India

कर्नाटक के रायचूर में 4500 करोड़ रूपए के कुल 236 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के रायचूर में 4500 करोड़ रूपए के कुल 236 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें जल जीवन मिशन के तहत 1400 गांवों और 7 शहरों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पीडब्ल्यूडी के 105 कार्य और कर्नाटक सड़क विकास ऐजेंसी के 19 कार्य शामिल हैं। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उनकी सरकार ही कर्नाटक का भला कर सकती है। उन्होने कहा कि कर्नाटक में अनेक विकास कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने ऊपरी भद्रा योजना के लिए 5300 करोड़ रूपए और ऊपरी कृष्णा योजना के लिए 5000 करोड़ रूपए प्रदान किए, साथ ही महादायी मुद्दे का समाधान किया। इसके अलावा रायचूर ज़िले में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे का निर्माण शुरू हो गया है। झींगे के निर्यात शुल्क में कमी करके प्रधानमंत्री मोदी जी ने झींगापालन से जु...

सेना प्रमुख ने 49 बख्तरबंद रेजिमेंट, 51 बख्तरबंद रेजिमेंट, 53 बख्तरबंद रेजिमेंट और 54 बख्तरबंद रेजिमेंट को राष्ट्रपति के मानक से सम्मानित किया

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 25 मार्च, 2023 को राजस्थान के सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन में आयोजित एक प्रभावशाली मानक प्रस्तुति परेड के दौरान भारतीय सेना की चार बख्तरबंद रेजीमेंटों- 49 बख्तरबंद रेजिमेंट, 51 बख्तरबंद रेजिमेंट, 53 बख्तरबंद रेजिमेंट और 54 बख्तरबंद रेजिमेंट को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति के मानक' या 'निशान' से सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में चारों बख्तरबंद रेजीमेंटों ने पूरी भव्यता के साथ टैंकों सहित एक घुड़सवार परेड प्रदर्शित की। बख़्तरबंद सैन्य दल भारतीय सेना के प्रमुख लड़ाकू बलों में से एक है। देश की आजादी के बाद हुए युद्धों के दौरान बख्तरबंद रेजीमेंटों ने असाधारण वीरता, साहस और दृढ़ता प्रदर्शित की है। थल सेना प्रमुख ने मानक प्रस्तुति परेड की समीक्षा की तथा युद्ध व शांति...

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की डॉक्टर्स से हड़ताल खत्म करने की अपील

जयपुर। राइट टू हेल्थ के विरोध में राजस्थान में चिकित्सकों की हड़ताल लगातार जारी है। एक तरफ जहां चिकित्सक झुकने को तैयार नहीं है वहीं दूसरी ओर सरकार ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर रखा है लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर आई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हड़ताल को गंभीरता से लेते हुए सभी डॉक्टर से हड़ताल तुरंत समाप्त करने की बात कही है। RTH को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल पर सीएम ने दिल्ली में आलाकमान से भी चर्चा की और उसके बाद जयपुर लौट आए। जयपुर लौटते ही चिकित्सा मंत्री व उच्च अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके साथ ही मुख्य सचिव को डॉक्टरों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएम ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटेने की अपील भी की। CM ने कहा कि राइट टू हेल्थ में डॉक्टरों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। डॉक्टरों की मांगों को मानकर ही RTH बिल लाया गया है। ऐसे में डॉक्टरों का ह...

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए नियत सब्सिडी की मंजूरी दी

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई)के लाभार्थियों को प्रति वर्ष 12 रिफिल तक 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। पीएमयूवाई के 1 मार्च 2023 तक 9.59 करोड़ लाभार्थी हैं। इस पर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कुल व्यय 6,100 करोड़ रुपये और 2023-24 के लिए 7,680 करोड़ रुपये होगा। सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां अर्थात् इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) 22 मई, 2022 से पहले ही यह सब्सिडी प्रदान कर रही हैं। विभिन्न भू-राजनीतिक कारणों से एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है।पीएमयूवाई लाभार...

कैबिनेट ने 2023-24 सीजन के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी

नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2023-24 सीजन के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को अपनी मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी, कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों पर आधारित है। 2023-24 सीजन के लिए कच्चे जूट (टीडी-3, पहले के टीडी-5 ग्रेड के बराबर) का एमएसपी 5050 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत पर 63.20 प्रतिशत की अतिरिक्त आय सुनिश्चित करेगा। 2023-24 सीज़न के लिए कच्चे जूट का घोषित एमएसपी, उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर एमएसपी तय करने के सिद्धांत के अनुरूप है, जिसे सरकार द्वारा 2018-19 के बजट में घोषित किया गया था। यह लाभ के रूप में न्यूनतम 50 प्रतिशत का आश्वासन देता है। यह जूट उत्पादकों को बेहतर पारिश्रमिक सुनिश्चित करने और गुणवत्ता वा...

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ने राष्ट्रीय स्तर का जेसीएसएसआई इस्पात सुरक्षा पुरस्कार जीता

नई दिल्ली। आरआईएनएल विशाखापत्तनम को एसएसओ रांची में आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह और जेसीएसएसआई द्वारा 22-03-2023 को आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा पुरस्कार "इस्पात सुरक्षा पुरस्कार" प्राप्त हुए। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए बीएफ और कच्चे माल क्षेत्र में चार पुरस्कार जीते। रखरखाव और सेवा क्षेत्रों ने वर्ष 2021-22 के लिए पुरस्कार जीते। आरआईएनएल विशाखापत्तनम ने वर्ष 2022 के लिए "अनुबंध श्रम से जुड़ी शून्य घातक दुर्घटना" के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीता। आरआईएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अतुल भट्ट और श्री ए. के. बागची, निदेशक (परियोजना) तथा अतिरिक्त प्रभार निदेशक (संचालन) ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित इस्पात सुरक्षा पुरस्कार जीतने के लिए आरआईएनएल समूह की सराहना की। 'इस्पात...

सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को बनाया गया राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में एक बड़ा बदलाव किया है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर लोकसभा सांसद सीपी जोशी को राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से आठ महीने पहले राजस्थान संगठन में बड़ा बदलाव किया है। चित्तौड़गढ से सांसद सीपी जोशी को बीजेपी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। सीपी जोशी ने एबीवीपी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और वे लगातार संघ के नजदीक बने हुए हैं। सतीश पूनिया भी आरएसएस बैकग्राउंड से हैं, उनकी जगह भी उसी सियासी बैकग्राउंउ के नेता को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद में राजस्थान की राजनीति में एक नया समीकरण सेट होता दिखाई दे रहा है।...

भारतीय मानक ब्यूरो ने अपनी अनूठी पहल "मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखो" के तहत पाठ्य योजनाओं की पहली श्रृंखला शुरू की

नई दिल्ली। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने एक अनूठी पहल "मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखो" के तहत पाठ्य योजनाओं की पहली श्रृंखला शुरू की है। भारतीय मानक ब्यूरो अपनी इस नवीनतम पहल "लर्निंग साइंस वाया स्टैंडर्ड्स" के अंतर्गत, वैज्ञानिक अवधारणाओं, सिद्धांतों एवं नियमों के उपयोग को प्रदर्शित करने पर केंद्रित पाठ्य योजनाओं की एक श्रृंखला तैयार कर रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न उत्पादों के लिए स्पष्ट किये गए संबंधित भारतीय मानकों हेतु गुणवत्ता विशेषताओं के निर्माण, कार्य तथा परीक्षण में उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों को समझाने में सहायता करना है। पाठ्य योजनाओं के विषय काफी हद तक दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले उत्पादों से संबंधित हैं और विषयवस्तु को पाठ्यक्रम के साथ-साथ औद्योगिक अनुप्रयोगों के भाग के रूप में शिक्षा में उनके विशेष महत्व के लिए वर्तमान प्रासंगिकत...

आयुष-क्षेत्र में योगदान देने वालों को आयुष मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया

नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय ने आयुष के क्षेत्र में योगदान देने वाले 2023 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के लिए मंगलवार शाम को एक सम्मान समारोह आयोजित किया। केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आयुष प्रणालियों को लोकप्रिय बनाने में योगदान देने के लिए श्री कमलेश पटेल (पद्म भूषण), अध्यक्ष, श्री राम चंद्र मिशन, हैदराबाद; डॉ. मनोरंजन साहू (पद्म श्री), प्रख्यात आयुर्वेद चिकित्सक और सर्जन और डॉ. गोपालसामी वेलुचामी (पद्म श्री), अनुभवी सिद्ध चिकित्सक को सम्मानित किया। आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने तीनों पद्म पुरस्कार विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव, आयुष मंत्रालय; श्री पी.के. पाठक, विशेष सचिव, आयुष मंत्रालय; श्री राहुल शर्मा, संयुक्त सचिव, आयुष मंत्रालय; वैद्य मनोज नेसारी, सलाहकार (एवाई), आयुष मंत्रालय, अन्य अधिकारी और गणमान...

दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके

दिल्ली-NCR, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रात करीब 10:17 पर यह झटके महसूस किए गए। जिसके बाद में लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र तुर्कमेनिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान रहा. सीस्मोलॉजी विभाग के मुताबिक रात 10:17 बजे कालाफगन, अफगानिस्तान से 90 किमी की दूरी पर यह झटके महसूस किए गए।...