खुशखबरी! ब्रिटेन में फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी मिली


लंदन. लोगों को लगातार इस बात का इंतजार था कि किसी भी वक्त किसी भी तरह से कोरोना की वैक्सीन आ जाए. ताकि कोरोना महामारी के इस दौर में उनकी जान बच सके. अब इस दिशा में सबसे बड़ी खबर आ गई है. ब्रिटेन में फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है.

जरूर पढ़ें, यह खबर आपका जीवन बचा सकती है: कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आए तो भी है खतरा. रखें इन 10 बातों का ध्यान

इसके साथ ही ब्रिटेन कोविड-19 वैक्सीन के टीके को मंजूरी देने वाला पहला पश्चिमी देश बन गया है. बता दें कि यह वैक्सीन संक्रमण को रोकने में 95% से अधिक प्रभावी पाई गई है. कंपनी ने बताया है कि वैक्सीन की पहली खुराकें आने वाले दिनों में पहुंचा दी जाएंगी.

यह भी पढें: सावधान! कोरोना वायरस को घातक बनाने के लिए प्रदूषण मुख्य घटक, एक अध्ययन में दावा

ब्रिटेन ने 4 करोड़ खुराकें खरीदी हैं. कंपनी के चेयरमैन अल्बर्ट बोर्ला ने कहा है, 'आज ब्रिटेन में इमर्जेंसी इस्तेमाल के लिए इजाजत मिलना कोविड के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक मौका है.' इस खबर के साथ ही ब्रिटेन के लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है.

इंतज़ार खत्म! रूस में अगले सप्ताह से लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन