India

राजस्थान में विभिन्न बोर्ड के गठन को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के हर वर्ग के समग्र विकास एवं आर्थिक उत्थान के लिए राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड, राजस्थान राज्य महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड तथा राजस्थान राज्य रजक कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।   राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड गहलोत की इस स्वीकृति से चर्म व्यवसाय से संबंधित व्यक्तियों के जीवन स्तर में वृद्धि होगी एवं उनका आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सकेगा। इस बोर्ड के गठन से राज्य के औद्योगिक विकास में इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होगी। साथ ही, उनके कार्यस्थल एवं विकास स्थल पर समस्त आधारभूत सुविधाओं यथा सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, उत्पादों के विपणन हेतु मार्केटिंग सेन्टर विकसित हो सकेंगे। इस व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को आधुनिक तकनीक आधारित चर्म रंगाई एवं अन्य उत्पादों हेतु देश में प्रतिष्ठि...

भारत ने पाकिस्तान को क्रिकेट के महामुकाबले में हराया, एक दिन पहले देश में मनी जीत की खुशी में दिवाली, जमकर हुई आतिशबाजी

India vs Pakistan T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर देश को दिवाली का गिफ्ट दिया। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें करीब एक लाख दर्शकों के सामने यह मैच हुआ। भारतीय टीम ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के 16वें मुकाबले में मेलबर्न में विराट कोहली के नाबाद 82 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया दिया। कोहली ने अलावा हार्दिक पंड्या ने 40 रनों का पारी खेली. पंड्या ने 30 रन देकर 3 विकेट भी लिए।...

पीएम मोदी 1 नवम्बर को राजस्थान में, कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को राजस्थान आएंगे और उनके इस दौरे के दौरान कई बड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं। उनका बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में अहम दौरा तय किया गया है। माना जा रहा है कि गुजरात चुनाव और इसके बाद राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह दौरा काफी अहम है। दौरे को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री एक नई रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी का मानगढ़ दौरा गुजरात चुनाव प्रचार का ही हिस्सा है। मगर इसे पीएमओ के कार्यक्रम के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। यही वजह है कि राजस्थान में यह संगठन का कार्यक्रम होने के बजाय पीएओ का कार्यक्रम है। संभावना है कि इसमें राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, उन्हें इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। मानगढ़ दौरे से पीएम मोदी आदिवासियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो राजस्...

चुनावों से पहले गहलोत सरकार का बड़ा मास्टर स्ट्रोक, 1 लाख 10 हजार से अधिक संविदाकर्मियों नियमित किया जाएगा

संवेदनशील सरकार की अभूतपूर्व मानवीय पहल संविदाकर्मियों को नियमित कर रही सरकार राजस्थान कॉन्टे्रक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022 लागू - 1 लाख 10 हजार से अधिक संविदाकर्मियों को मिलेगा लाभ जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को राज्य में ‘राजस्थान कॉन्टे्रक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022’ लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये नियम राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों पर लागू होंगे। प्रदेश के 1 लाख 10 हजार से भी अधिक संविदाकर्मियों को इन नियमों के दायरे में लाकर लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए गहलोत के इस निर्णय से दीपावली के अवसर पर इन संविदाकर्मियों के जीवन में उजियारे की राह प्रशस्त होगी। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय प्रवर्तित एवं राज्य सरकारों की विभिन्न जनकल्याणकारी...

महालक्ष्मी माता तो वहां विराजी हैं जहां कभी सोने-चांदी के सिक्के ढलते थे

जयपुर (जितेन्द्र सिंह शेखावत). अष्ट सिद्धि और नव निधि के आधार पर बसें ढूंढाड़ में जयपुर रियासत की महालक्ष्मी जी का सबसे पुराना मन्दिर चांदी की टकसाल में मौजूद हैं। पुरानी राजधानी आमेर की टकसाल बंद होने के बाद सवाई जयसिंह ने जयपुर के सिरह डयोड़ी बाजार में रामप्रकाश सिनेमा के सामने चांदी सोने की मुद्रा ढालने के लिए टकसाल की इमारत बनवाई थी। इस टकसाल में सिक्के ढालने का काम शुरू किया उससे पहले प्रकांड विद्वानों ने धन की देवी महालक्ष्मी जी का अनुष्ठान किया था। रियासत काल में माता महालक्ष्मी के इस मन्दिर में सुबह शाम आरती और विधि विधान से पूजा के बाद ही चांदी के सिक्के और सोने की मोहरे बनाने का का काम शुरू किया जाता था। इस टकसाल में मां लक्ष्मी के अलावा धन के रक्षक भैंरों जी महाराज की भी पूजा होती। टकसाल की इमारत के चारों कोनों में भोमिया जी को विराजमान किया गया है। कहते हैं कि रियासत क...

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले के जरिए 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान का शुभारंभ किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रोजगार मेले के जरिये 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान, 75,000 नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्त व्यक्तियों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने धनतेरस की बधाई और शुभकामनाओं के साथ अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा, "बीते आठ वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है। यह कड़ी है रोजगार मेला।" प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 साल को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार एक कार्यक्रम के तहत 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। रोजगार मेले का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा, "हमने तय किया कि एक बार में ही नियुक्ति पत्र देने की परंपरा शुरू की जानी चाहिए ताकि परियोजनाओं को समय-सीमा के भ...

चीन में शी जिनपिंग की तानाशाही, पास में बैठे देश के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ को जबरन मीटिंग से बाहर निकाला

बिजिंग। चीन में शी जिनपिंग की तानाशाही लगातार बढती जा रही है। वो अपने उन तमाम विरोधियों और चुनौती देने वाले नेताओं को निपटाने में लगे हैं जो उनकी या तो बात नहीं मानता या उनकी हां में हां नहीं मिलाता। यही कारण रहा कि उन्होंने अपने बाजू में बैठे बुजुर्ग नेता और देश के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ को जबरन मार्शल बुलाकर मीटिंग से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं जिनपिंग ने शंघाई पार्टी के प्रमुख हान झेंग, पार्टी एडवाइजरी हेड वांग यांग और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के प्रमुख ली झांशु को भी पार्टी लीडरशिप से हटा दिया है। ली झांशु को जिनपिंग का बेहद करीबी माना जाता है। इनकी जगह जो नाम चर्चा में हैं उनमें डिंग शुशियांग, चेन मिनेरो, ली कियान्ग और हू चुनहुआ का नाम प्रमुख है। यह चारों ही नेता कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख लीडर्स माने जाते हैं। शनिवार को 7 दिनों से बीजिंग में चल रही चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी की ह...

जियो ट्रू 5जी-पावर्ड वाई-फाई लॉन्च हुआ, नाथद्वारा में आकाश अंबानी ने किया शुभारंभ

• जियो यूजर्स को ‘वेलकम-ऑफर’ की अवधि के दौरान वाई फाई सेवा मुफ्त मिलेगी • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी के बाद अब नाथद्वारा और चेन्नई जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े • 5जी की शुरूआत से पहले आकाश अंबानी ने पत्नी श्लोका संग श्रीनाथ जी के दर्शन किए नई दिल्ली: रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जियो) ने आज JioTrue5G नेटवर्क पर चलने वाली वाई-फाई सेवाओं को लॉन्च किया। शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, कमर्शियल हब जैसे स्थान जहां लोगों का जमावड़ा अधिक होता है वहां यह सर्विस दी जाएगी। JioTrue5G पावर्ड वाई फाई की शुरूआत आज राजस्थान के पवित्र शहर नाथद्वारा से की गई। जियो यूजर्स को यह नई वाई-फाई सर्विस, जियो वेलकम ऑफर अवधि के दौरान मुफ्त में मिलेगी। दूसरा नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले भी जियो 5जी पावर्ड वाई फाई का सीमीत इस्तेमाल कर सकेंगे।...

केंद्रीय कृषि मंत्री व बोत्सवाना के मंत्री के बीच बैठक, पोषक-अनाज की खेती को बढ़ावा देने पर जोर

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और बोत्सवाना के अंतर्राष्ट्रीय मामले और सहयोग मंत्री डॉ. लेमोगांग क्वापे के बीच कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में दोनों देशों के मध्य सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज नई दिल्ली में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण व घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों पर प्रसन्नता व्यक्त की। तोमर ने कहा कि प्रवासी भारतीय बोत्सवाना की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के किसानों-उत्पादकों के लाभ में वृद्धि के लिए द्विपक्षीय व्यापार को और बढ़ाने की संभावना के बारे में बताया। दोनों मंत्रियों ने पोषक-अनाज के गुण व महत्व के मद्देनजर बड़े पैमाने पर इनकी खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। तोमर ने बताया कि भारत वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष म...

बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित चक्रवाती तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने बैठक की और बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए केन्द्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों और राज्यों/केन्द्र- शासित प्रदेशों की सरकारों की तैयारियों की समीक्षा की। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक ने समिति को बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणाली की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी, जिसके उत्तर की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर को एक चक्रवाती तूफान के रूप में घनीभूत होने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 25 अक्टूबर को ओडिशा तट को पार करते हुए पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों तक पहुंचने की संभावना है। इसके 25 अक्टूबर की मध्यरात्रि के आसपास बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की संभावना है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा अंडमान एवं निकोब...