नई दिल्ली। महंगाई के खिलाफ रामलीला मैदान में कांग्रेस का हल्ला बोल कार्यक्रम हुआ, इसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे। कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली आयोजित की।
इस रैली में महंगाई, बेरोजगारी और वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि पर भी सरकार को घेरा गया। 7 सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने जा रही है। इस रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत दूसरे कई नेताओं ने संबोधित किया. रैली में देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की इस रैली को देखते हुए रामलीला मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती भी की गई थी।