India

घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या जैसे झूठे मुकदमे दर्ज करवाने पर अब खेर नहीं, राज्य महिला आयोग ने 51 महिलाएं चिन्हित कर SP को कार्रवाई के दिए निर्देश

जयपुर। क्या महिलाओं में पुलिस का खौफ नहीं बचा है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस महिला सुरक्षा कानून को महिलाओं की सुरक्षा के लिए लाया गया था, वही कानून पुरुषों के और उनके परिजनों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। जीते जी कई पुरुष और उनके बुजुर्ग परिजन अपमानित और नरक सा जीवन जीने को मजबूर हैं। महिलाओं द्वारा करीब 50 फ़ीसदी तक झूठे मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं। लेकिन राजस्थान महिला आयोग ने अब इस मामले में सख्त एक्शन लेने की तैयारी की है। ऐसे झूठे केस करवाने वाली महिलाओं के खिलाफ राज्य महिला आयोग सख्त एक्शन लेगा। पुलिस को झूठा केस दर्ज कराने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने पुरुषों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवाने वाली महिलाओं पर बड़ी सख्ती दिखाते हुए ऐसी 51 महिलाएं चिन्हित की है। जिनके ...

‘शिकायत निवारण सूचकांक’ में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण लगातार दूसरे महीने में अव्वल

नई दिल्ली। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा प्रकाशित सितंबर 2022 माह की रैंकिंग रिपोर्ट में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) को जन शिकायतों के समाधान के लिए एक बार फिर सभी समूह 'अ' के मंत्रालयों, विभागों एवं स्वायत्त निकायों में शीर्ष स्थान पर रखा गया है। यह सिलसिलेवार दूसरा महीना है, जब यूआईडीएआई ने इस रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। यूआईडीएआई ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के माध्यम से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के समाधान में शानदार प्रदर्शन किया है और वह 'आधार' रखने वाले लोगों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के पास एक मजबूत शिकायत निवारण तंत्र मौजूद है, जिसमें यूआईडीएआई का मुख्यालय, इसके क्षेत्रीय कार्यालय, प्रौद्योगिकी केंद्र और जुड़े हुए भागीदार संप...

कृषि स्टार्टअप के लिए केंद्र सरकार की नीतिगत पहल, कांफ्रेंस में केंद्रीय कृषि मंत्री ने की कई घोषणाएं

नई दिल्ली। कृषि स्टार्टअप के लिए बड़ी नीतिगत पहल करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। पूसा मेला ग्राउंड, दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित एग्री स्टार्टअप कांफ्रेंस में तोमर ने बताया कि कृषि स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के समग्र मार्गदर्शन के लिए कृषि मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय संचालन समिति गठित की जाएगी। एग्री स्टार्टअप्स की सफल पहलों को आगे बढ़ाने व उनके लोकव्यापीकरण के लिए 500 करोड़ रु. का एक्सीलरेटर प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। बड़ी संख्या में उपस्थित एग्री स्टार्टअप प्रतिनिधियों के बीच केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने ऐलान किया कि कृषि सचिव की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें संबंधित एजेंसियों जैसे डेयर, डीपीआईआईटी, कृषि इनक्यूबेटर व ज्ञान भागीदारों, कृषि विश्वविद्यालयों, अन...

90वीं इंटरपोल महासभा को प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का उत्सव मना रहा है, जो लोगों और संस्कृतियों का उत्सव है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि इंटरपोल वर्ष 2023 में अपनी स्थापना के 100वें वर्ष का उत्सव मनाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूर्व-निरीक्षण के साथ-साथ भविष्य का फैसला करने का समय है। मोदी ने कहा कि यह खुशी मनाने और चिंतन करने, असफलताओं से सीखने और भविष्य की ओर आशा के साथ देखने का सही समय है। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति के साथ इंटरपोल के दर्शन के संबंध पर प्रकाश डाला और इंटरपोल के 'एक सुरक्षित दुनिया के साथ पुलिस को जोड...

कोहरा होने के बावजूद हेलिकॉप्टर उड़ाना पड़ा भारी, पीएम मोदी ने कैदारनाथ धाम में हेलिकॉप्‍टर दुर्घटना 7 की मौत पर जताया दुख

उत्तराखंड। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर उड़ाने में लापरवाही प्रथम दृष्टया हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ धाम में हुए बड़े हादसे में गरुड़चट्टी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस हादसे के पीछे लापरवाही जिम्मेदार रही। जहां खराब मौसम और घाटी में छाया कोहरा दुर्घटना का कारण बना। हेलिकॉप्टर के एमआई-26 हेलीपैड से मस्ता के लिए उड़ान भरने से पहले ही मौसम खराब हो चुका था। घाटी में चारों तरफ कोहरा छाया होने के बावजूद इसके पायलट ने हेलिकॉप्टर की उड़ान भर एक बड़ा जोखिम उठाया जिसका नतीजा इस हादसे के रूप में देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलिकॉप्टर क्रैश होते ही इतनी तेज धमाका हुआ कि वहां मौजूद लोग खौफ में आ गए। काफी दूर तक इस धमाके की आवाज सुनाई दी। क्रैश होते ही हेल़ीकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए...

यौन उत्पीड़न के आरोपी वरिष्ठ IAS अधिकारी जितेंद्र नारायण निलंबित, गृह मंत्रालय ने गंभीर कदाचार के आरोप में लिया एक्शन

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी जितेंद्र नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मंत्रालय को 16.10.2022 को अंडमान और निकोबार पुलिस से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तत्कालीन मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) और अन्य द्वारा एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में एक रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट में जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) की ओर से गंभीर कदाचार और आधिकारिक पद के दुरुपयोग की संभावना के संकेत को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानून के अनुसार तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तदनुसार, जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का आदेश दिया गया है। सरकार अपने अधिकारियों की रैंक और स्थिति पर ध्यान दिये बिना उनके अनुशासनहीनता के क...

यूनिवर्सिटी की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी गेस्ट फेकल्टी व्यवस्था लागू, अस्थाई रोजगार के बढेंगे अवसर, 2 नवंबर से आवेदन

जयपुर। राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी की समस्या को दूर करने के साथ ही युवाओं को अस्थाई रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। इसके तहत प्रदेशभर में सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने गेस्ट फेकल्टी व्यवस्था लागू कर दी है। शिक्षा संबल योजना के तहत गेस्ट फेकल्टी लगाने का अधिकार एक कमेटी को दिया गया है। ये कमेटी रिटायर्ड टीचर्स के साथ REET उत्तीर्ण नए युवाओं को भी गेस्ट फेकल्टी में पर रख सकेगी। गेस्ट फेकल्टी के लिए पदों के अनुसार मानदेय तय किया गया है। पहली से आठवीं क्लास को पढ़ाने वाले लेवल वन और टू के टीचर्स को प्रति पीरियड तीन सौ रुपए मिलेंगे और अधिकतम भुगतान 21 हजार रुपए होगा। प्रयोगशाला सहायक और फिजिकल टीचर्स के लिए भी ये ही मानदेय होाग। वरिष्ठ अध्यापक को साढ़े तीन सौ रुपए प्रति पीरियड मिलेंगे और अधिकतम 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। ...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 24 साल बाद हुए चुनाव, 19 अक्टूबर को आएगा नतीजा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग समाप्त हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि ​थरूर में मुकाबला रहा लेकिन जीत एक तरफ खड़गे की तय मानी जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न राज्यों में मतदान हुआ। कांग्रेस के कई दिग्गज इसमें शामिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, पी. चिदंबरम, कमलनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। कांग्रेस मुख्यालय पर वोटिंग के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि नए अध्यक्ष का इंतजार लंबे वक्त से था। वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि 9900 में से 9500 डेलिगेट्स ने वोट डाले। किसी भी राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी राज्यों से 18 अक्टूबर को बैलेट बॉक्स आएगा। 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे सामने आएंगे। उधर इन चुनावों में कांग्रेस नेता और अध्यक्...

इलेक्टोरल बॉन्ड के मसले पर बोले सीएम गहलोत- सुप्रीम कोर्ट खुद गलती कर रहा है, यह आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ​कि इलेक्टोरल बॉन्ड आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। इस स्कैंडल को संस्थागत कर दिया गया है। इसको बंद करवाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट खुद इस मसले की सुनवाई में डिले करके गलती कर रहा है। सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में गहलोत ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड आजादी के बाद में सबसे बड़ा घोटाला है।भारत सरकार एनडीए गवर्मेंट ने इलेक्टोरल बॉन्ड का इस प्रकार तरीका निकाला है कि किसी पर ब्लेम भी नहीं आए और आराम से वो साइफन पैसा कर सके। ऐसा स्कैंडल जो संस्थागत कर दिया गया है। ऐसा हिस्ट्री में कहीं हुआ ही नहीं होगा जो इन्होंने काम किया है और सुप्रीम कोर्ट में अभी भी कह रहे हैं कि हमने सही काम किया है। जबकि 95 पर्सेंट से ज्यादा पैसा भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है, बाकी पार्टियों को कोई पैसा नहीं मिल रहा है। तमाम उद्योगपति डरे हुए हैं, वो चुपचाप इलेक...

राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुजरात पुलिस के दो हैड कांस्टेबल 1 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए

जयपुर। राजस्थान एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये महेश भाई चौधरी हैड कानिस्टेबल एवं भरत भाई पटेल हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना रखियाल, जिला गांधीनगर, गुजरात को परिवादी से 1 लाख 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि पुलिस थाना रखियाल, जिला गांधीनगर, गुजरात पर दर्ज प्रकरण में परिवादी का नाम हटाने की एवज में महेश भाई चैधरी हैड कानिस्टेबल एवं भरत भाई पटेल हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना रखियाल, जिला गांधीनगर, गुजरात द्वारा परिवादी से 2 लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, उदयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी स्पेशल यूनिट, उदयपुर इक...