India

राजस्थान में 22 मंत्री, राज्य मंत्री, मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतकों को बनाया जिला प्रभारी. जानें किसको किस जिले का प्रभार?

जयपुर. राजस्थान सरकार ने मंत्री, राज्य मंत्री, सरकारी मुख्य सचेतक, सरकारी उप मुख्य सचेतकों को जिलों के प्रभारी के रुप में नए सिरे से जिम्मेदारी सौंप दी है. करीब डेढ साल बाद यह बदलाव किया गया है. शांति धारीवाल के पास पहले की ही तरह जयपुर जिले का प्रभार रहेगा. लेकिन मंत्री पद से हटाए जाने के बाद रमेश मीणा और विश्वेन्द्र सिंह के जिलों की जिम्मेदारी नए लोगों को सौंपी गई है. कुछ के जिलों के प्रभार में बदलाव किया गया है तो कुछ नए लोगों को भी प्रभारी बनाकर नया मौका दिया गया है. कुछ 22 लोगों को प्रभारी के रुप में जिम्मेदारी सौंपी गई है. किसको कोनसा जिला मिला? - लिस्ट में सबसे पहला नाम बीडी कल्ला का है उन्हें श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. - मंत्री शांति धारीवाल को राजधानी जयपुर का प्रभारी बनाया गया है. पहले भी जयपुर के प्रभारी थे. - मंत्री परसादी लाल मीणा को दो...

देसी वैक्‍सीन का पहले ही चरण में कमाल, बंदरों में किया कोरोना वायरस का सफाया

नई दिल्ली. भले ही भारत में दुनिया के अन्य देशों के साथ सीरम इंस्टिट्यूट की ऑक्‍सफर्ड वैक्‍सीन का ट्रायल रोक दिया गया हो लेकिन कोरोना की जंग में अच्छी खबरें आने का सिलसिला अभी भी जारी है. देश के वैज्ञानिक और चिकित्सक कोरोना संकटकाल का मुकाबला करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं. BIG NEWS: भारत में 64 लाख लोग मई में ही हो चुके थे कोरोना संक्रमित! पूरी खबर पढें. अब जो बड़ी और अच्छी खबर आई है वो यह है कि भारत बायोटेक की कोरोना वायरस वैक्‍सीन 'कोवैक्सिन' का जानवरों पर ट्रायल सफल रहा है. खुद कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि Covaxin ने बंदरों में वायरस के प्रति ऐंटीबॉडीज विकसित की, जो अच्छे संकेत हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि लैब के अलावा जीवित शरीर में भी यह वैक्‍सीन कारगर साबित हुआ है. भारत बायोटेक ने इसके लिए पहले चरण में खास तरह के बंदरों को वैक्...

चिट्ठी विवाद के बाद कांग्रेस में बड़ी उठापटक, गुलाम नबी आजाद हुए महासचिव पद से आउट, तो कुछ की एंट्री, और भी हुआ बहुत कुछ

नई दिल्ली. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कई बड़े बदलाव किया गए हैं सबसे बड़ी बात यह है कि चिट्ठी विवाद के बाद विवादों में आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को महासचिव पद से विदा कर दिया गया है. इतना ही नहीं महासचिव पद से मोतीलाल वोरा और अंबिका सोनी जैसे नेताओं को भी हटा दिया गया है. गुलाम नबी आजाद हरियाणा राज्य के प्रभारी थे. इस फेरबदल में सबसे बड़े फायदे में राहुल गांधी के करीबी रणदीप सिंह सुरजेवाला रहे. सुरजेवाला अब कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने वाली उच्च स्तरीय छह सदस्यीय विशेष समिति का हिस्सा बने हैं. इसके साथ ही सुरजेवाला को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाने के साथ कर्नाटक का प्रभारी भी बनाया गया है. महासचिवों में मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश, हरीश रावत को पंजाब, ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश, तारीक अनवर को केरल और लक्षद्वीप, जितेंद्र सिंह को असम, अजय माकन को राजस्थान, ...

जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन

नई दिल्ली. जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया है. वह 81 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे. लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश के कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलियरी सांइसेज में इलाज करवा रहे थे. लगातार वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकार समाज में सामाजिक हितों के लिए लड़ने वाले यह सामाजिक कार्यकर्ता हम सब को अलविदा कह गए....

भारत में 64 लाख लोग मई में ही हो चुके थे संक्रमित! ICMR के सीरो सर्वे में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने पूरे देश में किए गए सीरो सर्वे (Sero Survey) के पहले दौर के नतीजों का ऐलान किया तो बड़ा हड़कंप मच गया. सर्वे में ना केवल भारत की ग्रामीण आबादी को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए बल्कि यह भी संकेत मिले हैं कि भारत में मई की शुरुआत तक ही 64,68,388 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में ले चुका था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सर्वेक्षण के निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि भारत में ‘सीरोप्रेवलेंस’ (प्रसार) समग्र रूप से कम था और मई 2020 के मध्य तक केवल 1% व्यस्क आबादी ही सार्स-COV-2 की चपेट में आई थी. गौरतलब है कि कारोना सीरो सर्वे में किसी संक्रमित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है. इस सर्वे में लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडीज की...

TEN NEWS IMPACT, कोरोना संक्रमित मरीजों को मिली बड़ी राहत, मदद के लिए बनाई हेल्पलाइन डेस्क, 24 घंटे करेगी काम

जयपुर. राजस्थान में THE END NEWS की खबर का बड़ा असर हुआ है. इसके साथ ही इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान सरकार कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर बेहद गंभीर है. साधन भले ही सीमित हों लेकिन सरकार अपने साधनों का बेहतर नियोजन करने में पीछे नहीं है. 5 सितंबर को THE END NEWS ने 'कोरोना संक्रमण सामुदायिक प्रसार की ओर, राजस्थान सरकार ने तुरंत नहीं किए यह 10 काम तो समझो सारी मेहनत पर फिरा पानी' इस हैडलाइन के साथ खबर प्रमुखता से चलाई थी.   यह थी खबर: कोरोना संक्रमण सामुदायिक प्रसार की ओर, राजस्थान सरकार ने तुरंत नहीं किए यह 10 काम तो समझो सारी मेहनत पर फिरा पानी.   खबर के पॉइंट नंबर 3, 4, 5, 6 पर सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए न केवल कोविड डेडिकेटेड सरकारी बल्कि निजी अस्पतालों में भी हेल्प डेस्क बनाने के आदेश दिए हैं. और तो और पूरे कार्य की मॉनिटरि...

भारत सहित दुनियाभर में कोरोना के ताजा हाल क्या है? यह 10 बडे फैक्ट बताएंगे असली स्थिति

नई दिल्ली. दुनियाभर में कारोना संक्रमण के केस लगातार बढ रहे हैं. हालात काबू में आत नहीं दिखाई दे रहे हैं. इस बीच यदि हम ताजा आंकड़ों की बात करें तो दुनिया में अमेरिका, भारत और ब्राजील ऐसे देश हैं जहां इस वक्त सबसे ज्यादा हाहाकार मचा है. भारत में कोरोना के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है. दुनिया के 54% मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील में सामने आए हैं. कोरोना से दुनिया के 44% लोगों की मौत इन्हीं तीन देशों में हुई है. वहीं 54% मरीज भी इन देशों में ठीक भी हुए हैं.   10 बड़े फैक्ट: 1- दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 80 लाख 52, 222 केस सामने आए हैं. 9 लाख 8 हजार 475 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है. 2 करोड 12 लाख 404 लोग अब तक संक्रमण से रिकवर यानी ठीक हो चुके हैं. 2- कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस 65 लाख 49,771 इस वक्त अमेरिका में हैं. दूस...

भारतीय वायु सेना के बेडे में शामिल हुए फाइटर प्लेन राफेल

अंबाला. भारतीय वायु सेना में राफेल फाइटर विमान शामिल हो गए हैं. अंबाला वायु सैनिक अड्डे में विधिवत रूप से राफेल विमान भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल किए गए जो कि विमान वायु सेना के 17 वें स्क्वाड्रन, "गोल्डन एरो" का हिस्सा बने. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे. पांच राफेल विमानों का पहला जत्था 27 जुलाई को फ्रांस से अंबाला के वायु सैनिक अड्डे पर पहुंचा था. गुरुवार को हुए कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की डिफेंस मिनिस्टर फ्लोरेंस पार्ले की मौजूदगी में सर्वधर्म यानी हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई धर्म के अनुसार पूजा-अर्चना कार्यक्रम हुआ. इसके बाद एयर-शो भी आयोजित किया गया, जिसमें एक के बाद एक कई विमानों ने प्रदर्शन किया और ध्रुव हेलीकॉप्टर की सारंग टीम ने भी करतब दिखाए. ...

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच राजस्थान CM की 1 माह तक सभी मुलाकातें और प्रत्यक्ष बैठकें रद्द

जयपुर. राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत अब मुख्यमंत्री की आगामी 1 महीने तक की सभी मुलाकात और प्रत्यक्ष बैठकें स्थगित कर दी गई हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि खुद मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास पर भी कोरोना संक्रमण के केस पाए जाने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है. इसके अलावा जयपुर में भी अनियंत्रित तरीके से लगातार कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोविड-19 महामारी के संकट के इस दौर में प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए राज्य सरकार चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन इस महामारी के संक्रमण को सबकी भागीदारी से ही रोका जा सकता है. प्रदेशवासियों से अपील है कि सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग र...

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार

मुम्बई. सुशांत सिंह राजपूत केस में आरोपी बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है. NCB ने रिया को गिरफ्तार किया है. रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था. गिरफ्तारी के दौरान रिया का मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट भी कराया गया. रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. रिया को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा. रिया जब मंगलवार को पूछताछ के लिए आई थीं तो उसके कुछ ही समय बाद उनकी पर्सनल गाड़ी को वापस भेज दिया गया था जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आज रिया की गिरफ्तारी हो सकती है. बता दें कि NCB ने पहले दिन रिया चक्रवर्ती से तकरीबन 6 घंटे तक तक पूछताछ की थी. दूसरे दिन रिया से करीब 8 घंटे तक पूछताछ चली और तीसरे दिन 3 घंटे की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को NCB...