खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश जारी


Amritpal Singh arrested: पंजाब से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आई है। खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अभी भी सस्पेंस बरकरार है कि अमृतपाल कहां है। पिछले कई घंटों से पुलिस लगातार अमृतपाल सिंह की खोजबीन में लगी थी और पुलिस के लिए अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक बड़ा सिरदर्द बने हुए थे लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद में आखिरकार अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले ही लिया है। ऐसी खबर लगातार आ रही है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए रविवार को लगातार दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा था, जिसमे बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी जूटे थे। इस बीच पंजाब सरकार ने राज्य में इंटरनेट सेवाएं सोमवार दोपहर 12 बजे तक के लिए निलंबित कर दी हैं।उधर पंजाब पुलिस ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने और फर्जी खबर न फैलाने की अपील भी की है।

 बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह शाहकोट के पास गुरुद्वारे में मौजूद था। अमृतपाल को हिरासत में लेने के बाद अज्ञात जगह ले जाया गया है। अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 7 अवैध हथियार, 300 से अधिक बुलेट, 3 गाड़ियां बरामद की गई हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि अमृतपाल हिरासत में ले लिया गया है या नहीं इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

बड़ी बात यह है कि इनके पाकिस्तान-आईएसआई से लिंक भी सामने आए हैं। पंजाब में हाई अलर्ट भी जारी है।