India

दुबई, सिंगापुर जैसे गार्डन की तर्ज पर जयपुर में बना सिटी पार्क, देखें खूबसूरत तस्वीरें

जयपुर। लगातार एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे राजस्थान आवासन मंडल ने राजस्थान में एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के मानसरोवर में राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा विकसित किये गये प्रदेश के अनूठे एवं शानदार सिटी पार्क का शुक्रवार को लोकार्पण किया। गहलोत यहां करीब एक घंटे तक ठहरे और इस दौरान उन्होंने इस अद्भुत पार्क के मन मोह लेने वाले नजारों को अपलक निहारा। सिटी पार्क की सघन हरियाली, आकर्षक स्कल्पचर्स, रोमांचित कर देने वाली लाइटिंग तथा प्रदेश के सबसे ऊंचे 213 फीट राष्ट्रीय ध्वज से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर का यह सबसे खूबसूरत पार्क है और इसके बारे में जैसा सुना था यह उससे भी अधिक सुंदर और मनोहारी है।  गहलोत ने इस पार्क के निर्माण के लिये राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी के मोस्ट विज़नरी और रिजल्ट ओरिएंटेड ऑफिसर राजस्थान आवासन मण्डल के आय...

मुख्यमंत्री गहलोत ने कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाया दीपावली पर्व

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया। सामाजिक न्याय व अधिकारिता शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेशभर में अनाथ हुए बच्चों के संग राजकीय आवास पर दीपावली मनाई। उन्होंने बताया कि गहलोत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए 231 बच्चों के साथ लंच करेंगे और बच्चों को एक गिफ्ट हैम्पर (जिसमें मिठाईयां, पटाखें, एवं स्टेशनरी आदि) भी दिए। डॉ. शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण राज्य सरकार ने अनाथ हुए बच्चों, विधवा महिलाओं एवं उनके बच्चों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संबल प्रदान करने के लिय संवेदनशीलता दर्शाते हुए मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना की घोषणा की है, जिसे 25 जून 2021 से सम्पूर्ण प्रदेश में लागू किया गया। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक अनाथ बालक/बालिकाओं को तत्कालिक सह...

बेरोजगारों के लिए मोदी सरकार का मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव, 75 हजार लोगों के धनतेरस पर एक साथ जारी होंगे अपॉइंटमेंट लेटर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिवाली को बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ खास बनाने का फैसला किया है। अगले डेढ़ साल में यानी दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने की तैयारी है। इस मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव की लॉन्चिंग वे धनतेरस के दिन यानी 22 अक्टूबर से होगी। करीब 75000 लोगों को एक साथ अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा। PM इस दौरान इन युवाओं से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी साझा की है। इसमें रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) , सीमा शुल्क और बैंकिंग, सशस्त्र बल कर्मी, सब-इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर सहित 38 विभागों में देशभर से चुने गए युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। PMO ने बताया कि पीएम मोदी ने इस साल ...

ब्रिटेन की PM लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, भारतीय मूल के ऋषि सुनक अब सबसे मजबूत दावेदार

लंदन। मैं जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उन्हें पूरा नहीं कर सकी। इसका अफसोस है। किंग चार्ल्स को मैंने इस बारे में जानकारी दे दी है। यह कहते हुए एक हफ्ते से भारी दबाव झेल रहीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने आखिरकार गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया। लिज सिर्फ 45 दिन पद पर रहीं। किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का यह सबसे छोटा कार्यकाल है। इतिहास की बात करें तो इससे पहले 1827 में जॉर्ज केनिंग 119 दिन PM रहे थे। हालांकि इस्तीफे के बाद भी वो अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक पद संभालती रहेंगी। कंजर्वेटिव पार्टी की स्पेशल रूल कमेटी 1922 के चेयरमैन सर ग्राहम ब्रेडी ने लिज से मुलाकात करके उन्हें बताया था कि पार्टी अब उन्हें नेता के तौर पर नहीं देखती। खास बात यह है कि इस घटनाक्रम से एक दिन पहले ब्रिटेन की इंटीरियर मिनिस्टर सुएला ब्रेवरमेन ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। चंद दिन पहले ही वित...

1700 चिकित्सकों एवं 8200 चिकित्सकीय स्टाफ की भर्ती शीघ्र करने के निर्देश जारी

जयपुर। राजस्थान में 1700 चिकित्सकों एवं 8200 चिकित्सकीय स्टाफ की भर्ती शीघ्र करने के निर्देश जारी किए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने निर्देश दिए हैं कि लगभग 1700 चिकित्सकों एवं 8200 चिकित्सकीय स्टाफ के पदों पर शीघ्र भर्ती करें। चिकित्सा मंत्री गुरुवार को सचिवालय में आयोजित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से रिक्त होने वाले लगभग 600 चिकित्साधिकारियों के पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त करके यथाशीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वीकृत चिकित्साधिकारियों के 840 पदों की भर्ती के लिए आरयूएचएस द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि वित्त विभाग को भेजे गये अन्य 330 चिकित्साधिकारियों की भर्ती स्वीकृति शीघ्र जारी करवाकर भर्ती प्रक्रिया को जल्...

1700 चिकित्सकों एवं 8200 चिकित्सकीय स्टाफ की भर्ती शीघ्र करने के निर्देश जारी

जयपुर। राजस्थान में 1700 चिकित्सकों एवं 8200 चिकित्सकीय स्टाफ की भर्ती शीघ्र करने के निर्देश जारी किए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने निर्देश दिए हैं कि लगभग 1700 चिकित्सकों एवं 8200 चिकित्सकीय स्टाफ के पदों पर शीघ्र भर्ती करें। चिकित्सा मंत्री गुरुवार को सचिवालय में आयोजित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से रिक्त होने वाले लगभग 600 चिकित्साधिकारियों के पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त करके यथाशीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वीकृत चिकित्साधिकारियों के 840 पदों की भर्ती के लिए आरयूएचएस द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि वित्त विभाग को भेजे गये अन्य 330 चिकित्साधिकारियों की भर्ती स्वीकृति शीघ्र जारी करवाकर भर्ती प्रक्रिया को जल्...

मेडागास्कर, मोजाम्बिक, मंगोलिया और सूरीनाम के प्रतिनिधिमंडल के नेताओं के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की द्विपक्षीय बैठकें

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेडागास्कर, मोजाम्बिक, मंगोलिया और सूरीनाम के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, जो गुजरात के गांधीनगर में 12वें डिफेंस एक्सपो में भाग ले रहे हैं और साथ ही उन्होंने भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता और हिंद महासागर क्षेत्र प्लस कॉन्क्लेव में भी भाग लिया। इन बैठकों के दौरान राजनाथ सिंह ने मेडागास्कर के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल राकोटोनिरिना लियोन जीन रिचर्ड; मोज़ाम्बिक के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री क्रिस्टोवाओ अर्तुर चुमे, मंगोलिया के रक्षा मंत्री सैखानबयार गुरसेद एवं सूरीनाम की रक्षा मंत्री कृष्णाकोमेरी मथोएरा से मुलाकात की। इन बैठकों के दौरान रक्षा सहयोग के समस्त आयामों पर चर्चा की गई, जिसमें पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने के मार्ग की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान सभी प्रति​निधियों ने मुलाकात को सार्थक और ल...

4.5 लाख परिवार ‘गृह प्रवेशम’ में होंगे शामिल, धनतेरस पर सरकार देगी सौगात

मध्यप्रदेश। लाखों लोगों का अपने घर का सपना पूरा करने का ख्वाब धनतेरस पर पूरा होगा। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश में 35,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से लगभग 29 लाख घरों का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनतेरस के अवसर पर 22 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लगभग 4.51 लाख लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेशम’ में भाग लेंगे। PM इस मौके पर उपस्थित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का यह निरंतर प्रयास रहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक को सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस उसका खुद का एक घर उपलब्ध कराया जाए। यह इस दिशा में एक और कदम है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्य प्रदेश में अब तक करीब 38 लाख मकान स्वीकृत किए गए हैं और 35,000 करोड़ रुपये से अ...

जैसा सोचा था वैसा ही हुआ, मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 7897 वोट खड़गे को तो 1072 थरूर को मिले

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे जीत गए हैं। अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। कांग्रेस चुनाव की वोटिंग पूरी होने के बाद काउंटिंग हुई जिसमें 7897 वोट खड़गे को मिले जबकि जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले. हालांकि यह नतीजे पूर्व अनुमानित थे। पहले ही माना जा रहा था कि खड़गे की एकतरफा जीत होगी। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है. वहीं, उम्मीदवार शशि थरूर खेमे ने वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। शशि थरूर के चुनाव एजेंट सलमान सोज ने ये आरोप लगाया है।...

25 लाख 21 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर शहर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये बीरबलराम विश्नोई पटवारी, पटवार हल्का पूंजला, तहसील व जिला जोधपुर को परिवादी से 25 लाख 21 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर शहर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी की खरीदशुदा जमीन का नामान्तकरण खोलेने एवं तरमीम करने के पश्चात जमाबन्दी, नामान्तकरण की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की एवज में बीरबलराम विश्नोई पटवारी, पटवार हल्का पूंजला, तहसील व जिला जोधपुर द्वारा कुल जमीन में से एक प्लाॅट रिश्वत के रूप में रजिस्ट्री करवाने अथवा 50 लाख रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा तथा एसीब...