नई दिल्ली। बहुउद्देश्यीय जलपोत (एमपीवी) निर्माण परियोजना के तहत बनने वाले दो जहाजों (यार्ड 18001 - समर्थक और यार्ड 18002 - उत्कर्ष) की नींव रखने का औपचारिक कार्यक्रम 20 मार्च 2023 को कट्टूपल्ली के एलएंडटी शिपयार्ड में आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता चीफ ऑफ मटेरियल वीएडीएम संदीप नैथानी ने सीडब्ल्यूपीएंडए वीएडीएम किरण देशमुख और एलएंडटी के हेड शिप बिल्डिंग बिजनेस श्री अशोक खेतान की उपस्थिति में की। इस अवसर पर भारतीय नौसेना तथा एलएंडटी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। भारत सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' पहल के अनुरूप मार्च 2022 में एलएंडटी शिपयार्ड के साथ दो बहुउद्देश्यीय जलपोतों के निर्माण का अनुबंध किया गया था। कट्टूपल्ली के एलएंडटी शिपयार्ड में भारतीय नौसेना के इस्तेमाल के लिए तैयार होने वाले ये पहले नौसैन्य जहाज होंगे। इन दोनों बहुउद्देश्यीय युद्धप...
जयपुर। राजस्थान में फिरौती और वसूली के साथ आतंक का पर्याय बना खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर बताने वाला ऋतिक बॉक्सर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में 28.1.2023 को G-Club में फायरिंग करने वाले मामले में पुलिस लगातार रितिक बॉक्सर के पीछे पड़ी हुई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा ऋतिक बॉक्सर नेपाल से पुलिस ने पकड़ा है। जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रथम कैलाश विश्नोई ने प्रेसवार्ता करके बताया कि बदमाश रोहित गोदारा ने क्लब के मालिक अक्षय गुरनानी से 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। अवैध वसूली के लिए रितिक ने फायरिंग करके दहशत फैलाई और फरारी काटने के लिए नेपाल भाग गया था। रितिक बॉक्सर ने चार शूटर्स फायरिंग के लिए बीकानेर में आगरा से भिजवाए। बीकानेर से शूटर ऋषभ व विधि से...
Amritpal Singh arrested: पंजाब से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आई है। खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अभी भी सस्पेंस बरकरार है कि अमृतपाल कहां है। पिछले कई घंटों से पुलिस लगातार अमृतपाल सिंह की खोजबीन में लगी थी और पुलिस के लिए अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक बड़ा सिरदर्द बने हुए थे लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद में आखिरकार अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले ही लिया है। ऐसी खबर लगातार आ रही है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए रविवार को लगातार दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा था, जिसमे बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी जूटे थे। इस बीच पंजाब सरकार ने राज्य में इंटरनेट सेवाएं सोमवार दोपहर 12 बजे तक के लिए निलंबित कर दी हैं।उधर पंजाब पुलिस ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने और फर्ज...
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर बढ़ती अश्लीलता व गाली गलौज को लेकर पत्रकारों से सवाल पूछे जाने पर इस विषय पर सरकार के गंभीर होने की बात कही है। श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज बर्दाश्त नहीं जाएगी। ओटीटी प्लेटफ़ॉर्मस् पर बढ़ते गाली-गलौज और अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर है। अगर इसको लेकर नियमों में कोई बदलाव करने की ज़रूरत पड़ी तो मंत्रालय उस दिशा में भी विचार करेगा। क्योंकि इन प्लेटफ़ॉर्मस् को क्रिएटिविटी के लिए आज़ादी मिली थी, गाली गलौज के लिए अश्लीलता के लिए नहीं। और जब एक सीमा को कोई पार करेगा तो क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज असभ्यता क़तई स्वीकार नहीं हो सकती। इस पर जो भी ज़रूरी कार्यवाई करने की ज़रूरत होगी सरकार उस से पीछे नही...
नई दिल्ली। 2030 तक नेट जीरो कार्बन इमिटर यानी शून्य कार्बन उत्सर्जक का लक्ष्य हासिल करने के क्रम में, भारतीय रेल ने छत्तीसगढ़ में ब्रॉड गेज के मौजूदा नेटवर्क का 10 प्रतिशत विद्युतीकरण कर दिया है। 1,170 किमी रूट के विद्युतीकरण के परिणाम स्वरूप लाइन हॉल लागत घटने (लगभग 2.5 गुनी कम), भारी हॉलेज क्षमता, सेक्शनल क्षमता बढ़ने, इलेक्ट्रिक लोको की परिचालन और रखरखाव लागत घटने, ऊर्जा दक्षता और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटने से पर्यावरण अनुकूल परिवहन माध्यम बनने से विदेशी मुद्रा की बचत हो रही है। इसके अलावा, रेलवे की 100 प्रतिशत विद्युतीकृत नेटवर्क की नीति के क्रम में अब विद्युतीकरण के साथ ही नए ब्रॉड गेज नेटवर्क को मंजूरी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्र साउथ ईस्ट सेंट्रल और ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और कोरबा आदि छत्तीसगढ़ के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेश...
नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक मोटा अनाज (श्री अन्न) सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के बाद मोटे अनाजों की मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक आयोजित की गई। बैठक में गयाना, मॉरीशस, श्रीलंका, सूडान, सूरीनाम और जाम्बिया के मंत्रियों और गाम्बिया तथा मालदीव के कृषि सचिव और नाइजीरिया में मोटा अनाज पहल के महानिदेशक ने भाग लिया। भारत सरकार के केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत किया। भारत आज 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष (आईवाईएम) के रूप में मनाने के लिए दिल्ली में वैश्विक मोटा अनाज (श्री अन्न) सम्मेलन के रूप में पहला वैश्विक समारोह आयोजित कर रहा है। भारत की पहल पर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में घोषित करने का संयुक्त राष्ट्र का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए श्री अन्न (मोटा अनाज) के बारे में जागरूकता बढ़ाना, मोटा अनाज...
नई दिल्ली। विश्व के सबसे बड़े डिलीवरी नेटवर्क इंडिया पोस्ट ने शिपरॉकेट के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है जिससे कि देश भर में अंतिम मील ई-कॉमर्स डिलीवरी वाओं को बढ़ावा मिल सके। भारत के अग्रणी डाक सेवा प्रदाता इंडिया पोस्ट ने एक अग्रणी लॉजिस्ट्क्सि एग्रेगेटर कंपनी शिपरॉकेट के साथ साझीदारी की घोषणा की जिससे कि विभिन्न ई-कॉमर्स उत्पादों के लिए इसकी अंतिम मील ई-कॉमर्स डिलीवरी सेवाओं को बढ़ावा मिल सके। समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर आज नई दिल्ली में डाक भवन में इंडिया पोस्ट, शिपरॉकेट तथा पिकर के बीच किए गए। कार्यक्रम के दौरान, डाक सेवा के महानिदेशक श्री आलोक शर्मा, डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा शिपरॉकेट तथा पिकर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मेसर्स बिगफुट रिटेल सॉल्यूशंस (शिपरॉकेट) वार्षिक रूप से तीन लाख विक्रेताओं और 70 मिलियन उपभोक्ताओं के साथ एक उभरती हुई लॉजिस्ट्क्सि एग्रेगे...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है। पिछले लंबे समय से राज्य में कई जगह से नए जिले बनाने की मांग उठाई थी। उसको देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक साथ बंपर संख्या में 19 नए जिले बनाने की घोषणा कर दी है। इसके बाद अब प्रदेश में 50 जिले होंगे। घोषणा में तीन नए संभाग मुख्यालय बनाए गए हैं। सीकर, पाली और बांसवाड़ा। मुख्यमंत्री ने 19 नए जिलों की घोषणा की है, लेकिन कुल जिलों की संख्या 50 ही रहेगी। क्योंकि जयपुर से जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण, वहीं जोधपुर को तोड़कर जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम बनाया गया है। ऐसे में पहले 31 जिलों को माना जाए और घोषणा के बाद 19 नए जिले माने जाएं तो कुल संख्या 50 होती है। राजस्थान में अब अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), बालोतरा (बाड़मेर), ब्यावर (अजमेर), डीग (भरतपुर), डीडवाना-कुचामनसिट...
नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आज दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के तहत आयुष सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली के लिए ग्रामीण गरीब युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाने में सहयोग करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा ग्रामीण युवाओं को पंचकर्म तकनीशियन/सहायक के रूप में प्रशिक्षण देने के लिए एक कोर्स प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जाएगा। केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल और केन्द्रीय पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह, आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेन्द्रभाई की उपस्थिति में तीन साल के लिए मान्य समझौता ज्ञापन पर आयुष मंत्रालय में सलाहकार डॉ. मनोज नेसारी, सलाहकार (आयुर्वेद)द्वारा हस्ताक्षर किए गए। आयुष मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव, (ग्रामीण कौशल)श्री कर्म...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, शेख हसीना 18 मार्च 2023 को 1700 बजे (आईएसटी) वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। यह भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पार पहली ऊर्जा पाइपलाइन है, जिसे 377 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है, जिसमें से पाइपलाइन के बांग्लादेश में निर्मित हिस्से पर लगभग 285 करोड़ रुपये की लागत आई है जिसे अनुदान सहायता के तहत भारत सरकार ने वहन किया है। पाइपलाइन में प्रति वर्ष 1 मिलियन मीट्रिक टन हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) पहुंचाने की क्षमता है। यह शुरुआत में उत्तरी बांग्लादेश के सात जिलों में हाई स्पीड डीजल की आपूर्ति करेगी। भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन के संचालन से भारत से बांग्लादेश तक एचएसडी लाने-ले जाने का एक स्थायी, विश्वसनीय, किफायती और पर्यावरण अनुकूल साधन स्थापित होगा...