India

फिर भिड़े भारत और चीन के सैनिक, भारतीय सीमा से खदेड़ा गया चीन के सैनिकों को

लद्दाख. भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प हुई है. दोनों ही तरफ से सैनिकों ने जमकर एक दूसरे पर वार किया. बताया गया है कि 29 अगस्त की रात यह झड़प पैंगोंग त्सो झील के पास हुई है. सरकार ने इस पर कहा है कि हमारे जाबांज जवानों ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. बताया जा रहा है कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को भारतीय सीमा से पीछे खदेड़ दिया. उधर चुशूल में भारत और चीन के बीच ब्रिगेडियर कमांडर लेवल की बैठक चल रही है और इसमें ताजा विवाद पर चर्चा चल रही है. बीते 15 जून की रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प की घटना के बाद कई बार भारत और चीन बातचीत के लिए आमने-सामने आ चुके हैं लेकिन इस सीमा विवाद का कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है. ऐसे हालात में कल हुई इस झड़प की घटना के बाद भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर तनाव और बढ़ सकता है....

अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी, 7 सितंबर से मेट्रो चलाने की मंजूरी

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी कर दी है. इसके तहत जहां अभी भी कुछ मामलों में पाबंदियां रहेंगी वहीं कुछ मामलों में सरकार ने राहत भी दी है. सरकार ने शर्तों के साथ 7 सितंबर से मेट्रो चलाने की मंजूरी दे दी है. वहीं, 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दे दी गई है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, 21 सितंबर से सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल आदि से जुड़े समारोहों की अनुमति होगी, लेकिन एक छत के नीचे अधिकतम 100 लोग मौजूद रह सकेंगे.  हालांकि, इस तरह के सीमित समारोहों में अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनना, सामाजिक दूरी, थर्मल स्कैनिंग और हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर का प्रावधान करना अनिवार्य होगा. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों को फिलहाल 30 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया गया है. इस दौरान, ऑनलाइन क्लास...

भारत में आने वाली है कोरोना वैक्सीन! कितनी होगी कीमत, अभी किस स्टेज पर है?

नई दिल्ली. भारत में अब उम्मीदों भरे दिन लगातार सामने नजर आने लगे हैं. भारतीय वैज्ञानिक जिस तरह से दिन रात कोरोना वैक्सीन को तैयार करने में जुटे हैं उससे लगता है भारत दुनिया से पीछे नहीं रहने वाला है. बस अब कुछ और वक्त का इंतजार करना है यह वक्त है 2020 का अंत या फिर 2021 की शुरुआत. भारतीय बाजार में किसी भी सूरत में 2021 की शुरुआत में एक स्वीकृत टीका उपलब्ध हो जाने की उम्मीद बढ़ गई है. यह जानकारी शीर्ष वॉल स्ट्रीट रिसर्च और ब्रोकरेज फर्म, बर्नस्टीन रिसर्च की रिपोर्ट से मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर चार संभावित टीके हैं, जिन्हें 2020 के अंत तक या 2021 की शुरुआत में स्वीकृति मिल जाने के अनुमान हैं. इनमें से दो टीके ऐसे हैं जिनमें भारत की भागीदारी है. एस्ट्राजेनेका व ऑक्सफोर्ड का वायरल वेक्टर टीका और नोवावैक्स का प्रोटीन सब यूनिट टीका वो दो टीके हैं जिनमें भारत ने भागीदारी है...

अविनाश पांडे को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बिहार चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन बने

नई दिल्ली. राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रहे अविनाश पांडे को बिहार चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उन्हें बिहार कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है. साथी ही काजी निजामुद्दीन और देवेंद्र यादव को इस कमेटी का मेंबर बनाया गया है. राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए. इसके साथ ही कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता सदानंद सिंह इस समिति में पदेन सदस्य होंगे. स्क्रीनिंग कमेटी चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजती है जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर मुहर लगती है. बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर...

सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, CWC में बनी सहमति

नई दिल्ली. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के कई नेताओं ने उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया. बाद में सभी ने मिलकर एक राय सहमति जताई कि जब तक कांग्रेस का अधिवेशन नहीं हो जाता और नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो जाती तब तक सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी. हालांकि पहले उन्हें 1 साल के लिए अंतरिम अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया गया था लेकिन राहुल गांधी ने इस समय सीमा को 6 महीने में ही पूर्ण करने को कहा. CWC ने सोनिया गांधी से निवेदन किया है कि कोरोना काल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अगले अधिवेशन के बुलाए जाने तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के गरिमामय पद पर नेतृत्व करें....

राहुल के कथित बयान पर भड़के सिब्बल-आज़ाद ने की इस्तीफे की पेशकश, CWC में हुआ बवाल

नई दिल्ली. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में जमकर बवाल हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल सहित कई नेताओं पर बीजेपी से मिले होने का आरोप लगा दिया. उधर राहुल गांधी के इस बयान से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भड़क गए. जहां गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यदि आरोप साबित हो जाते हैं तो तुरंत पार्टी से इस्तीफा दे देंगे. वहीं कपिल सिब्बल ने भी बयान पर नाराजगी जताई. बता दें कि CWC कि बैठक से ऐसी बातें अचानक मीडिया में आने लगीं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठक में आरोप लगाया कि 'जिन नेेेताओं ने इस वक्त चिट्ठी लिखी है वो भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं.' जिस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खफा हैं और पलटवार कर रहे हैं. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बैठक के दौरान ही ट्वीट करते हुए लिखा कि 'राहुल गांधी कह रहे हैं हम भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं. ...

क्या मुकुल वासनिक होंगे कांग्रेस के अगले अध्यक्ष? क्यों चर्चा में आया यह नाम जानें 10 बडे फैक्ट

नई दिल्ली. कांग्रेस की सियासत में पिछले कुछ दिनों से कई घटनाक्रम तेजी से मूर्त रुप ले रहे हैं. पार्टी रिफॉर्म्स के लिए हर वो काम किया जा रहा है जो पार्टी को सक्षम, मजबूत बना सके. इसी कडी में सोनिया गांधी के भी अंतरिम अध्यक्ष का पद छोडकर तुरंत स्थाई अध्यक्ष नियुक्ति​ की मांग तेजी से उठने लगी है. हालांकि माना यह जा रहा है कि अब पूरी तरह से राहुल गांधी के हाथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान आने वाली है, लेकिन इन सबके बीच सूत्रों के हवाले से जो खबर है वो यह है कि कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के मामले में बेहद ही स्मार्ट तरीके से 'प्लान बी' भी तैयार कर रखा है, यानी यदि गांधी परिवार से हटकर अध्यक्ष बनाना पडे तो फिर किसे बनाया जाए? इस बीच जो नाम अचानक सामने आया है वो बेहद चौकाने वाला कहा जा सकता है, यह नाम है कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकूल वासनिक का.   10 बडे फैक्ट: 1....

अब इस कंपनी ने भारत में लॉन्च की कोरोना की दवा, 42 शहरों में होगी फ्री होम डिलीवरी

हैदराबाद. दुनिया के साथ भारत में भी कोरोनावायरस ने लोगों की नींद उड़ा कर रखी है. इस महामारी ने अकाल कई लोगों को मौत की नींद सुला दिया. अब इस महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन का इंतजार पूरी दुनिया को है. लेकिन इससे पहले इस बीमारी को कंट्रोल करने का हर संभव प्रयास दवा बाजार में मौजूद कंपनियां कर रही हैं. देश में कोरोना के इलाज और नियंत्रण के लिए कई तरह की दवाइयों के इस्तेमाल को मंजूरी मिली हुई है. इसी कड़ी में अब देश की जानी-मानी फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने भी कोरोना की 200 MG टैबलेट लॉन्च की है. आपको बताते चलें कि कोरोना के इलाज में कारगर मानी जा रही दवाई फेविपिराविर (Favipiravir) को अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग नामों से बाजार में लॉन्च कर रही हैं. अब डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने इसके जेनेरिक वर्जन को पेश करते हुए इसका नाम 'एविगन' (Avigan) रखा है. ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया से ...

फ़िल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रच रहा शार्प शूटर गिरफ्तार

फरीदाबाद. राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों में पुलिस के लिए सिरदर्द बना गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई भले ही जेल में बंद हो लेकिन इस गैंगेस्टर का नेटवर्क कैसे चलता है इसका खुलासा जब हुआ तो सब सन्न रह गए. भले ही यह गैंगस्टर राजस्थान की जेल में बंद हो लेकिन यहां से भी यह साजिशों को अंजाम देता है. फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश राजस्थान की जेल में रहते हुए ही रच रहा है. इसने अपने शार्प शूटर को सलमान खान को मारने के निर्देश दिए, लेकिन वह सलमान को मारता है उससे पहले ही फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया. जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर साजिश रची गई, उसके शार्प शूटर ने बांद्रा में 3 दिन रेकी भी की थी. फरीदाबाद पुलिस ने पकड़े गए राहुल उर्फ बाबा और अन्य आरोपियों के साथ प्रेसवार्ता करते हुए यह खुलासा किया. फरीदाबाद पुलिस ने हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर र...

ऑनलाइन पढाई के साइड इफैक्ट्स, बच्चे पेड़ पर चढ़कर पढने को मजबूर. देखें बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर

महाराष्ट्र. यह तस्वीरें हैं महाराष्ट्र जिले के धड़गांव की. जहां इन दिनों स्कूली बच्चे कभी पेड़ पर बैठे दिखाई देते हैं तो कभी किसी पहाड़ी की चोटी पर. सुनने और देखने में यह थोड़ा अजीब जरुर लगे लेकिन जनाब यही बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर है. जो ऑनलाइन शिक्षा को बढावा देने की हकीकत हमारे सामने रख रही है. दरअसल यह तस्वीर स्कूल भवन की कमी या किसी बाढ़ की वजह से नहीं है बल्कि खराब मोबाइल नेटवर्क के कारण सामने आई है. कोरोना के चलते ज्यादातर राज्यों में 31 अगस्त तक स्कूल बंद हैं, पर पढाई जारी है. वो भी ऑनलाइन पढाई. जिसके चलते स्टूडेंट्स को ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल भेजा जाता है और ऑनलाइन ही पढाया जाता है. लेकिन नेटवर्क न होने से छात्र पढ़ाई नहीं कर पाते. पर रोज-रोज इस समस्या से कैसे बचा जाए, ऐसे में बच्चे अपनी डिजिटल क्लास का नेटवर्क पाने के लिए कभी पेड़ पर चढकर शिक्षा ग्रहण करते हैं तो कभी ऊंची पहाड़...