जयपुर. कोरोना संकटकाल के बीच राजस्थान सरकार ने दसवीं और बाहरवीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. आठवीं, नवीं और 11वीं के स्टूडेंट्स अगली कक्षा में प्रमोट होंगे. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से चर्चा के बाद यह फैसला लिया है.
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सीएम गहलोत की बुधवार को कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ हुई वीसी में यह इच्छा प्रकट की थी कि मौजूदा स्थिति में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा है निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार कराया जाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे में परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय भी लिया जाना चाहिए।...
जयपुर. सहाड़ा उपचुनाव के अंतिम दौर में भाजपा प्रत्याशी डॉ रतन लाल जाट कोरोना पॉजिटिव हो गए. सहाड़ा उप चुनाव प्रभारी व चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सहाडा उपचुनाव मै भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर रतनलाल जाट कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण ध्यान रखते हुए भी कोरोना जांच करवाने पर पॉजिटिव पाए गए. उन्हें गंगापुर से आरयूएचएस कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल, जयपुर भर्ती करवाया जा रहा है. जाट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कहां की सहाड़ा की जनता से चुनाव के दौरान मिला स्नेह एवं आशीर्वाद से वह अतिशीघ्र स्वस्थ होकर सहाड़ा की जनता के बीच आकर सेवा करेंगे उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता मेरी चुनाव के समय अनुपस्थिति का एहसास नहीं होने देंगे।...
जयपुर. एक ओर जहां राजस्थान सरकार प्रदेश में लगातार कोविड वैक्सीन की कमी को लेकर चिंतित है, लगातार केन्द्र से वैक्सीन की मांग की जा रही है. वहीं दूसरी ओर आलम यह है कि जयपुर के सरकारी कांवटिया अस्पताल से 320 कोरोना वैक्सीन की डोज ही गायब हो गई है. अस्पताल प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो होश फाख्ता हो गए. पहले तो मामले को चुपचाप दबाने की कोशिश की गई लेकिन जैसे ही मामला सामने आया तो अब मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है. और वैक्सीन चोरों का पता लगाने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई गई है. माना जा रहा है कि इस वैक्सीन के गायब होने से जुडे खेल में अस्पताल का ही स्टाफ शामिल है. जिसने या तो ब्लैक में या अपने ही चहेतों को यह वैक्सीन उपलब्ध करवा दी है. अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है.
कावंटिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर हर्षवर्धन ने शास्त्री नगर थाने में व...
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच CBSE 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है, जबकि 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री और मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें ये फैसला लिया गया है.
शिक्षा मंत्री ने ट्विट कर जानकारी दी कि कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं का नया शेड्यूल 1 जून 2021 को देश में कोरोना की स्थिति को देखकर तैयार किया जाएगा। तय समय से 15 दिन पहले स्टूडेंट्स को परीक्षा के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।...
जयपुर। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच राजस्थान सरकार ने Remdesivir, Tocilizumab इंजेक्शन की खुली बिक्री पर लगाई रोक। इंजेक्शन के किसी भी तरह से ओवर द काउंटर बेचान पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग शासन सचिन सिद्धार्थ महाजन ने आदेश जारी कर लगाई रोक। अब केवल राज्य सरकार के कोविड ट्रीटमेंट हेतु अनुमोदित निजी क्षेत्र अथवा जिनको संबंधित जिले के जिला कलेक्टर द्वारा स्वीकृति प्राप्त हो, वो चिकित्सालय ही इनकी मांग कर सकेंगे।...
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते कत्लेआम के बीच फुल लॉकडाउन की घोषणा नहीं कि गई है लेकिन आंशिक लॉकडाउन जैसे सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। कोरोना अनकंट्रोल होने के बाद में CM उद्धव ठाकरे सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए यह फैसला किया है।
इस कड़ी में कल रात 8 बजे से महाराष्ट्र में और सख्त नियम लागू किए गए हैं। पूरे राज्य में धारा 144 लागू की गई। अगले 15 दिन तक संचार बंदी लागू की गई है। बिना जरूरी काम के घर के बाहर निकलने पर पाबंदी। ब्रेक द चैन अभियान चलाया जाएगा। दफ्तर बंद रहेंगे work-from-home चलता रहेगा।
कोरोना बेकाबू होते देख महाराष्ट्र में सभी प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थान, गतिविधियाँ बंद रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। यह प्रतिबंध 14 अप्रैल को रात 8 बजे से 1 मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगे। सभी पूजा स्थल, स्कूल और कॉलेज, निजी कोचिंग क्लासेज, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और...
जयपुर। मंगलवार को राजस्थान में सबसे ज्यादा जयपुर में कोरोना के 989 केस सामने आए। वहीं पूरे राज्य में 5528 नए केस सामने आए। पिछले 24 घंटों में 28 लोगों की मौत हुई।
उदयपुर में 729, जोधपुर में 770, कोटा में 616, डूंगरपुर में 201, चितौड़गढ़ में 159, अलवर में 187, अजमेर में 239, भीलवाड़ा में 177, बीकानेर में 107, राजसमंद में 153, सवाईमाधोपुर में 27, सिरोही में 140, टोंक में 101, पाली में 206, झालावाड़ में 49, बूंदी में 29 व बारां में 110 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। राज्य में कोरोना से 28 और रोगियों की मौत हुई। इसे मिलाकर राज्य में अब तक 2979 व्यक्तियों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या 40 हजार 690 हो गई है।...
नई दिल्ली। भारत में कोरोना लगातार अनकंट्रोल होता दिखाई दे रहा है। 13 अप्रैल को भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,61,736 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,36,89,453 हो गई। वहीं 879 लोगों की मौत हो गई। भारत मे अब कुल कोरोना से हुई मौतों की संख्या 1,71,058 हो गई है।
अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,64,698 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,22,53,697 है।...
प. बंगाल में ममता बनर्जी के कथित धार्मिक प्रवृत्ति वाले एक बयान के लिए उन पर 24 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर निर्वाचन आयोग ने रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि आयोग 12 अप्रैल रात 8 बजे से 13 अप्रैल रात 8 बजे तक 24 घंटे की अवधि के लिए ममता बनर्जी के प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाता है। उधर EC के विरोध में ममता बनर्जी मंगलवार को धरना देंगी।
चुनाव आयोग के इस बयान पर टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर कहा, 'निर्वाचन आयोग के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय के विरोध में, मैं कल दोपहर 12 बजे कोलकाता के गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठूंगी.'...
जोधपुर. उम्मेद क्लब चुनावों में हंसराज बाहेती और सीआर भंसाली की टीम ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए अनिल भंसाली और प्रदीप छाजेड़ ग्रुप को जबरदस्त पटखनी देते हुए विजयी पताका फहराया. बड़ी बात यह रही कि 15 में से 14 पदों पर हंसराज बाहेती और सीआर भंसाली की टीम ने जीत का सेहरा अपने सिर पर बांधा.
हंसराज बाहेती अध्यक्ष, सीआर भंसाली सचिव, भवानी शंकर भूत कोषाध्यक्ष चुने गए. इस टीम में कार्यकारिणी पद पर टीम के मजबूत स्तंभ के रूप में पहचाने जाने वाली दीपक सिंह गहलोत ने भी जीत हासिल की.
विजयी टीम
हंसराज बाहेती, अध्यक्ष
सीआर भंसाली, सचिव
भवानी शंकर भूत, कोषाध्यक्ष
जयंत मुरझानी प्रथम उपाध्यक्ष
अर्पित मोदी द्वितीय उपाध्यक्ष
दीपक सिंह गहलोत, कार्यकारिणी सदस्य
आनंद मेवाड़ा, कार्यकारिणी सदस्य
अनिलेश मेहता, कार्यकारिणी सदस्य
अरविंद कच्छवाहा, कार्यकारि...