जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। राजस्थान सरकार ने 75 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कुछ अधिकारियों को जहां बेहतर परफॉर्मेंस के चलते महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है वहीं कई अधिकारियों की परफॉर्मेंस खराब होने के चलते उन्हें ठंडे बस्ते में लगाया गया है। बता दें कि हाल ही 155 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी। इसके बाद आज गहलोत सरकार ने 75 आईपीएस अफसरों को किया इधर से उधर किया। सीएम गहलोत के निर्देश के बाद में कार्मिक विभाग की सूची में IPS सत्येंद्र सिंह – महानिरीक्षक, एसओजी जयपुर, IPS अशोक कुमार गुप्ता – महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय जयपुर, IPS सवाई सिंह गोदारा महानिरीक्षक पुलिस, ACB मुख्यालय जयपुर, IPS अनिल ‘कुमार टांक- उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान, IPSकैलाश चंद्र ...
जयपुर। राज्य सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी राज्य बजट वर्ष 2023-24 में विभाग के अधिकारियों की लम्बित मांगों के विषय में कोई भी जिक्र नहीं होने से निराश और हतोत्साहित हैं। जन सम्पर्क की राज्य और अधीनस्थ सेवाओं के अधिकारियों के संगठन प्रसार (पब्लिक रिलेशंस एंड अलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान) की मांग है कि वेतन विसंगति, कैडर सुदृढ़ीकरण और संसाधनों की उपलब्धता सहित उनकी आवश्यक और वाजिब समस्याओं का तुरन्त समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री महोदय द्वारा मुलाकात का समय जल्द दिया जाए। प्रसार का कहना है कि यदि मांगों पर शीघ्र ही विचार कर समाधान नहीं निकाला गया, तो जनसम्पर्क सेवाओं के सभी अधिकारी विरोध दर्ज कराने के लिए आंदोलन जैसे कदम उठाने पर मजबूर होंगे। प्रसार की ओर से बीते महीनों में जनसम्पर्क सेवाओं की संरचना का सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत पुनर्गठन, वेतन विसंगति...
दौसा। PM नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे के पहले फेज का उद्घाटन रविवार को किया। इसके बाद सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा- कांग्रेस सीमावर्ती इलाकों में सड़क बनाने से डरती थी। उन्हें लगता था कि दुश्मन हमारी बनाई सड़कों से चलकर देश के भीतर आ जाएगा। मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस क्यों हमारे सैनिकों के शौर्य और बहादुरी को कम आंकती रही है। इस दौरान PM मोदी ने राजस्थान सरकार पर भी कई तंज कसे। यहां तक कि हाल में पुराना बजट भाषण पढ़ने के मामले पर भी PM ने CM गहलोत पर चुटकी ली।
PM ने अपने संबोधन में कहा आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे बहुत गर्व हो रहा है। ये देश के सबसे बड़े और सबसे आधुनिक एक्सप्रेसवे में से एक है। ये विकसित होते भारत की एक और भव्य तस्वीर है। मैं दौसा वासियों को, सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भाइयों ...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया को आसाम का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। कटारिया BJP के दिग्गज वरिष्ठ नेता हैं। राष्ट्रपति ने कटारिया के अलावा लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। झारखंड के गवर्नर रमेश बैस को महा...
जयपुर। राजस्थान के समस्त चिकित्सक संगठनों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर सम्पूर्ण राजस्थान में, सरकार के राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में चिकित्सकीय कार्य को ठप रखा गया। इसके तहत निजी अस्पतालों में इमरजेंसी के साथ साथ आउटडोर मरीजों को भी नहीं देखा गया, और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदेश के निजी अस्पताल सुबह 8 बजे से 24 घंटे तक बंद रखे गए।
बड़ी बात यह रही कि इनसर्विस सरकारी चिकित्सकों के साथ सरकारी मेडिकल कॉलेज से जुडे चिकित्सको ने भी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक कर निजी चिकित्सको की हड़ताल में सहयोग किया। राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में सरकार की हठधर्मिता से रोष में आए प्रदेश के विभिन्न जिलों से चिकित्सक आज जयपुर के जेएमए हॉल में एकत्रित हुए। बिल के विरोध में चिकित्सकों द्वारा एसएमएस हॉस्पिटल से त्रिमूर्ति सर्किल तक शांतिपूर्ण रैली निकाली गई।
करीब 1000 से ...
नई दिल्ली। भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 11वीं बैठक आज 10 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। दोनों पक्षों ने विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहलों की प्रगति की समीक्षा की, सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों को और बढ़ाने के लिए उपायों की पहचान की और इस सम्बन्ध में स्पष्ट कदम उठाए। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने कोविड-19 महामारी से जुडी बाधाओं के बावजूद दोनों देशों के बीच चल रहे रक्षा सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।
डॉ. अजय कुमार, संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय, भारत और ब्रिगेडियर जनरल गनखुयाग दावगदोर्ज, राज्य सचिव, रक्षा मंत्रालय, मंगोलिया की सह-अध्यक्षता में, संयुक्त कार्य समूह महामारी के बाद पहली बार व्यक्तिगत रूप से मिले। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को स्वीकार किया। ध्यान देने योग्य है कि भारत ने 1955 में मंगोलिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। उलानबटार में भार...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बड़ी उम्मीदों से वर्ष 2023 का बजट भाषण पढ़ा जा रहा था लेकिन इसी दौरान गलती से एक पेज एक एक्स्ट्रा क्या लग गया पूरा मामला हंगामे में बदल गया। यह चुनावी बजट था ऐसे में पक्ष और विपक्ष दोनों अपना दमखम दिखाने में लगे थे। विपक्ष ने यह आरोप लगाते हुए हंगामा किया कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी विधानसभा में पुराना बजट भाषण पढ़ा गया हो और इस पर जोरदार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार रोकनी पड़ी। सीएम गहलोत बजट भाषण के लिए जब तीसरी बार खड़े हुए तो माफी मांगी। उन्होंने कहा, जो कुछ हुआ उसके लिए सॉरी फील करता हूं।
बड़ी बात यह है कि विपक्षी सदस्य भारी हंगामा करते हुए सदन के वेल में आ गए। और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पुराना बजट पढ़ा है। भारी हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को तलब किया...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज), हैदराबाद ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय (जेएनकेवीवी), जबलपुर और परियोजना निदेशक एटीएमए ( आत्मा) जबलपुर के सहयोग से एक दिवसीय 'खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए महिला सामूहिक पर राष्ट्रीय सम्मेलन' ९ फरवरी २०२ को आयोजन किया। भारत इस वर्ष G-20 शिखर सम्मेलन की प्रतिष्ठित अध्यक्षता की मेजबानी कर रहा है, जहां 200 विषयों में से एक विषय महिला नेतृत्व विकास है।
महिला समूहों जैसे एसएचजी, एफपीओ, सीएनजी, डब्ल्यूएफएसजी आदि की राष्ट्रीय खाद्य और पोषण सुरक्षा में योगदान करने की बड़ी भूमिका और क्षमता है। इस संबंध में महिला समूहों के योगदान के महत्व और पहचान को ध्यान में रखते हुए, ऐसी कुछ महिला समूहों के प्रयासों को उजागर करने और अन्य महिला साथियों को प्रेरित करने के लिए एक राष्ट्रीय सम्मेलन क...
नई दिल्ली। खादी और ग्रामोद्योग आयोग की 694वीं बैठक श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में 30 जनवरी, 2023 को गुजरात के कच्छ में आयोजित हुई। इस दौरान, हमारे गतिशील प्रधानमंत्री की प्रेरणा और खादी कपास-बुनकरों के योगदान को ध्यान में रखते हुए खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने श्रमिकों की आय में बढ़ोतरी के लिए उनका मेहनताना 7.50 रुपये प्रति लच्छे से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति लच्छा करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस पहल से कारीगरों की मासिक आय में लगभग 33% की वृद्धि होगी और बुनकरों की मजदूरी में 10% की वृद्धि होगी। यह फैसला पहली अप्रैल 2023 से प्रभावी होगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खादी तथा ग्रामोद्योग उत्पादों को खरीदने के लिए अपील कर रहे हैं ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति को अधिक से अधिक कार्य करन...
नई दिल्ली। एनएचपीसी ने तीसरी तिमाही और 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त हुए नौ महीने के लिए अपने एकल और समेकित अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है। कर पश्चात एकल लाभ 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त हुए नौ महीनों के दौरान 2978 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत बढ़कर 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हुए नौ महीने के दौरान 3264 करोड़ रुपये हो गया है। नौ महीनों के दौरान कर पश्चात समेकित लाभ 3056 करोड़ रुपये से छह प्रतिशत बढ़कर 3247 करोड़ रुपये हो गया है।
7 फरवरी, 2023 को आयोजित बोर्ड बैठक में निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान प्रति शेयर 1.31 रुपये के अंतरिम लाभांश की तुलना में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रति शेयर 1.40 रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।...