नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित कीं। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाएंगी और नागरिकों को बेहतर बैंकिंग सेवा का अनुभव भी कराएंगी। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसी विशेष बैंकिंग व्यवस्था है जो न्यूनतम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से अधिकतम सेवाएं देने का काम करेगी। ये सेवाएं कागजी लिखा पढ़ी और झंझटों से मुक्त होंगी, और पहले से कहीं ज्यादा आसान होंगी।
यानी, इनमें सुविधा होगी, और एक मजबूत डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा भी होगी। उन्होंने कहा, “छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले लोगों को धन हस्तांतरित करने से लेकर ऋण प्राप्त करने जैसे लाभ मिलेंगे। भारत के सामान्य लोगों के जीवन को आसान बनाने का जो अभियान देश मे...
जयपुर। रोड़ एक्सीडेंट में घायल एक नाबालिक को गलत तरीके से टच करने और छेड़छाड़ के मामले में मणिपाल हॉस्पिटल के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। विद्याधर नगर इलाके में स्थित मणिपाल हॉस्पिटल के डॉक्टर पर नाबालिग ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
बताया गया है कि स्कूटी से गिरने के बाद मां-बेटी इलाज के लिए गई थीं। इमरजेंसी में इलाज के बहाने गलत तरीके (बैड) से टच करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में शनिवार शाम FIR दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
हॉस्पिटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और अस्पताल में लगे CCTV फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। इस पूरे मामल में थानाधिकारी का कहना है कि सेक्टर-6 विद्याधर नगर निवासी 44 साल के सरकारी ऑफिसर ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी 14 साल की बेटी प्राइवेट स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती है। 6 अक्टूबर को सुबह उसकी मां नाबालिग बेट...
मुरादाबाद। सलमान खान पर बाबा रामदेव ने निशाना साधते हुए कहा है कि सलमान खान ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने शनिवार को मुरादाबाद में हुए आर्यवीर और वीरांगना सम्मेलन में कहा कि बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स ड्रग्स लेते हैं और पूरी फिल्म इंडस्ट्री इसकी चपेट में है। बाबा रामदेव ने दावा किया कि सलमान खान भी ड्रग्स लेते हैं।
उन्होंने कहा Shah Rukh Khan खान का बेटा ड्रग्स लेने के आरोप में पकड़ा गया था और वह जेल भी गया। सलमान भी ड्रग्स लेता है। लेकिन आमिर ड्रग्स लेता है या नहीं, यह पता नहीं। पूरा बॉलीवुड आज ड्रग्स की चपेट में है।'
इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने आगे बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर भी निशाना साधा और कहा कि एक्ट्रेसेस का तो भगवान ही मालिक है। बाबा रामदेव नशे के खिलाफ मंच पर बोल रहे थे। उन्होंने इस मामले में मोहम्मद अली जिन्ना पर भी निशाना साधा। रामदेव बोले - इस्लाम में कोई शराब पी ले तो उसे कहते ...
न्यूयार्क। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा बयान जारी किया है। बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान है, क्योंकि इस देश के पास बिना किसी समझौते के ही परमाणु हथियार हैं.
बाइडन ने यह बात डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में कही है. बाइडेन के इस बयान के बाद पाकिस्तान और अमेरिकी रिश्तों में सामने आ रही दरार एक बार फिर बढती नजर आ रही है।
बता दें कि हाल में 4 अक्टूबर को पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत डोनल्ड ब्लोम ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के मुजफ्फराबाद का दौरा किया था. यहां वह पाकिस्तान-यूएस अलमनाई के सदस्यों के साथ एक बैठक में शामिल हुए थे। वहीं अमेरिकी दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को आजाद जम्मू-कश्मीर लिखा गया था।
उधर बाइडेन के ...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य कार्मिकों को दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस के रूप में सौगात दी है। इस निर्णय से प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर राज्य कर्मचारियों को, जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा।
तदर्थ बोनस की गणना वर्ष 2021-22 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7000 रूपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। यह बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। इस प्रकार प्रत्येक कार्मिक को अधिकतम 6774 रूपए तदर्थ बोनस मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि बोनस की 75 प्रतिशत राशि का नकद भुगतान एवं शेष 25 प्रतिशत सामान्य प्रावधायी नि...
जयपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कॉमर्स से स्नातक, चरण सिंह विश्वविद्यालय के मेरठ कॉलेज से एलएलबी की पढाई करने वाले जस्टिस पंकज मिथल राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बन गए हैं। पंकज मिथल 2006 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिशनल जज बने और 2 जुलाई 2008 को परमानेंट जज बने। 4 जनवरी 2021 को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त होने से पहले तक पंकज मिथल यूपी आवास विकास परिषद, लखनऊ और अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा में 1990 से फरवरी 2006 तक स्टैंडिंग काउंसिल रह चुके हैं।
जयपुर स्थित राजभवन में समारोह में उन्हें राज्यपाल कलराज मिश्र ने CJ पद की शपथ दिलाई, हिंदी भाषा में उन्होंने शपथ ली। जस्टिस मिथल राजस्थान हाईकोर्ट के 40वें चीफ जस्टिस बने हैं। इस समारोह में CM अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया, मुख्य ...
नई दिल्ली। देश में वित्तीय समावेशन को और ज्यादा व्यापक बनाए जाने के लिहाज से 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित होंगी। डीबीयू डिजिटल वित्तीय साक्षरता का प्रसार करेंगी वहीं ग्राहकों को साइबर सुरक्षा जागरूकता और सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित करेंगी। वित्तीय समावेशन को और ज्यादा व्यापक बनाने के एक अन्य उपाय के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
इस मौके पर वह अपने उद्गार भी प्रकट करेंगे। वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट भाषण के अंतर्गत वित्त मंत्री ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना किए जाने की घोषणा की थी। डीबीयू की स्थापना डिजिटल बैंकिंग का लाभ देश के कोने-कोने ...
गुजरात।
रक्षा मंत्रालय 18-22 अक्टूबर, 2022 के बीच गांधीनगर, गुजरात में प्रतिष्ठित द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी के 12वें संस्करण-डेफएक्सपो 2022 का आयोजन कर रहा है। यह मेगा रक्षा प्रदर्शनी जल, थल,वायु और मातृभूमि सुरक्षा प्रणालियों पर केंद्रित है। भारत सरकार, 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' की नीतिगत पहल के साथ, यह मानती है कि देश में अपने कई मित्र राष्ट्रों के लिए पूर्ण रक्षा समाधान का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनने की जबरदस्त क्षमता है।
कार्यक्रम के दौरान सेमिनार महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र, गांधीनगर में हाइब्रिड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ) प्रारूप में आयोजित किए जाएंगे, जिससे वक्ताओं के साथ-साथ दर्शकों को भी ऑनलाइन भाग लेने में मदद मिलेगी। इन्हें दुनिया भर में प्रसारित किया जाएगा। प्रमुख उद्योग संघों, थिंक टैंकों, भारतीय रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं,...
जयपुर। प्राकृतिक गैस और तेल के बेहतर उत्पादन पर हुए नवीनतम शोधों को साझा करने के लिए तीन दिवसीय पांचवी साउथ एशियन जियोसाइंस कॉन्फ्रेंस जियो इण्डिया 2022 का आयोजन जेईसीसी सीतापुरा, जयपुर में कल 14 अक्टूबर शुक्रवार से आंरभ होगा।
केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। एसोसिएशन ऑफ पेट्रोलियम जियोलॉजिस्ट की ओर से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, नॉर्वे और यूरोपीय संघ सहित अन्य देशों के सौ से अधिक विशेषज्ञ मुद्दों पर चर्चा करने और अपने अनुभव साझा करने के लिए भाग लेंगे।
इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए एपीजी के संरक्षक व ऑयल एण्ड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी राजेश कुमार श्रीवास्तव, ने बताया कि पिछले 15 वर्षों में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के रूप में जियोइण्डिया कॉन्फ्रेंस ...
जयपुर। राजस्थान के बीकानेर में कोल इंडिया लिमिटेड 5400 करोड़ की लागत से 1190 मेगावाट सोलर पार्क स्थापित करेगा। बीकानेर की पूगल तहसील में स्थापित होने वाले इस सोलर प्लांट के लिए आवश्यक उपकरणों का उत्पादन प्रदेश में ही होगा।
राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम तथा कोल इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में कुल 2000 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाला सोलर पार्क बीकानेर जिले की पूगल तहसील में स्थापित होगा। इसमें से 1190 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना कोल इंडिया द्वारा स्थापित की जाएगी। वहीं 810 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम द्वारा स्थापित की जाएगी।
सोलर पार्क के लिए 4846 हैक्टेयर भूमि बीकानेर में आवंटित की जा चुकी है। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहे निवेश का लाभ प्रदेशवासियों को देने के लिए सौर ऊर्...