जयपुर. राजस्थान में 10 लाख से अधिक बीएड डिग्रीधारी बेरोजगारों को निराश करने वाली खबर है. रीट भर्ती परीक्षा के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. शिक्षा विभाग की ओर से रीट की विज्ञप्ति जारी करने की अनुमति लेने के लिए जो फाइल निर्वाचन आयोग को भेजी थी, वह वापस लौट आई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए विज्ञप्ति जारी करने से मना कर दिया.
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 11 जिलों की 42 नगरीय निकायों में मतदान 11 दिसंबर को होने है, जिसके लिए इन क्षेत्रों में चुनाव आचार संहिता लागू है। ऐसी स्थिति में अगर सरकार रीट परीक्षा की विज्ञप्ति जारी करती है तो ये चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा. बता दे कि राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह कहते हुए फाइल लौटा दी कि 11 दिसंबर को चुनाव समाप्ति के बाद ही रीट की प्रक्रिया शुरू की जाए.
वैसे इस रीट परीक्षा के बाद ही प्रदेश में 31 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती की जानी है. इस लिहाज से यह विज्ञप्ति की फ़ाइल काफी महत्वपूर्ण है.