सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को बनाया गया राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष


राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में एक बड़ा बदलाव किया है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर लोकसभा सांसद सीपी जोशी को राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से आठ महीने पहले राजस्थान संगठन में बड़ा बदलाव किया है। चित्तौड़गढ से सांसद सीपी जोशी को बीजेपी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। सीपी जोशी ने एबीवीपी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और वे लगातार संघ के नजदीक बने हुए हैं। सतीश पूनिया भी आरएसएस बैकग्राउंड से हैं, उनकी जगह भी उसी सियासी बैकग्राउंउ के नेता को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद में राजस्थान की राजनीति में एक नया समीकरण सेट होता दिखाई दे रहा है।