India

"मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा" पर एक उच्चस्तरीय क्षेत्रीय बैठक आयोजित

गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में "मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा" पर एक उच्चस्तरीय क्षेत्रीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव राज्य के मुख्यमंत्री / उप मुख्यमंत्री / प्रशासकों के साथ-साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमारे संविधान ने कानून और व्यवस्था को राज्यों का मुद्दा बनाया है और ये उचित भी है।लेकिन विगत चार दशकों में कई इस प्रकार के अपराध अपराध अलग-अलग पद्धतियों से अस्तित्व में आए हैं जिनकी प्रकृति ना केवल राष्ट्रीय है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय भी है, जैसे ड्रग्स की तस्करी और इसका प्रसार। ये देश की सीमाओं के दूसरी ओर से...

कांग्रेस कार्य समिति के सभी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियों ने अपने पदों से दिए इस्तीफे

नई दिल्ली। कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियोंं ने अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह इसलिए ताकि अब कांग्रेस के नए प्रमुख अपने मुताबिक नई टीम को नियुक्ति दे सकें। वैसे नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद इस तरफ इस्तीफा देना कोई नई बात नहीं है यह कांग्रेस की परम्परा रही है। अध्यक्ष के चुनाव के तुरंत बाद कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की परंपरा बनी हुई है, इसका मकसद है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आस्था प्रकट की जा सके और साथ ही नए पदाधिकारियों को वो अपने मुताबिक नियुक्ति दे सकें। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने अपना बयान भी जारी किया। और बताया कि 'सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों, एआइसीसी महासचिवो...

राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अक्टूबर 2022 को सुबह करीब साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे। यह चिंतन शिविर 27 और 28 अक्टूबर, 2022 को हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित किया जा रहा है। इस चिंतन शिविर में विभिन्न राज्यों के गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) व केन्द्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) के महानिदेशक भी शामिल होंगे। गृह मंत्रियों का यह चिंतन शिविर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण में घोषित पंच प्रण के अनुरूप आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मामलों पर नीति निर्माण को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य प्रदान करने का एक प्रयास है। सहकारी संघवाद की भावना के अनुरूप यह शिविर, केन्द्र और राज्य स्तर पर विभिन्न हितधारकों के बीच योजना एवं समन्वय के मामले में अधिक तालमेल सुनि...

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की गुगली में फंसा गूगल, समझाने के बाद भी नहीं माना तो ठोका 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल के लगता है भारत में अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। और ऐसा हो भी क्यों नहीं जब व्यापार चलाने के लिए नियमों की पालना नहीं की जा रही हो। ऐसे में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एक बार फिर से गूगल पर भारी जुर्माना ठोका है। इस बार गूगल पर 113.04 मिलियन डॉलर यानी करीब 936.44 करोड़ रुपये का फाइन लगाया है। जुर्माना मार्केट में अपने वर्चस्व का गलत इस्तेमाल करने और इसके जरिए पेमेंट ऐप और इन ऐप पेमेंट सिस्टम को नाजायज ढंग से बढ़ावा देने के आरोप में लगाया गया है। कमीशन ने गूगल से अपनी प्ले स्टोर पॉलिसी में सुधार करने को भी निर्देशित किया है। गौर रने वाली बात यह है कि इससे पहले सीसीआई ने पिछले गुरुवार भी गूगल पर भारी जुर्माना लगाया था। गूगल पर एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार जुर्माना लगाने का एलान करते हुए उसे यह चेतावनी भी दी गई है कि वो अपने बिजनेस में गलत तौर तरी...

13 सौ साल बाद बना सूर्य ग्रहण का ऐसा योग, ग्रहण हटा, अब बुधवार को देश में होगी गोवर्धन पूजा, पर 10 साल बाद फिर होगा ऐसा...

नई दिल्ली। पिछले 13 सौ सालों में दीपावली पर सूर्य ग्रहण का ऐसा योग बना है जब बुध, गुरू, शुक्र, शनि सब अपनी अपनी राशि में हैं। इसका सूतक मंगलवार सुबह 4 बजे से शुरू हुआ जो भारत में करीब 2 घंटे तक दिखाई दिया। ऐसे में सूतक के कारण इस साल दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का अंतर रहा। अब गोवर्धन पूजा बुधवार यानी 26 अक्टूबर को होगी। इस सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा। जो एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में दिखेगा। अब ऐसा योग एक बार फिर दीपावली के मौके पर 2032 में 3 नवंबर में बनेगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान पूरे देश में लोग विभिन्न जिज्ञासाओं और सवालों से घिरे नजर आए। मसलन सूर्य ग्रहण का किस राशि पर क्या असर होगा, क्या गोवर्धन पूजा एक दिन बाद करना ठीक रहेगी, लक्ष्मी जी की चौकी कब हटानी है, ग्रहण के दौरान पानी और खाने को सुरक्षित कैसे रखें। इसकी पवित्रता...

जिस देश ने कभी भारत को भूखा और नंगा कहा था, महात्मा गांधी को अधनंगा फकीर बताया था, अब उसी देश पर राज करेगा एक भारतवंशी

नई दिल्ली। बात 1940 से 1945 तक इंग्लैंड के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल की। चर्चिल सेना के अफसर, इतिहासकार, जाने माने लेखक और कलाकार भी रहे। बड़े विद्वान माने जाते थे लेकिन भारत से वो हमेशा खार खाते थे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चर्चिल ने कहा था कि 'अगर भारत को आजाद किया गया तो सत्ता गुंडों और मुफ्तखोरों के हाथ में चली जाएगी। सभी भारतीय नेता बहुत ही कमजोर, भूसे के पुतले जैसे होंगे।' और महात्मा गांधी को अधनंगा फकीर बताया था। पर बड़े बुजुर्गों ने कहा कि अपनी जुबान से कोई भी अपशब्द निकालने या छोटी बात करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। वरना वक्त कभी भी पलट सकता है। जिस ब्रिटेन का भारत गुलाम रहा और जिस देश के पीएम ने भारत को लेकर इनती ओछी बात कही, आज उसी देश पर उन्हीं महात्मा गांधी के देश के लोग राज करने जा रहे हैं। अब उसी ब्रिटेन की कमान एक भारतीय मूल के शख्स ऋषि सुनक के हाथों मे...

भारत सहित कई देशों में व्हाट्स एप की तबीयत हुई नासाज, डेढ घंटे डाउन रहने के बाद बहाल हुई सर्विस

नई दिल्ली। व्हाट्स एप मंगलवार दोपहर साढे बारह बजे अचानक डाउन हो गया। दुनिया के कई देशों में वॉट्सऐप सर्विस डाउन हो गई. भारत में कई राज्यों में भी यूजर्स को परेशानी झेलनी पडी। डेढ़ घंटे बंद रहने के बाद सर्विस बहाल हो गई, और दोपहर साढ़े 12 बजे डाउन हुआ मैसेंजर एप 96 मिनट बाद 2 बजकर 6 मिनट पर फिर शुरू हो गया। यूजर्स ने मेटा ओन्ड मैसेंजर सर्विस में डिसरप्शन की शिकायत की है। वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर के बाद यह ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगी। वॉट्स एप बंद होने की खबर दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आई। कई यूजर्स ने इसे मोबाइल की कमी समझकर कई बार रिस्टार्ट भी किया लेकिन जब बात नहीं बनी तो समझ आ गया कि व्हाट्स एप डाउन हो गया। आउटेज ट्रैकिंग कंपनी डाउन डिटेक्टर पर भी सैंकड़ों लोगों ने परेशानी होने की रि...

सशस्त्र बलों के साथ PM मोदी ने मनाई दिवाली

कारगिल। सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए, प्रधानमंत्री ने यह दिवाली भी कारगिल में सशस्त्र बलों के साथ मनाई। वीर जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कारगिल की धरती के प्रति श्रद्धा उन्हें हमेशा सशस्त्र बलों के वीर पुत्र-पुत्रियों की ओर खींचती है। प्रधानमंत्री ने कहा, "वर्षों से, आप मेरे परिवार का एक हिस्सा रहे हैं।” प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जवानों की उपस्थिति में दिवाली की मिठास बढ़ जाती है और उनके बीच मौजूद दिवाली की रोशनी उनके हौसले को बुलंद करती है। उन्होंने कहा, “एक तरफ देश की संप्रभु सीमा हैं, और दूसरी ओर समर्पित सिपाही, एक ओर मातृभूमि की ममतामयी मिट्टी है तो दूसरी ओर वीर जवान। मैं कहीं और इस तरह की दिवाली की उम्मीद नहीं कर सकता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वीरता और बहादुरी की इन गाथाओं का जश्न मनाता है जो ह...

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया

नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने व्हाइट नाइट कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह के साथ 24 अक्टूबर, 2022 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया और फ्रंटलाइन पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। सीडीएस ने नौशेरा सेक्टर के युद्ध स्मारक नमन स्थल पर माल्यार्पण किया और देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। जनरल अनिल चौहान को फील्ड कमांडरों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मौजूदा सैन्य स्थिति और सुरक्षा परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के चुनौतीपूर्ण पर्वतीय इलाके और मौसम की स्थिति के बावजूद जारी रक्षा अवसंरचना के विकास एवं सैन्य तैयारियों की भी समीक्षा की। सीडीएस ने सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्हें पेशेवर दक्षता विकसित करने और भारतीय सेना के साहस तथा वीरता की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का आ...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने देशवासियों को दीपावली के मुकद्दस मौके पर शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा है, "दिवाली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे देश के सभी नागरिकों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। दिवाली खुशी और उल्लास का त्योहार है। दिवाली के दिन लोग अपने घरों में देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सभी की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। दिवाली का त्योहार आपसी सहयोग तथा सद्भाव की भावना को और मजबूत करने का भी अवसर होता है। दिवाली का प्रकाश उस ज्ञान का प्रतीक है, जो हमारे आंतरिक और बाहरी अज्ञान के सभी अंधकार को दूर करता है। हमारे जीवन में दीये की तरह ऊर्जा और प्रकाश फैले। लोगों के मन में वंचितों की मदद करने की भावना गहरी हो और हम सभी 'शुभ' और 'लाभ' की अपनी परंपरा को जारी रखें।...