India

समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन हो गया है। वो गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को अधिक तबीयत बिगड़ गई थी। तत्काल आक्सीजन का लेवल बढ़ाया गया था। करीब तीन घंटे बाद स्थिति पहले की तरह हो पायी। लेकिन चिकित्सकों की यह प्रयास काम नहीं आए और आखिरकार उनका आज निधन हो गया।...

मोदी का मिशन 2024, जिन सीटों पर हारे या पार्टी तीसरे नंबर पर रही वहां मोदी सहित बीजेपी के स्टार नेता संभालेंगे मोर्चा

नई दिल्ली। बीजेपी अपने मिशन 2024 में दिन रात एक कर जुट चुकी है। लोकसभा चुनावों में उन सीटों को फोकस किया जा रहा है जहां मोदी और उनकी टीम कमजोर रही। कमजोर सीटों पर बेहतर पर्फोमेंस कैसे दी जाए इस पर रणनीति तेज हो गई है। अब पार्टी ने बकायदा 2019 में हारी 144 लोकसभा सीटों पर तोबड़तोड़ रैलियों और सभाओं का फॉर्मूला तैयार किया है। इन लोकसभा सीटों में से 40 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 बड़ी रैलियां करेंगे। बची हुई सीटों पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़े नेता सभाएं करेंगे। इस पूरी रणनीति को 'लोकसभा प्रवास योजना फेज-2' कहा गया है। और सभी को मिशन में प्रभावी तरीके से जुटने के निर्देश दिए गए हैं। बड़ी बात यह है कि पहले से जीती हुईं सीटों पर भी बेहतर तरीके से फोकस करने का काम भाजपा कर रही है। ताकि नई सीटें पाने के चक्कर में कहीं पहले वाली सीटें हाथ से ना नि...

चाहे कोई मुख्यमंत्री हो! 'ठरके' से राजनीति करते थे 'पंडित भंवर लाल शर्मा'

पंडित भंवर लाल शर्मा के निधन पर विशेष जयपुर (जितेन्द्र सिंह शेखावत). "राजस्थान" के ब्राह्मणों को एक जाजम पर बिठाने के साथ सारी कोमों की भलाई के लिए जीवन खपा देने वाले पंडित भंवर लाल शर्मा चूरु जिले के सरदारशहर से सात बार विधायक रहे। वे भाजपा, जनता पार्टी, लोकदल, कांग्रेस सहित अनेक राजनीतिक दलों में "ठरके" से रहे। सरपंच और विधायक के साथ कई बार मंत्री भी रहे। पंडित जी ने जीवन भर गरीबों के दिल पर राज किया। विद्याधर नगर में ब्राह्मण समाज के लिए परशुराम भवन बनाने में पंडित जी का ही सबसे बड़ा योगदान था। उनके दरवाजे से कोई भी खाली हाथ नहीं गया । उसी का ही परिणाम रहा कि वे चाहे किसी भी पार्टी का टिकट लेकर चुनाव में खड़े होते फिर भी भारी वोटो से जीत जाते। सन 1985 में वे लोक दल के टिकट पर खड़े हुए और कांग्रेस के नेता चंदनमल बैद जैसी शख्सियत को हरा दिया। भंवर लाल जी ने अप...

कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन

जयपुर। राजस्थान की सियासी गलियारों से एक दुखद खबर है। दिग्गज कांग्रेस नेता और विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया है। जयपुर के SMS अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लंबे समय तक मेदांता में भर्ती रहने के बाद उन्हें जयपुर लाया गया था, जहां सवाई मान सिंह अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम अशोक गहलोत सहित कई दिग्गजों ने दुख जताया है। 17 अप्रैल 1945 को सरदाशहर के जैतसीसर गांव में पैदा हुए भंवरलाल शर्मा ने 60 के दशक में सरपंच बन अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। भंवरलाल शर्मा सरदारशहर से सात बार विधायक रहे। वे 8 वीं से लेकर 12 वीं विधानसभा तक सरदारशहर से पांच बार लगातार जीते। बीच में हार गए थे। वे कांग्रेस से पहले जनता पार्टी में रहे थे। अपने बयानों से कई बार शर्मा पार्टी के लिए मुसीबत भी बने, जिसके चलते उन्बें पार्टी से निलंबित भी किया गया।...

जोधपुर में सिलेण्डर में विस्फोट से 4 की मौत के बाद कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की जान चली गई और 16 घायल हो गए। माता का थाना क्षेत्र में मगरा पुंजला इलाके दोपहर एक मकान से जोरदार धमाके की आवाजें आईं। इसके बाद एक एक करके कई धमाके हुए। धमाकों की गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। कई आसपास के घरों में भी जोरदार कंपन हुआ। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पहले लोगों ने इसे भूकम्प समझा लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि सिलेण्डर में आग से विस्फोट हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश से दिए हैं वहीं कलेक्टर से मुख्यमंत्री ने हादसे पर फिडबैक भी लिया। बताया गया है कि कीर्ति नगर इलाके में भोमाराम लोहार गैस के सिलेंडरों का काम करता था और सिलेंडरों की सप्लाई भी करता था। भोमाराम अपनी पिक अप लेकर घर पह...

RSS वाले अंग्रेजों की मदद करते थे और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था, स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा नहीं दिखेगी: राहुल गांधी

कर्नाटक। राहुल गांधी ने कर्नाटक में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आरएसएस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि मेरी समझ के मुताबिक RSS वाले अंग्रेजों की मदद करते थे और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था। ये ऐतिहासिक तथ्य है... स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा नहीं दिखेगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुरु में पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया। उन्होने यह भी कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई की, जिन्होंने जेल में कई साल बिताए। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। राहुल गांधी ने यहां करीब आधे घंटे की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने इस दौरान सावरकर, RSS और PFI से लेकर कांग्रेस की इंटरनल पॉलिटिक्स पर बात की। उन्होने कहा- देश की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है और स...

अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष थुप्टेन टेम्पा का आकस्मिक निधन

Thupten Tempa passed away: अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष  थुप्टेन टेम्पा का आकस्मिक निधन हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष थुप्टेन टेम्पा जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। यह राज्य और कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में आया है। शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।  शुक्रवार शाम 4.00 बजे राम कृष्ण मिशन अस्पताल, ईटानगर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की चौंकाने वाली खबर सुनकर अरुणाचल में शोक की लहर है। वे 68 वर्ष के थे। स्वर्गीय थुपटन टेम्पा तवांग (एसटी) एलएसी से सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे। वह अरुणाचल प्रदेश के बहुत ही विनम्र और मृदुभाषी राजनीतिक नेता माने जाते थे। बौद्ध धर्म के अनुयायी के रूप में वे एक दयालु...

राजस्थान CM अशोक गहलोत का आरोप, कांग्रेस सरकार के अंधविरोध में युवाओं के भविष्य का विरोध कर रही है भाजपा

जयपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इन्वेस्ट राजस्थान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में करीब 11 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं. यह दिखाता है कि राजस्थान की ट्रेडिशनल छवि बदलकर अब इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली डेस्टिनेशन की छवि बनी है. इसके साथ ही अलग-अलग बिजनेसमैन ने इन प्रस्तावों के इतर सोशल कमिटमेंट्स भी किए हैं. इन्वेस्ट राजस्थान से करीब 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है. इन्वेस्ट राजस्थान कार्यक्रम में सिर्फ MoU एवं LoI साइन ही नहीं हुए बल्कि करीब 40% प्रोजेक्ट अगली स्टेज में पहुंच गए हैं. आज देश-दुनिया के बिजनेसमैन यहां आए और यहां मिले सम्मान से अभिभूत दिखे. 3000 से अधिक निवेशकों में सभी विचारधाराओं के व्यापारी शामिल थे. जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें बताना चाहिए कि कई व्यापारी किसी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो क्या वो...

राजस्थान में दो दिवसीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आगाज, दुनियाभर से उद्योग जगत के दिग्गज निवेश के लिए पहुंचे

जयपुर। दुनियाभर से उद्योग जगत के दिग्गज राजस्थान में इन्वेस्ट राजस्थान समिट के लिए जयपुर पहुंचे। इस दो दिवसीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीप प्रज्वलन के साथ की। अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी, आर्सेलर कंपनी के लक्ष्मीनिवास मित्तल, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, बिरला ग्रुप के सीके बिरला भी सीएम के साथ मौजूद रहे। सीतापुरा के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने इस समिट की शुरुआत की। सरकार का दावा है कि इन्वेस्टमेंट प्रपोजल और एमओयू धरातल पर उतरेंगे, तो प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। बता दें कि समिट से पहले ही इन्वेस्टर आउटरीच प्रोग्राम के तहत 10.44 लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल साइन हो चुके हैं। इस समिट के दौरान निवेश की भी बड़ी घोषणाएं हुईं। समिट में टाटा पावर ने राजस्थान ...

चीतों की प्रगति की समीक्षा और उनके अनुकूलन, स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी के लिए चीता टास्क फोर्स का गठन

नई दिल्ली। भारत आए चीतों की निगरानी और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के साथ उनके कुनबे का विकास कैसे हो इस पर निगरानी और समीक्षा के लिए चीता टास्क फोर्स का गठन किया गया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान और अन्य उपयुक्त निर्दिष्ट क्षेत्रों में चीतों की निगरानी के लिए एक कार्य दल का गठन किया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) चीता टास्क फोर्स के कामकाज को सुगम बनाएगा और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। टास्क फोर्स दो साल की अवधि के लिए गठित किया गया है। यह टास्क फोर्स एक उपसमिति नियुक्त कर सकती है जो उनके द्वारा तय समय पर उन क्षेत्रों का नियमित रूप से दौरा करेगी जिनमें इन चीतों को छोड़ा गया है। चीतों को यहां ला कर छोड़ा जाना मूल चीता आवासों और उनकी जैव विविधता के संरक्षण के लिए तैयार एक प्रोटोटाइप या मॉडल का हिस्सा है। इससे जैव विविधत...