India

गद्दार निकला यह पत्रकार, चीन के लिए कर रहा था जासूसी, गिरफ्तार

नई दिल्‍ली. फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा को दिल्ली पुलिस ने चीन के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि यह गिरफ्तारी 14 सितंबर को कर ली गई थी लेकिन खुलासा अब किया गया. राजीव शर्मा से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए उनके दो सहयोगी भी गिरफ्तार किए हैं जिनमें एक चीनी महिला और नेपाली पुरुष दिल्ली के महिपालपुर में एक कंपनी चलाते हैं. जहां से वे चीन को दवाएं एक्सपोर्ट करते थे और चीन से भेजे गए पैसे को शेल कंपनियों के जरिये यहां से एजेंटों को दिया जाता था. राजीव शर्मा को डेढ़ साल में चीन की इंटेलिजेंस एजेंसी से करीब 40 लाख रुपए मिले. एक इनपुट के लिए 73 हजार रुपए से ज्यादा मिलते थे. राजीव चीनी समाचार एजेंसी ग्लोबल टाइम्स के लिए भी लेख लिखते रहे हैं. पुलिस के मुताबिक पत्रकार राजीव शर्मा ने 6 महीने में चीन से करीब 50 लाख से ज्‍यादा रुपये लिए. दिल्‍ली पुलिस के स्‍पेश...

कोरोना संकटकाल में जयपुर के रेजिडेंट डॉक्टर्स कर सकते हैं अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, जानें क्यों कर रहे ऐसा काम?

जयपुर. राजस्थान में कोरोना संकटकाल में दिन-रात एक कर कोरोना वॉरियर्स के रूप में सेवाएं दे रहे रेजिडेंट डॉक्टर्स सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं. डॉक्टर का आरोप है कि सीमित संसाधन होने के बावजूद कोरोना संकटकाल में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अपना बेस्ट दिया है. समर्पित भाव से कार्य किया है. बावजूद इसके कोरोना के 8 माह बीत जाने के बाद भी रेजिडेंट डॉक्टर्स के लिए ना तो बेड की आपूर्ति है, ना ही सैंपल कलेक्शन के लिए अलग से कोई पर्याप्त व्यवस्था है. कोरोना संकटकाल में अपनी अनदेखी से परेशान जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (JARD) ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी 7 प्रमुख मांगों को नहीं माना गया तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे. 19 और 20 सितंबर को सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और 21 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक कार्य बहिष्कार का भी निर्णय किया है. म...

PAYTM ना KARO! Google ने Paytm को प्ले स्टोर से हटाया, 4 घंटे बाद ही वापसी. जानें ऐसी क्या वजह रही

नई दिल्ली. गूगल ने प्‍ले स्‍टोर से पेटीएम का मेन ऐप हटा दिया है. हालांकि इसके बाकी ऐप्‍स अभी मौजूद हैं. गैम्‍बलिंग से जुड़ी गूगल की पॉलिसीज का उल्‍लंघन करने के आरोप पर गूगल प्ले स्टोर ने यह फैसला लिया है. गूगल ने डेवलपर्स को बकायदा इस मसले पर नोटिस भी भेजा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह एक्शन लिया गया. उधर अचानक हर इस घटनाक्रम से Paytm और उसके ग्राहकों दोनों में हड़कंप मच गया जिसके बाद Paytm कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि ग्राहकों का सारा पैसा सुरक्षित है. गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में Paytm पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि हम ऐसे एप को जगह नहीं दे सकते जो ऑनलाइन कैश वाले गेम्स, जुए या सट्टा का आयोजन करते हों. पेटीएम 'PayTM First Games' के ज़रिए पैसे जीतने का दावा करती है. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद सारा घटनाक्रम इतना तेजी से बदला कि ...

चम्बल नदी में 40 लोगों से भरी नाव पलटी, 11 शव बरामद, 20 को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोटा. राजस्थान के बूंदी में चंबल नदी को पार करते समय एक नाव पलट गई है. नाव में करीब 40 लोग सवार थे, और कई दुपहिया वाहन इसमें रखे थे. सभी लोग डूब गए जिनमें से 11 के शव अब तक निकाले जा चुके हैं. स्थानीय गोताखोरों की मदद से 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. नाव में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं. खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया. हादसे में कई लोग बचने के लिए तैरकर बाहर निकलने का प्रयास भी करते रहे लेकिन इनमें से कई लोग डूब गए. लोगों को बचाने के लिए प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. लापता लोगों की तलाश जारी है....

राजस्थान में तबादलों से हटी रोक

जयपुर. राजस्थान में उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है जो लंबे समय से अपने तबादले का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तबादलों पर बेन लगे होने के कारण वह परेशानी में थे. राजस्थान सरकार ने तबादलों पर लगा हुआ बेन तुरंत हटा दिया है.  यह रोक 31 अक्टूबर तक हटाई गई है. बता दें पिछले साल 30 सितम्बर को तबादलों पर रोक लगाई गई थी. सभी विभागों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे, ARD विभाग ने आदेश जारी किए....

राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं, कांग्रेस के ही इस विधायक ने सरकार के मंत्री को बताया भ्रष्टतम, CM से कहा 'हटाओ इसे'

जयपुर. 'समाचार पत्रों में पढ़ा है कि आपने प्रभारी मंत्रियों के जिलों में फेरबदल किया है. इसका कितना लाभ होगा उसको परखने में समय लगेगा. आवश्यकता तो यह है कि आप के मंत्रिमंडल में सबसे भ्रष्ट मंत्री को जनता में संदेश देने के लिए कृपया बर्खास्त करें. एक बार पहले मुख्यमंत्री रहते आप उनको हटा चुके हैं. यह मंत्री भ्रष्टाचार के माफिया हैं. इनका नाम लिखना आवश्यक नहीं समझता हूं. गंदगी की बदबू नजदीक के लोगों को ज्यादा दुर्गंध देती है.' यह वह शब्द हैं जो कि राजस्थान के पूर्व मंत्री और मौजूदा सांगोद विधायक भरत सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखी चिट्ठी में कहे हैं. अपनी स्पष्टता के कारण जाने जाने वाले भरत सिंह ने इस लेटर के जरिए खान विभाग के मंत्री प्रमोद जैन भाया पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है. और उनको तुरंत मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि वह सब...

चीनी जासूसी का भंडाफोड़. मोदी, सोनिया, मनमोहन, गहलोत, योगी, अम्बानी, अडानी सहित 350 सांसदों की जुटाई जानकारी

नई दिल्ली. चीन बेहद खतरनाक खेल खेल रहा है. ना केवल LAC पर बल्कि भारत के भीतर भी चीन जासूसी के झंडे गाड़ने के काम कर रहा था. इंडियन एक्सप्रेस ने यह खुलासा किया है. जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है. इतना ही नहीं चीन भारत सहित अन्य देशों के बड़े नेताओं की भी जासूसी करा रहा है. भारत की बात करें तो चीन मोदी, सोनिया, मनमोहन, 24 मुख्यमंत्री, 350 संसद सहित 1350 लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी जासूसी में जुटा था. चीनी कंपनी शेनझेन इंफोटेक और झेन्हुआ इंफोटेक इस जासूसी के काम को अंजाम दे रहे हैं. शेनझेन इंफोटेक कंपनी ये जासूसी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार के लिए कर रही है. इस कंपनी का काम दूसरे देशों पर नजर रखना है और जरूरी तथ्य जुटाना है. चीन की यह जासूसी कंपनियां भारत के करीब 24 मुख्यमंत्रियों की जासूसी कर रही है. जिनमे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत...

रामभरोसे कोरोना टेस्टिंग! राजस्थान की इस नेता की बिना सैंपल दिए ही रिपोर्ट आ गई पॉजिटिव

जयपुर. क्या कोरोना टेस्टिंग का काम इस देश में राम भरोसे ही चल रहा है? एक तरफ जहां हाल में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल की कोरोना रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई, और कुछ ही घंटों बाद नेगेटिव बता दी गई उसके बाद एक और ताजा उदाहरण सामने आया है. मामला राजस्थान की बीजेपी नेता और पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रहीं सुमन शर्मा से जुड़ा है. जहां इस महिला नेता ने अपना जांच सैम्पल ही नहीं दिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनको कोरोना पॉजिटिव बता दिया. इतना ही नेता के घर में हड़कंप तक मच गया जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर के बाहर कोविड पॉजिटिव का स्टीकर भी लगाने पहुंच गई. सुमन शर्मा ने बड़ी मुश्किल से टीम को समझाकर रवाना किया और इसके बाद सोशन मीडिया पर अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग पर निशाना भी साधा. BIG NEWS: कोरोना से ठीक होकर घर लोटे सांसद की फि...

कोरोना से ठीक होकर घर लोटे सांसद की फिर आई रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, तुरंत बाद दूसरी जगह कराई जांच तो आई नेगेटिव! कारनामा कोरोना का या फिर जांच रिपोर्ट का?

जयपुर/नई दिल्ली. इस देश में कोरोना कारनामा कर रहा है, या जांच रिपोर्ट कमाल कर रही है यह समझ से परे है. कई ऐसे बड़े उदाहरण सामने आए हैं जिसके बाद मानो आम आदमी का तो कोरोना जांच रिपोर्ट से भरोसा ही उठने लगा है. ताजा मामला किसी आम आदमी का नहीं बल्कि खास आदमी का है. दरअसल राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने 11 सितम्बर को दिल्ली के लोकसभा परिसर में कोरोना जांच कराई थी जिसकी 13 सितंबर को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि हाल में लम्बे इलाज के बार बेनीवाल जयपुर में कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर पहुंचे थे. जब जांच रिपोर्ट आई तो सांसद जयपुर में ही थे तो लगे हाथ तुरंत उन्होने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भी कोरोना संक्रमण की जांच कराई. जांच कराई तो हनुमान बेनिवाल की यह रिपोर्ट नेगेटिव निकली. यानी एक दिन पहले ही जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उसके ठीक बाद जांच कराई तो नेगेटिव आई. अब इस धर्म संकट...

इस हफ़्ते कोरोना केस 50 लाख के पार हो जाएंगे, अपनी जान खुद बचाइए, PM मोर के साथ व्यस्त हैं!

नई दिल्ली. 'कोरोना संक्रमण के आंकड़े इस हफ़्ते 50 लाख और ऐक्टिव केस 10 लाख पार हो जाएंगे. अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना देशभर में फैल गया. मोदी सरकार ने कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान ख़ुद ही बचा लीजिए क्योंकि PM मोर के साथ व्यस्त हैं.' यह ट्वीट सोमवार को राहुल गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए किया. भारत में संसद के मानसून सत्र से पहले सियासी वार तेज होते दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भले ही विदेश में मां सोनिया गांधी के साथ इलाज के लिए मौजूद हों लेकिन प्रधानमंत्री पर कोरोना संकट के मामले में तीखे वार करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में मानसून सत्र शुरू होने से पहले राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए पीएम मोदी पर हमला कर साफ कर दिया कि सत्र के दौरान वह आक्रामक रुख अख्तियार करने वाले हैं. उन्होंने ट्विटर के माध्यम...