तेलंगाना से एक नया आगाज हुआ है। यहां के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने एक बड़ा दाव खेलने की तैयारी कर ली है। हालांकि वो इसमें कितना सफल होंगे यह आने वाला वक्त ही बताएगा, पर चंद्रशेखर राव ने 2024 के चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी ताल ठोकने का मन बना लिया है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के एक नए संस्करण भारत राष्ट्र समिति की लॉन्चिंग कर दी है। अब तेलंगाना राष्ट्र समिति भारत राष्ट्र समिति के नाम से जानी जाएगी।
खास बात यह है कि दशहरे पर इस लॉन्च कार्यक्रम में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और द्रमुक के सहयोगी थोल थिरुमावलवन जैसे राजनीतिक दिग्गज भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं इस मौके पर केसीआर ने यह साफ तौर पर कहा कि वह 2024 में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने का इरादा रखते हैं. कई विपक्षी दलों को भी उन्होंने अपने मिशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। ह...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है। सरकार द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर सख्त निर्णय लिये जा रहे हैं। हमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति एवं पद के दुरूपयोग के प्रकरणों में विशेष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गहलोत मंगलवार शाम झालाना स्थित एसीबी मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान एसीबी की कार्यशैली की सराहना देशभर में हो रही है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने एसीबी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ‘सजग ग्राम’ व ‘एसीबी आपके द्वार’ की पहुंच ब...
जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन में उल्लेखनीय कार्य के लिए राजस्थान को विभिन्न श्रेणियों में 6 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। प्रदेश को यह पुरस्कार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विज्ञान भवन नई दिल्ली में स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में प्रदान किये गए। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि राष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत, रामनगर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश को उत्तर क्षेत्र के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वर्ग में वॉल पेंटिंग अभियान, ओडीएफ प्लस, गोबर धन श्रेणी, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, धूसर जल प्रबंधन, मलीय कीचड़ प्रबंधन में प्रथम पुरस्कार व जैविक कचरा प्रबंधन में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
जैन ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान राज...
- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी से शुरू होंगी बीटा ट्रायल सर्विस
- JIO TRUE 5G ‘वेलकम-ऑफर’ सिर्फ इनविटेशन पर:
- दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में चुनिंदा जियो यूजर्स को ही मिलेंगे इनविटेशन
- ऑफर में यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा
- JIO TRUE 5G को दुनिया का सबसे एडवांस 5G सर्विस माना जा रहा है • अधिक जानकारी के लिए JIO.COM & MYJIO APP को देखें
नई दिल्ली: जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, रिलायंस जियो की ट्रू-5जी सर्विस का बीटा ट्रायल दशहरे से शुरू हो रहा है। यह सर्विस देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में शुरू की जाएंगी। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा। यूजर्स को इसके साथ ही वेलकम-ऑफर भी मिलेगा, ज...
जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई पूरे देश में मिसाल बनी हुई है। सितम्बर, 2022 तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान द्वारा अपने ही पिछले वर्ष के रिकार्ड को तोड़कर 392 प्रकरण पी0सी0 एक्ट के तहत पंजीबद्ध किये गये हैं, जिनमें 360 ट्रेप, 17 आय से अधिक संपत्ति के व 15 पद के दुरूपयोग के प्रकरण सम्मिलित हैं। वर्ष 2020 में इसी अवधि में 221 प्रकरण व वर्ष 2021 में 375 प्रकरण दर्ज किये गये थे, जिनमें 333 ट्रेप के प्रकरण सम्मिलित थे। वर्ष 2022 में ए.सी.बी. मुख्यालय द्वारा 508 प्रकरणों में अब तक निस्तारण आदेश पारित किये गये जबकि 2021 में इसी अवधि में 548 प्रकरणों में तथा 2020 में 179 प्रकरणों में निस्तारण आदेश जारी किये गये थे। न्यायालय में ए.सी.बी. द्वारा प्रस्तुत की गयी निस्तारण रिपोर्ट में भी इस वर्ष अब तक की अवधि में रिकार्ड स्थापित किया गया है।
इस वर्ष अब तक...
नई दिल्ली। उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं एवं बच्चों के लिए व्यापक वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक जोखिम होने को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज दो एडवाइजरी जारी कीं, जिनमें से एक एडवाइजरी निजी टेलीविजन चैनलों के लिए और दूसरी एडवाइजरी डिजिटल समाचार प्रकाशकों और ओटीटी प्लेटफॉर्मों के लिए है। इस एडवाइजरी में इन सभी को ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटों के विज्ञापनों और इस तरह की साइटों के सरोगेट विज्ञापनों को दिखाने से बचने की सलाह बड़ी सख्ती के साथ दी गई है।
मंत्रालय ने इससे पहले 13 जून, 2022 को एक एडवाइजरी जारी कर समाचार पत्रों, निजी टीवी चैनलों और डिजिटल समाचार प्रकाशकों को ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों के विज्ञापन प्रकाशित करने से बचने की सलाह दी थी। सरकार के संज्ञान में यह आया था कि टेलीविजन पर कई स्पोर्ट्स चैनल के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म हाल में विदेशी ऑनलाइन सट्टेबाज...
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने अपनी नयी अखिल भारतीय रेलवे समय सारिणी जारी की, जो 1 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी हो गयी है। नयी अखिल भारतीय रेलवे समय सारिणी 1 अक्टूबर, 2022 से भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर भी उपलब्ध है।
(लिंकhttps://indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?lang=0&id=0,1,304,366,537,2789) नयी रेलवे समय सारिणी में करीब 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार तेज कर दी गई है। ट्रेनों की गति में 10 मिनट - 70 मिनट तक तेजी की गयी है। इसके अलावा, 130 सेवाओं (65 जोड़े) को सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित करके रफ़्तार तेज की गई है। कुल मिलाकर सभी ट्रेनों की औसत गति में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए लगभग 5 प्रतिशत अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध हो गए हैं। वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय रेलवे के मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लि...
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को समाप्त करने की संभावना संबंधी रिपोर्ट को गलत बताया है।केंद्र सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने स्पष्टीकरण जारी कर इस से जुड़ी हुई तमाम खबरों को झूठी और तथ्यों के विपरीत बताया है।
बकायदा प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने इस पर ट्वीट भी जारी किया है। प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की ओर से जारी एक बयान में सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ अखबारों ने इस तरह की रिपोर्ट चलाई कि केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को मोदी सरकार द्वारा समाप्त करने की तैयारी की जा रही है।
इस रिपोर्ट पर सरकार ने संज्ञान लिया और बकायदा इसे फेक न्यूज़ करार दिया गया। बता दें कि डेकनाल हेराल्ड्स ने इस संबंध में एक रिपोर्ट छापी थी। जिसपर PIB ने कहा कि मीडिया के कुछ वर्गों में ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को खत्म कर सकती...
जयपुर। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने विश्व अहिंसा दिवस और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेश भर में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों द्वारा सर्वधर्म सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिए कला एवं संस्कृति विभाग को प्रोविजनल प्रमाण पत्र दिया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ और संयुक्त शासन सचिव श्री पंकज ओझा ने यह प्रमाण पत्र सौंपा।
उल्लेखनीय है कि रविवार को राज्य भर में आयोजित सभा में प्रदेश के गणमान्य लोग, गांधीवादी, विचारक चिंतक, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूह राजीविका समूह सेल्फ हेल्प ग्रुप, अभिभावक गण जनप्रतिनिधि गण, सांसदगण, विधायकगण मंत्रीगण एवं आमजन द्वारा सहभागिता कर लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।...
कानपुर। शनिवार रात कानपुर में हुए ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में एक लापरवाही ने 26 लोगों की जान ले ली। एक मुर्खतापूर्ण रवैये के चलते यह हादसा हुआ। मना करने के बावजूद ट्रेक्टर ड्राइवर ने शराब के नशे में इसे चलाया। जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली तालाब में गिरने से उसमें बैठे 13 महिलाएं और 13 बच्चे मारे गए। कोरथा गांव निवासी यह लोग उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन संस्कार के बाद कानपुर लौट रहे थे।ट्रैक्टर ट्रॉली में 45 लोग सवार थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और मना करने के बावजूद वह गाड़ी चला रहा था। जब बीच-बीच में ट्रेक्टर अनबैलेंस होते दिखा तब भी उसे ट्रेक्टर ना चलाने का आग्रह किया गया था लेकिन वो नहीं माना। मुंडन भी उसी के बच्चे का था। हालांकि इस हादसे में वह खुद बच गया और मौके से फरार हो गया। उसने एक साथ कई परिवार उजाड़ गया।
उधर यूपी के मुख्यमंत्री ...