India

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, एवीएसएम, एनएम ने 28 फरवरी 2023 को आईएनएस शिकरा में आयोजित एक औपचारिकपरेड के दौरान वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी से फ्लैग ऑफिसर पश्चिमी नौसेना कमान (डब्ल्यूएनसी) के कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया। इस जिम्मेदारी को संभालने के बाद फ्लैग ऑफिसर वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने गौरव स्तंभ (नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में समुद्री स्मारक के विजय स्तम्भ) पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभालने से पहले रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्य किया है। दिनेश के त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छ...

बीएसएनएल ने टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड को कैप्टिव नॉन-पब्लिक नेटवर्क प्रदाता के रूप में सूचीबद्ध किया

नई दिल्ली। टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) ने एंटरप्राइज़ ग्राहकों को कैप्टिव नॉन-पब्लिक नेटवर्क (सीएनपीएन) सेवाएं देने के लिए राज्य द्वारा संचालित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ एक समझौता किया है। टीसीआईएल के पास मोबाइल टेक्नोलॉजी लगाने का विशाल अनुभव है। एक मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर के रूप में वो उद्यमों से जुड़े ग्राहकों को एक मजबूत एंड-टू-एंड प्राइवेट 5जी नेटवर्क समाधान प्रदान करेगा। 5जी की परिवर्तनकारी प्रौद्योगिकी सुरक्षित, अति-विश्वसनीय, कम विलंबता वाला और ऊंची प्रवाह क्षमता वाला संचार प्रदान करके व्यापक स्तर पर औद्योगिक ऑटोमेशन को सक्षम करेगी। भारत सरकार 4/5जी नेटवर्क के लिए स्वदेशी उप-प्रणालियों के विकास में कई पहलों को मदद दे रही है, लेकिन वे कामयाब हो सकें और बाजार में समाहित किए जा सकें, इसके लिए जरूरी होगा कि उन्हें ग्राहकों की आवश्यकताओं को पू...

प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए बार-बार इंटरनेट बंद करने से परेशान होकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा मांग पत्र

जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर आए दिन इंटरनेट सेवा बंद करने से परेशान शख्स ने देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ईमेल के मार्फत अपनी पीड़ा भेजी है और इसकी मार पड़ने से लोगों के रोजगार पर पड़ने वाले असर को लेकर भी पीड़ा जताई है। जयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी रवि शंकर धाभाई ने ई-मेल के माध्यम से डॉ पी डी बघेला अध्यक्ष टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया प्राइस एवं ह्यूमन राइट्स कमीशन के जनरल सेक्रेटरी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, केंद्रीय संचार मंत्री, केंद्रीय संचार राज्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान को एक मांग पत्र भेजकर राजस्थान में रीट की प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान इंटरनेट बंद करने से आमजन को हुई परेशानियों के बाबत एक मांग पत्र भेजा है । समाजसेवी रवि शंकर धाभाई ने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के दौरान इस प्रकार इंटरनेट को...

पीएम किसान सम्मान निधि से 16, 800 करोड़ रु. प्रधानमंत्री मोदी ने किए जारी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के तहत लगभग 16,800 करोड़ रुपये की 13वीं किस्त आज देशभर के 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) द्वारा जमा की। कर्नाटक के बेलगावी में हुए इस वृहद कार्यक्रम में हजारों किसान उपस्थित थे, वहीं करोड़ों किसान व अन्य लोग आनलाइन जुड़े। इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज बेलगावी से पूरे हिंदुस्तान को बड़ी सौगात मिली है। देश के किसानों को आज यहां से पीएम-किसान की एक और क...

मेघालय में प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने के प्रयासों के लिए निर्वाचन आयोग की प्रधानमंत्री ने सराहना की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय में प्रत्येक पात्र मतदाता आसानी से मतदान कर सके, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के महान प्रयास में शामिल सभी लोगों की सराहना की है। निर्वाचन आयोग ने मेघालय में 59 विधानसभा क्षेत्रों में, जहाँ मतदान होने हैं, 974 मतदान टीमों को भेजा है। इसके अलावा, केवल 35 मतदाताओं वाले कामसिंग मतदान केंद्र तक पहुँचने के लिए मतदान टीमों ने घंटों तक दुर्गम इलाकों की यात्रा की और मतदान सामग्री ले जाने के लिए पारंपरिक खासी टोकरियों का इस्तेमाल किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई मतदाता पीछे न छूट जाए। पीआईबी मेघालय के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “यह ईसीआई द्वारा हर योग्य मतदाता को आसानी से मतदान कर पाने की सुविधा को सुनिश्चित करने के महान प्रयास का एक और उदाहरण है। उन सभी को बधाई, जो इन टीमों के हिस्सा हैं। इससे मतदाता भी...

भारत ने 9 माह में 523.8 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य का प्याज निर्यात किया

नई दिल्ली। भारत ने प्याज का निर्यात कर जबरदस्त कमाई की है। भारत में प्याज उत्पादकों को भी इसका बड़ा लाभ मिला है। बड़ी बात यह है कि विदेशों में भारत का प्याज खासा पसंद किया जा रहा है। इसीलिए इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। अप्रैल से दिसंबर 2022 तक 523.8 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य का प्याज निर्यात किया गया भारत से प्याज के निर्यात पर कोई प्रतिबंध या रोक नहीं है प्रविष्टि तिथि: 26 FEB 2023 2:40PM by PIB Delhi अप्रैल से दिसंबर 2022 तक 523.8 मिलियन अमरीकी डालर मूल्‍य का प्याज निर्यात किया गया। सरकार ने प्याज के निर्यात पर कोई रोक या प्रतिबंधित नहीं लगाया है। प्याज की मौजूदा निर्यात नीति 'मुक्‍त' व्‍यापार की है। केवल प्याज के बीज के निर्यात पर 'प्रतिबंध' है और यह प्रतिबंध भी डीजीएफटी से प्राधिकार के तहत अनुमति प्राप्‍त है। डीजीएफटी की अधिसूचना संख्या 50 ...

प्रधानमंत्री ने ‘हार्नेसिंग यूथ पॉवर–स्किलिंग एंड एजुकेशन’ पर बजट-उपरांत वेबिनार को सम्बोधित किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘हार्नेसिंग यूथ पॉवर – स्किलिंग एंड एजुकेशन’ (युवाशक्ति का सदुपयोग–निपुणता और शिक्षा) पर बजट-उपरांत वेबिनार को सम्बोधित किया। केंद्रीय बजट 2023 में घोषित होने वाली पहलों के कारगर क्रियान्वयन के लिये सुझाव और विचार आमंत्रित करने के क्रम में सरकार द्वारा आयोजित 12 बजट-उपरांत वेबिनारों में से यह तीसरा वेबिनार है। उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि कौशल और विकास, भारत के अमृत काल के दौरान दो प्रमुख उपकरण हैं तथा ये युवा ही हैं, जो विकसित भारत का सपना लेकर देश की अमृत यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। अमृत काल के पहले बजट में युवा और उनके भविष्य पर दिये जाने वाले विशेष बल को रेखांकित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का बजट शिक्षा प्रणाली को अधिक व्यावहारिक और उद्योगोन्मुख बनाकर उसकी बुनियाद क...

सोनिया गांधी राजनीति से लेंगी संयास! दिए बड़े संकेत

रायपुर। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से संयास लेने के संकेत दिए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनिया गांधी अगला चुनाव नहीं लड़ेगी। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. सोनिया गांधी ने संबोधित करते हुए राजनीति से अपने रिटायरमेंट की तरफ भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो सकती है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में सोनिया गांधी ने संकेत दिया है कि वह अब सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकती हैं. उन्होंने इशारों में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी भी राजनीतिक भी अंतिम पड़ाव पर है. इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान पार्टी अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए।...

अप्रैल 2022- जनवरी 2023 के दौरान 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कोयला उत्पादन 698.25 मिलियन टन पहुंचा

नई दिल्ली। भारत के घरेलू कोयला उत्पादन में पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है। कोयला उत्पादन 2019-20 में 730.87 एमटी (मिलियन टन) से बढ़कर 2021-22 में 778.19 मिलियन टन हो गया है, जिससे 6.47%की वृद्धि हुई है। कोयले के उत्पादन की बढ़ती प्रवृत्ति ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में और बढ़त हासिल कर ली है और देश के कुल कोयला उत्पादन ने अप्रैल'2022 से जनवरी'2023 तक की अवधि के दौरान 698.25 एमटी के उत्पादन के साथ 16% से अधिक की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है। इस अवधि में, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का खुद का उत्पादन भी 478.12 एमटी से लगभग 15.23% बढ़कर 550.93 एमटी हो गया है। घरेलू कोयला उत्पादन में वृद्धि ने देश को बिजली की खपत में लगातार वृद्धि के कारण कोयले की मांग में हो रही तेज वृद्धि की वजह से आयात पर काफी हद तक अंकुश लगाने में मदद की है। कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष...

प्रधानमंत्री ने भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों की पहली बैठक को संबोधित किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों की पहली बैठक को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि यह भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत पहली मंत्री-स्तरीय वार्ता है। उन्होंने एक सार्थक बैठक के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। वर्तमान समय में दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की इस बैठक के प्रतिभागी एक ऐसे समय में वैश्विक वित्त और अर्थव्यवस्था के नेतृत्व का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जब दुनिया गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही है। प्रधानमंत्री ने कोविड महामारी एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों, बढ़ते भू-राजनैतिक तनावों, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में आने वाले व्यवधानों, बढ़ती कीमतों, ख...