देश में 24 घंटे में COVID19 के 1,61,736 नए मामले सामने आए, 879 लोगों की मौत


नई दिल्ली। भारत में कोरोना लगातार अनकंट्रोल होता दिखाई दे रहा है। 13 अप्रैल को भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,61,736 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,36,89,453 हो गई। वहीं 879 लोगों की मौत हो गई। भारत मे अब कुल कोरोना से हुई मौतों की संख्या 1,71,058 हो गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,64,698 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,22,53,697 है।