India

भारतीय खाद्य निगम द्वारा आयोजित 5वीं ई-नीलामी में 11.88 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचा गया

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य निगम द्वारा खुला बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के माध्यम से गेहूं की बिक्री के लिए साप्ताहिक ई-नीलामी की अगली कड़ी में 5वीं ई-नीलामी दिनांक 09.03.2023 को आयोजित की गई। भारत सरकार द्वारा गेहूं एवं आटे की कीमत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बाजार हस्तक्षेप की दिशा में की जा रही पहल के तहत इसका आयोजन किया जा रहा है। भारतीय खाद्य निगम के 23 मण्डलों में स्थित 657 डिपो से कुल 11.88 लाख मीट्रिक टन गेहूं की पेशकश की गई और 1248 बोली लगाने वालों को 5.39 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचा गया। पांचवी ई-नीलामी में प्राप्त अखिल भारतीय भारित औसत बिक्री मूल्य के मुकाबले 2140.28 रुपये/क्विंटल गेहूं के भंडार को अखिल भारतीय भारित औसत आरक्षित मूल्य 2197.91 रुपये/क्विंटल के दाम पर बेचा गया। पांचवी ई-नीलामी में 100 से 499 मीट्रिक टन तक की मात्रा की अधिकतम मांग थी, जिसके बाद 500-999 मीट्रिक टन की ...

प्रधानमंत्री ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए राष्ट्रीय मंच के तीसरे सत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में आपदा जोखिम न्‍यूनीकरण के लिए राष्‍ट्रीय मंच (एनपीडीआरआर) के तीसरे सत्र का उद्घाटन किया। इस मंच के तीसरे सत्र की मुख्य थीम ‘बदलती जलवायु में स्थानीय स्‍तर पर मजबूती सुनिश्चित करना’ है। इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार विजेताओं का अभिनंदन किया। 2023 पुरस्कार के विजेता ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) और लुंगलेई फायर स्टेशन, मिजोरम हैं। प्रधानमंत्री ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में अभिनव विचारों, पहलों, उपकरणों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। गृह मंत्री श्री अमित शाह, राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय और अनेक अन्‍य गणमान्‍यजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने हाल ही ...

भारत ने आईटीबी बर्लिन 2023 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय 'गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवार्ड्स 2023' में गोल्डन और सिल्वर स्टार पुरस्कार जीता

नई दिल्ली। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने आईटीबी, बर्लिन 2023 में आयोजित 'टीवी/सिनेमा कमर्शियल्स इंटरनेशनल एंड कंट्री इंटरनेशनल' की श्रेणी के लिए इंटरनेशनल 'गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवार्ड्स 2023' में गोल्डन और सिल्वर स्टार पुरस्कार हासिल किया है। ये पुरस्कार सचिव (पर्यटन) भारत सरकार, अरविंद सिंह द्वारा 08 मार्च 2023 को आईटीबी बर्लिन में 7 से 9 मार्च 2023 तक आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रहण किए गए। गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म मल्टी-मीडिया अवार्ड्स हर वर्ष पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न श्रेणियों में दिए जाते हैं। 'गोल्डन सिटी गेट' देशों, शहरों, क्षेत्रों और होटलों के लिए एक रचनात्मक बहु-मीडिया से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। पुरस्कारों के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियों को एक अंतरराष्ट्रीय जूरी द्वारा परखा जाता है, जिसमें फिल्म और पर्यटन क्षेत्र स...

66 साल की उम्र में फिल्म निर्माता और अभिनेता सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन

Satish Kaushik passed away: बॉलीवुड मैं अपनी फिल्मों के दम पर अलग पहचान रखने वाले मशहूर एक्टर और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद पूरा बॉलीवुड सदमे में है। सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। सतीश कौशिक के निधन पर लगातार शोक संदेश कई बड़ी हस्तियों द्वारा जारी किए जा रहे हैं। सतीश कौशिक के करीबी दोस्त अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सतीश कौशिक के साथ फोटो शेयर कर लिखा - जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!...

फ्रांसीसी नौसेना के पोतों का भारत के कोच्चि दौरा

कोच्चि। फ्रांसीसी नौसेना के हेलीकॉप्टर वाहक पोत एफएस डिक्समुडे और युद्धपोत ला फेयेट 06 से 10 मार्च 2023 तक कोच्चि के दौरे पर हैं। यह यात्रा सर्कविगेशन मिशन, जीन डी'आर्क के हिस्से के रूप में की जा रही हैं। रियर एडमिरल इमैनुएल सालार्स (एलिंडियन), कैप्टन इमैनुएल मोकार्ड और लेफ्टिनेंट कमांडर जिसलेन डेलेप्लांक ने 06 मार्च 2023 को दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल जे सिंह से मुलाकात की और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के मुद्दों की विस्तृत श्रृंखला पर बातचीत की। वर्तमान यात्रा के दौरान, फ्रांसीसी दल पेशेवर प्रशिक्षण संस्थानों और दक्षिणी नौसेना कमान के युद्धपोतों का दौरा कर रहा है। क्रॉस ट्रेनिंग विजिट, स्पोर्ट्स फिक्स्चर सहित पेशेवर व असैन्य विचार-विमर्श भी इस यात्रा के अन्य कुछ मुख्य आकर्षण थे। युद्धपोतों पर सवार फ्रांस की नौसेना भारतीय सेना के साथ संयुक्त...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 मनाने के लिए ‘खेलो इंडिया दस का दम’ टूर्नामेंट 10 शहरों में आयोजित किया जाएगा

नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय का खेल विभाग 10 से 31 मार्च तक ‘खेलो इंडिया दस का दम’ टूर्नामेंट आयोजित करेगा, जो कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 मनाने के तहत आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार हो रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए इस तरह की खेल पहल की जा रही है और केंद्रीय मंत्रालय ने इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कुल 50 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर 10 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे। इस टूर्नामेंट में 10 खेल शामिल हैं जो कि देश के 10 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। लगभग 15000 महिला एथलीट इसमें भाग लेंगी। भारतीय हॉकी स्टार रानी, मुक्केबाज निखत जरीन सहित देश की शीर्ष महिला एथलीटों ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बा...

भारतीय तटरक्षक ने गुजरात तट पर डूब रही मछली पकड़ने वाली एक नौका से छह मछुआरों को बचाया

गुजरात। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) पोत आरुष ने 7 मार्च, 2023 को गुजरात तट से दूर अरब सागर में डूब रही मछली पकड़ने वाली एक नौका से छह मछुआरों को बचाया। अरब सागर में तैनाती के दौरान पोत को तड़के सुबह गुजरात तट से लगभग 80 किलोमीटर दूर मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका हिमालय पर अनियंत्रित जल जमा होने को लेकर एक संकटपूर्ण कॉल प्राप्त हुई थी। इस पर आरुष पोत तत्काल संकटग्रस्त नौका को बचाने के लिए कार्रवाई की और नौका पर जल को नियंत्रित करने से पहले चालक दल को बचाया। इसके बाद भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों ने नौका को परिचालित किया और इसे चालक दल को सौंप दिया।...

होली खेलने से पहले अपने बचाव के लिए यह 5 उपाय जरूर कर लें

नई दिल्ली। रंग, अबीर और गुलाल की मस्ती के बीच पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। इस मौके पर हर कोई खुशियों के उल्लास, उमंग और रंग डूबा हुआ है। पर होली का यह त्योहार कहीं परेशानी का कारण ना बन जाए। होली के रंग आपके चेहरे की खूबसूरती के साथ ही त्वचा व आंख को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में बाजार में बिक रहे रासायनिक रंगों का प्रयोग करने से बचें। जहां तक हो सके अबीर-गुलाल से ही होली खेलें। होली खेलने से पहले अपने बचाव के लिए यह 5 उपाय जरूर कर लें 1 : होली खेलने से पहले अच्छे से नारियल या सरसों का तेल शरीर में लगा लें। आप 30 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाएंगे तो त्वचा पर एक सुरक्षा लेयर बन जाती है। जिससे रंगों के हानिकारक प्रभाव से त्वचा का बचाव होगा। 2: होली खेलते वक़्त बीच-बीच में चेहरे पर लगे रंगों को साफ करते रहें। 3: होली छायादार स्थान पर खेलें। रंग लगने के बाद सूर्य की...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पटियाला में एनईईटी पीजी केंद्र का औचक दौरा कर एनईईटी पीजी परीक्षा के संचालन की समीक्षा की

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने परीक्षा केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा के संचालन की समीक्षा करने के लिए पटियाला में एनईईटी पीजी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उम्‍मीदवारों के माता-पिता से भी मुलाकात की और परस्‍पर बातचीत की। यह पहली बार है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) परीक्षा केंद्र का दौरा किया है, जबकि परीक्षा जारी है। एनईईटी पीजी परीक्षा देने वाले छात्रों को बधाई देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह परीक्षा केंद्र की व्यवस्था से संतुष्ट हैं। उन्‍होंने कहा, “मुझे पटियाला परीक्षा केंद्र में अपनी यात्रा के दौरान छात्रों के माता-पिता के साथ परस्‍पर बातचीत करने का अवसर मिला। मैं उन्हें आज की परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देता हूं।" एनईईटी पीजी 2023 का संचालन एनबीईएमए...

मुंबई में अब नए भवन में होगा ईसीजीसी का नया कॉर्पोरेट कार्यालय

मुंबई। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, वस्त्र तथा उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने आज अंधेरी, मुंबई में निर्यात ऋण गारंटी निगम के नए कॉर्पोरेट कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। ईसीजीसी भवन का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चूंकि हम अपनी आजादी के 75वें वर्ष में हैं, इसलिए यह सर्वाधिक उपयुक्त है कि हम इस साल 750 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल कर लें। "बड़ी जिम्मेदारी और विश्वास के साथ, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फरवरी 2023 तक के आंकड़े पहले से ही पिछले पूरे साल की तुलना में अधिक हैं और हम निश्चित रूप से इस वर्ष के अंत तक 750 बिलियन डॉलर से अधिक का निर्यात करने में सफल होंगे। यह एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड होगा।“ मंत्री ने ईसीजीसी को अपने संचालन में और अधिक आधुनिक और डिजिटल बनने पर जोर दिया, जिससे दक्षता अधिक होगी, निर्यातकों के बीच विश्वास और बढ़ेग...