक है।
अनारक्षित यात्री खंड में, पहली अप्रैल 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक की अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों...
• देश भर में 5जी औसत डाउनलोड स्पीड 500 एमबीपीएस तक पहुंची
• मुंबई और कोलकत्ता में भी जियो कहीं आगे
• वाराणसी में हुआ टाई
नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने 5जी स्पीड के ट्रायल में करीब 600 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की है। जबकि देश में हो रहे 5जी के रोल आउट की स्पीड लगभग 500 एमबीपीएस तक जा पहुंची है। ऊकला की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। ऊकला ने उन चार शहरों में औसत 5G डाउनलोड स्पीड की तुलना की है, जहां जियो और एयरटेल दोनों ने अपने 5जी नेटवर्क खड़े किए हैं।
भारती एयरटेल ने आठ शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू की हैं। जियो का 5G बीटा ट्रायल, जिसे कंपनी "Jio True 5G" बता रही है, अबतक चार शहरों "दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी" में चुनिंदा उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध है। ऊकला की 'स्पीडटेस्ट इंटेलिजेंस' रिपोर्ट के अनुसार, जून से अब तक के आंकड़े बताते है कि र...
उत्तर प्रदेश। धरतीपुत्र राजनीति के एक अध्याय समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में मुलायम सिंह यादव के समर्थक, प्रशंसक और कई दिग्गज राजनीतिज्ञ शामिल हुए। राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। सैफई में उनके अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए थे। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। 82 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। मुलायम सिंह यादव अनंत सफर पर रवाना हो चुके हैं। वह पंचतत्व में विलीन किए जाने के दौरान लोगों ने धरती पुत्र अमर र...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्वेस्ट राजस्थान के तहत कुछ उद्योगपतियों को लेकर विपक्ष द्वारा चलाए गए कैंपेन पर सवाल उठाए, वही कुछ मीडिया हाउसेस को भी निशाने पर लिया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मीडिया के एक हिस्से एवं विपक्ष ने इन्वेस्ट राजस्थान समिट में पधारे कुछ निवेशकों को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास किया।
CM गहलोत ने एक ब्यान जारी कर कहा कि मैं इन्वेस्ट राजस्थान को सफल बनाने के लिए सभी निवेशकों, CII, अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशासन, आमजन, मीडियाकर्मियों समेत सभी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। इस समिट से आगे बढ़ते राजस्थान की छवि दुनिया में गई है एवं मुझे खुशी है कि इससे हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके आएंगे। हालांकि मीडिया के एक हिस्से एवं विपक्ष के साथियों ने इस समिट में पधारे कुछ निवेशकों को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास किया। हमार...
कोटा. राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ हौड़ौती अंचल से अपने दौरे की शुरूआत की। इस मौके पर पायलट का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला और बड़ी संख्या में भीड़ उनके समर्थन में उमड़ी. राजस्थान में सीएम पद की खींचतान के बीच सचिन पायलट का यह दौरान काफी चर्चा में और अहम रहा। सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सचिन पायलट जिंदाबाद और पायलट आई लव यू के नारों से रेलवे स्टेशन गूंज उठा। ट्रेन ठहराव के दौरान स्टेशन पर सचिन पायलट के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
उधर राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर पायलट ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अध्यक्ष बना तब मैंने संघर्ष किया। इसलिए हम सत्ता में आए हैं। कार्यकर्ताओं के बेस पर ही सत्ता में आए है। जब...
उत्तर प्रदेश। देश की राजनीति से जुड़ा धरती पुत्र सबको अलविदा कह गया। राजनीति के मैदान के पहलवान कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव का 82 साल की आयु में निधन हो गया। अपने कुशल नेतृत्व, बेहतर निर्णय क्षमता और राजनीतिक प्रबंधन के दम पर इंदिरा गांधी हों या राजीव गांधी और अटल बिहारी हों या आडवाणी... इन सब दिग्गजों के दौर में अपनी विशेष पहचान बनाई। 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
जीवन से जुड़ी 25 प्रमुख बातें
1. मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में किसान परिवार में हुआ
2. 3 बार CM, 1 बार रक्षा मंत्री, 7 बार MP, 8 बार MLA बने मुलायम सिंह
3. 90 के दशक में दो बार पीएम बनते बनते रह गए मुलायम सिंह
4. 55 सालों तक देश में की राजनीति
5. राम मनोहर लोहिया और राज नारायण से राजनीति शिक्षा ली
6. 1992 में मुलायम सि...