मुंबई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मुंबई से सटे पालघर में कासा के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर यह खतरनाक हादसा हुआ। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया थाए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी जिसमें कुल चार लोग सवार थे। बता दें कि इसी साल 28 जून को साइरस के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93) का निधन हुआ था।
साइरस और उनके पिता के निधन के बाद उनके परिवार में पर दुख का पहाड़ टूटा है। दिसंबर 2012 को रतन टाटा ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट लिया था तब सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चेयरमैन बनाया गया।
मिस्त्री टाटा सन्स के सबसे युवा चेयरमैन थे। मिस्त्री परिवार की टाटा सन्स में 18.4 की हिस्सेदारी है। वो टाटा ट्रस्ट के बाद टाटा सन्स में दूसरे बड़े शेयर होल्डर्स थे।