नई दिल्ली। खुला बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत गेहूं की बिक्री के लिए तीसरी ई-नीलामी 22.02.2023 को आयोजित की गई। देश भर में भारतीय खाद्य निगम के 23 जोन में फैले 620 डिपो से गेहूं के स्टॉक उपलब्ध कराने की पेशकश की गई। कुल 11.79 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सस्ती बिक्री के लिए प्रस्ताव रखा गया और 5.07 लाख मीट्रिक टन गेहूं की नीलामी की गई। 2138.12 रुपये प्रति क्विंटल के अखिल भारतीय भारित औसत आरक्षित मूल्य के मुकाबले, भंडार हिस्सेदारी को 2172.08 रुपये प्रति क्विंटल के अखिल भारतीय भारित औसत बिक्री मूल्य पर बेचा गया। विक्रय की गई कुल मात्रा में से 1.39 लाख मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश से बेचा गया, जहां आरक्षित मूल्य का भारित औसत 2135.35 रुपये प्रति क्विंटल था और भारित औसत बिक्री मूल्य 2148.32 रुपये प्रति क्विंटल था। हालांकि देश के शेष अन्य हिस्सों (मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा क...
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच सातवीं वार्षिक रक्षा वार्ता बैठक आज यानी 23 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमने और श्रीलंका के रक्षा सचिव जनरल कमल गुणरत्ने ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच चल रहे रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई और दोनों देशों में हो रहे द्विपक्षीय सैन्य अभ्यासों की जटिलता को बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण के मामले में एक दूसरे के अनुभव और क्षमताओं को अधिकतम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने इस उपयोगी बातचीत के लिए जनरल कमल गुणरत्ने और उनके प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। अरमने ने कहा कि भारत इस वार्ता में बनी आपसी समझ के आधार पर भविष्य में भी श्रीलंका के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्याल...
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच सातवीं वार्षिक रक्षा वार्ता बैठक आज यानी 23 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमने और श्रीलंका के रक्षा सचिव जनरल कमल गुणरत्ने ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच चल रहे रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई और दोनों देशों में हो रहे द्विपक्षीय सैन्य अभ्यासों की जटिलता को बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण के मामले में एक दूसरे के अनुभव और क्षमताओं को अधिकतम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने इस उपयोगी बातचीत के लिए जनरल कमल गुणरत्ने और उनके प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। अरमने ने कहा कि भारत इस वार्ता में बनी आपसी समझ के आधार पर भविष्य में भी श्रीलंका के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्याल...
नई दिल्ली। 20 फरवरी 2023 तक कुल 702 एलएमटी से अधिक धान की खरीद के साथ केएमएस 2022-23 (खरीफ फसल) के लिए धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। किसानों के खाते में 1,45,845 करोड़ रुपये के सीधे भुगतान के साथ वर्तमान में चल रहे केएमएस खरीद कार्यों से कुल 96 लाख से अधिक किसान पहले से ही लाभान्वित हो चुके हैं। खरीद की प्रक्रिया के निर्बाध संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। केन्द्रीय पूल में 20 फरवरी 2023 तक खरीदे गए धान के बदले चावल की आपूर्ति लगभग 218 एलएमटी है। देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए केन्द्रीय पूल में वर्तमान में चावल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान केएमएस 2022-23 की खरीफ फसल के लिए, 765.43 एलएमटी धान (चावल के मामले में 514 एलएमटी) की खरीद का अनुमान लगाया गया है। जबकि, पिछले केएमएस 2021- 22 (खरीफ फसल) के दौरान वास्तव में 749 एलएमटी धान (चावल के मामले में 503 एलएमटी) की ...
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राजनाथ सिंह यूके की कंपनियों को भारत के विकास की कहानी का हिस्सा बनना चाहिए और भारत में सह-विकास एवं सह-उत्पादन की प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 21 फरवरी, 2023 को यूके के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर डिफेन्स बेन वालेस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही तथा द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के भविष्य में विकास पर केन्द्रित थी। दोनों मंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रीय गतिविधियों और भारत-प्रशांत सहित रक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े व्यापक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने वर्तमान में चल रहे रक्षा सहयोग की संक्षिप्त समीक्षा की और द्विपक्षीय सैन्य संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की और सहयोग के कुछ संभावित क्षेत्रों की पहचान की। रक्षा मंत्...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने "डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए इमारतों या क्षेत्रों की रेटिंग" पर आज अपनी सिफारिशें जारी कर दी हैं। पिछले दशक के दौरान डिजिटलीकरण में अभूतपूर्व वृद्धि ने दुनिया भर में अर्थव्यवस्था, नवाचार, विज्ञान और शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, स्थिरता, शासन तथा जीवन शैली तक सब कुछ प्रभावित करने वाली क्रांति ला दी है। डिजिटल प्रौद्योगिकियां मौलिक रूप से व्यवसाय मॉडल, संस्थानों एवं समाज को तेजी बदल रही हैं। डिजिटल कनेक्टिविटी की मांग हाल के वर्षों में कई गुना बढ़ चुकी है और कोविड-19 के दौर ने डिजिटल उपयोगकर्ताओं के सभी वर्गों में मांग वृद्धि को और अधिक बढ़ावा दिया है, भले ही उनका स्थान कुछ भी हो। बीते दौर में, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) और सरकार ने दूरसंचार कनेक्टिविटी की मांगों को पूरा करने के लिए विभिन्न नीतिगत बदलाव किये हैं। इन नी...
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का पोत सुमेधा एनएवीडीईएक्स 23 (नौसेना रक्षा प्रदर्शनी) और आईडीईएक्स 23 (अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी) में भाग लेने के लिए 20 फरवरी 2023 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंचा, जो 20 से 24 फरवरी 2023 तक आयोजित होना निर्धारित है। दो प्रमुख क्षेत्रीय नौसैनाओं द्वारा युद्धपोत की भागीदारी और रक्षा प्रदर्शनियां भारत के स्वदेशी पोत निर्माण की ताकत का प्रदर्शन करेंगी तथा माननीय प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण को रेखांकित करेंगी।
आईएनएस सुमेधा स्वदेशी रूप से निर्मित सरयू श्रेणी के नौसेना अपतटीय गश्ती पोत (एनओपीवी) का तीसरा जहाज है और इसे 7 मार्च 2014 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी रूप से निर्मित आईएनएस सुमेधा हथियारों और सेंसर की एक प्रभावशाली सरणी से सुसज्जित है। यह एक हेलीकॉप्टर ले जा सकता है और...
नई दिल्ली। ट्रेन के पटरी से उतरने, सिग्नल पासिंग एट डेंजर (एसपीएडी) और अन्य प्रकार की दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भारतीय रेलवे ने आज से एक महीने तक चलने वाला गहन सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। रेलवे बोर्ड, जोनल रेलवे और डिवीजनों के वरिष्ठ अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे विभिन्न सेक्शनों, लॉबियों, रख-रखाव केन्द्रों, कार्यस्थलों पर जाएं और दुर्घटनाएं/असामान्य घटनाओं को रोकने के लिए निर्धारित सुरक्षा परिचालनों और रख-रखाव प्रक्रियाओं की जांच करें तथा उन्हें लागू करें। सहायक लोको पायलटों/लोको पायलटों द्वारा सिग्नलिंग पहलुओं और ब्रेकिंग प्रक्रियाओं का अनुपालन किया जाए तथा गति प्रतिबंधों का पालन; ट्रैक मशीनों/टॉवर वैगनों के ऑपरेटरों की काउंसलिंग; कार्य स्थल की सुरक्षा; शॉर्ट-कट आदि की रोकथाम का भी अनुपालन किया जाए। फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों के सामने आने ...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उपभोक्ताओं के सामने आने वाली दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता से संबंधित मुद्दों और अवांछित वाणिज्यिक संचार (यूसीसी) के खतरे की समीक्षा के लिए कल यहां प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ बैठक की। प्राधिकरण ने टीएसपी को उपभोक्ताओं द्वारा सेवा की गुणवत्ता और अनुभव की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार प्रदर्शित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है। टीएसपी को कॉल म्यूटिंग और वन वे स्पीच के मुद्दे का विश्लेषण करने और प्राथमिकता के आधार पर सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। उन्हें कहा गया था कि 5जी नेटवर्क आरंभ करते समय टीएसपी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विद्यमान दूरसंचार सेवाओं की क्यूओएस में कम से कम गड़बड़ी या गिरावट हो। टीएसपी को यह भी जानकारी दी गई कि ट्राई लंबी अवधि के नेटवर्क आउटेज की घटनाओं की करीबी नि...
नई दिल्ली। उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र हरियाणा के गोरखपुर शहर में स्थापपित होगा, जो नई दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी से लगभग 150 किमी उत्तर में है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासन के दौरान, प्रमुख उपलब्धियों में से एक देश के अन्य हिस्सों में परमाणु/परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना होगी, जो पहले तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे ज्यादातर दक्षिण भारतीय राज्यों या पश्चिम में महाराष्ट्र तक ही सीमित थे।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की परमाणु क्षमता को बढ़ाने की प्राथमिकता के अनुरूप पिछले 8 वर्षों में कई क्रांतिकारी...