India

केंद्र सरकार ने संशोधित प्रौद्योगिकी उन्नयन कोष के बजट परिव्यय में बढ़ोतरी की

नई दिल्ली। केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री श्रीमती दर्शन जरदोश ने आज कहा है कि 2023-24 के बजट में कपड़ा क्षेत्र के लिए 4,389.34 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह 2022-23 के संशोधित अनुमान से अधिक है, जो 3,579.61 करोड़ रुपये रहा है। सरकार ने संशोधित प्रौद्योगिकी उन्नयन कोष (एटीयूएफ) के बजट परिव्यय को संशोधित अनुमान 2022-23 में 650 करोड़ रुपये से बढ़ाकर बजट अनुमान 2023-24 के लिए 900 करोड़ रुपये कर दिया है। जहां तक ​​कपड़ा क्षेत्र के विकास के लिए किये गए अन्य उपायों का संबंध है, तो वस्त्र मंत्रालय की विभिन्न पहल और योजनाओं/कार्यक्रमों में अनुसंधान, नवाचार एवं विकास; कपड़ा अवसंरचना विस्तार; शिक्षा, प्रशिक्षण व कौशल गतिविधियों का आयोजन, बाजार में क्रमागत उन्नति, निर्यात संवर्धन, गुणवत्ता नियंत्रण तथा मानकों में सुधार...

आगामी गर्मी और राहत उपायों के लिए तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

नई दिल्ली। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज आगामी गर्मी और राहत उपायों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के सचिव और उन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव इस अवसर पर उपस्थित थे जो हर साल भीषण गर्मी या लू से त्रस्‍त रहते हैं। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने मार्च से मई, 2023 तक की अवधि के लिए वैश्विक मौसम की घटनाओं और तापमान परिदृश्य पर एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मार्च 2023 के दूसरे पखवाड़े के लिए पूर्वानुमान भी प्रस्‍तुत किया गया। मार्च से मई 2023 तक की अवधि के लिए अपने तापमान परिदृश्‍य में आईएमडी ने सूचित किया कि पूर्वोत्‍तर, पूर्व और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत को छोड...

भारतीय मानक ब्यूरो ने 'मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखो' श्रृंखला का शुभारंभ किया

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखने के उद्देश्य से छात्रों के लिए एक अनूठी पहल 'लर्निंग साइंस वाया स्टैंडर्ड्स' शुरू करने की घोषणा की है। 'मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखने' की विशेष पहल वैज्ञानिक अवधारणाओं, सिद्धांतों एवं नियमों का उपयोग करने के उद्देश्य से पाठ्य योजनाओं की एक श्रृंखला पर केंद्रित है, जो विद्यार्थियों को संबंधित भारतीय मानकों में बताए गए विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता विशेषताओं के निर्माण, कार्य तथा परीक्षण में उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों को समझाने में सहायता करती है। पाठ्य योजनाओं के विषय काफी हद तक दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले उत्पादों से संबंधित हैं और विषयवस्तु को पाठ्यक्रम के साथ-साथ औद्योगिक अनुप्रयोगों के भाग के रूप में शिक्षा के लिए उनकी प्रासंगिकता के आधार पर चुना गया है।भारत...

श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का हार्ट अटैक से निधन

जयपुर। राजस्थान के राजपूत समाज का एक बड़ा नाम लोकेंद्र सिंह कालवी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक और समाज सेवी लोकेन्द्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात एसएमएस अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद लगातार शोक संदेश जारी किए जा रहे हैं। कई प्रबुद्धजन और विद्वानों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। राजनीतिक गलियारों से भी लगातार शोक संदेश जारी किए जा रहे हैं। बता दें कि सोमवार रात को कालवी को कार्डियक अरेस्ट पड़ गया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार लोकेन्द्र सिंह कालवी का अंतिम संस्कार मंगलवार को नागौर जिले के उनके पैतृक गांव कालवी में किया जाएगा। कालवी के निधन की जानकारी मिलने से राजपूत समाज में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव पहुंच रहे हैं। कोन थे कालवी? लोकेन्द्र सिंह कालवी ने भारत में जाति आधारित आ...

जापान की मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास

नई दिल्ली। विभिन्न मैत्रीपूर्ण देशों के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) गतिविधियों को जारी रखते हुए आईएनएस सह्याद्री जहाज ने 11 मार्च, 2023 को अरब सागर में जापान की मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) से अकीजुकी श्रेणी के विध्वंसक युद्धपोत जेएस सुजुत्सुकी के साथ नौसैन्य अभ्यास किया। इस अभ्यास में क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के प्रति साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। समन्वित क्षमता को सशक्त करने के उद्देश्य से एकीकृत हेलीकॉप्टरों, सामरिक युद्धाभ्यास और युद्धपोतों द्वारा एक पारंपरिक स्टीमपास्ट के माध्यम से क्रॉस डेक लैंडिंग आयोजित हुई। भारतीय नौसेना व जेएमएसडीएफ विभिन्न मोर्चों पर निकटता से आपसी सहयोग कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा वैश्विक हित की दिशा में कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अभ्यास ने समुद्री क्षेत्...

सॉन्ग नाटू-नाटू को मिला ऑस्कर अवॉर्ड, RRR की टीम ने कहा- कोई शब्द इस पल को बयां नहीं कर सकते

दुनियाभर में भारतीय गाने नाटू-नाटू ने धूम मचा दी है। फिल्ममेकर एसएस राजामौली की मूवी आरआरआर के सॉन्ग नाटू-नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है। नाटू नाटू ने ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में अवॉर्ड जीता है। एमएम कीरावणी ने अवॉर्ड लेते हुए बेहद एक्साइटेड और भावुक नजर आए। भारत के लिए ये ऐतिहासिक पल है, देशभर में फिल्मी इंडस्ट्री में खुशी की लहर देखी जा रही है। नाटू-नाटू के म्यूजिक कंपोजर एम.एम. कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस ने यह अवॉर्ड लिया। बड़ी बात यह है कि जब नाटू-नाटू गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर देने की घोषणा हुई हॉलीवुड पॉप क्वीन लेडी गागा भी खुशी से झूम उठी और खड़े होकर ताली बजाने लगी, RRR की टीम को बधाई दी। भारत के लिए एक और खुशी की बात है कि द एलिफेंट व्हिस्पर्स की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने भी ऑस्कर जीतने के बाद सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। इंस्टाग्राम पर ऑस्कर ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर कर...

प्रधानमंत्री ने हुबली-धारवाड़, कर्नाटक में प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और राष्ट्र को समर्पित किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हुबली-धारवाड़, कर्नाटक में प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में आईआईटी धारवाड़ को राष्ट्र को समर्पित किया जाना शामिल है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री ने फरवरी, 2019 में किया था। इसके अलावा 1507 मीटर लंबे सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुबली स्टेशन को भी समर्पित किया गया, जो दुनिया का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन है और इसे हाल में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी मान्यता दी थी। साथ ही, क्षेत्र में संपर्क को बढ़ावा देने के लिए होसपेटे - हुबली - टीनाघाट खंड के विद्युतीकरण और होसपेटे स्टेशन के उन्नयन कार्य का भी लोकार्पण किया गया।प्रधानमंत्री ने हुबली-धारवाड़ स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। उन्होंने जयदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, धारवाड़ मल्टी विलेज वाटर सप्लाई और तुप्पारीहल्ला फ्लड डैम...

फ्रांस की नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री जहाज ने 10 - 11 मार्च 2023 को अरब सागर में फ्रांस की नौसेना (एफएन) के युद्धपोतों मिस्ट्रल क्लास एम्फीबियस असॉल्ट शिप के एफएस डिक्सम्यूइड और ला फेयेट श्रेणी के पोत फ्रिगेट एफएस ला फेयेट के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) में भाग लिया। इस अभ्यास में समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में विकासात्मक परिवर्तन के एक व्यापक स्पेक्ट्रम को परखा गया, जिसमें क्रॉस डेक लैंडिंग, बोर्डिंग अभ्यास और सीमैनशिप विकास जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया था। अभ्यास के निर्बाध संचालन ने दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता एवं उच्च स्तर के सहयोग की पुष्टि की। आईएनएस सहयाद्री अत्याधुनिक हथियारों व सेंसर से लैस है, जो उसे हवा, सतह तथा तलछट के खतरों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने में सक्षम बनाता है। यह युद्धपोत फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन...

योग महोत्सव 2023 के साथ 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 100 दिनों की उलटी गिनती शुरू होगी

नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) के साथ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 13 से 14 मार्च 2023 तक योग महोत्सव 2023 और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में 15 मार्च 2023 को महोत्सव के बाद योग कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) बड़े वैश्विक समुदाय के साथ जुड़ने का प्रयास करता है, क्योंकि भारत की जी-20 अध्यक्षता का शीर्षक "एक विश्व, एक स्वास्थ्य" "वसुधैव कुटुम्बकम" के सिद्धांत के साथ प्रतिध्वनित होती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वैश्विक जन संपर्क के साथ, ग्राम पंचायत/ग्राम सभाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से योग को भारत के प्रत्येक गांव तक ले जाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। केंद्रीय आयुष और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्ष...

वाई-20 परामर्श बैठक में वैश्विक शिक्षा सुधारों पर विचार-विमर्श किया गया

नई दिल्ली। 21वीं सदी की इस तेज़ गतिशील दुनिया के संदर्भ में हमें किन शिक्षा सुधारों की ज़रूरत है? इसी प्रश्न का उत्तर तलाशने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से आज पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एसआईयू) में आयोजित चौथी वाई-20 परामर्श बैठक के एक सत्र में विशेषज्ञों और विचारकों द्वारा की गई। 'एजुकेशन फॉर पीस' यूनेस्को इराक में कार्यक्रम प्रबंधक साइमन कुआनी कीर कुआनी ने ज्यादा इंटरैक्टिव और खेल भरी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। जिसमें खुद के बारे में सोचने की क्षमता और भविष्य में कैसे नेतृत्व किया जाए, ऐसे जीवन कौशल भी शामिल हैं। उनके मुताबिक, शिक्षा का ढांचा सांस्कृतिक रूप से उन्मुख होना चाहिए, जहां संस्कृति से समझौता नहीं किया गया हो, ताकि ये छात्रों को अपनी पृष्ठभूमि से जोड़े रख सके। अर्जेंटीना की युवा शिक्षा अधिवक्ता श्रीमती सोफिया बरमूडेज़ ने शिक्षा के ...