जयपुर। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने राजस्थान में रिश्वतखोरों की लंका लगा रखी है। राजस्थान के इतिहास में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा अब तक का सबसे बड़ा महाअभियान रिश्वतखोरी के खिलाफ जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को कार्यालय खुलते ही ACB ने एक और बड़ा ट्रैप करते हुए जयपुर ग्रेटर नगर निगम के सहायक अग्निशमन अधिकारी छोटू राम और उसके ड्राइवर फतेह सिंह को ₹90000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया।
राजस्थान एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की विशेष यूनिट को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि फायर सिस्टम की एनओसी जारी करने की एवज में नगर निगम, जयपुर ग्रेटर के सहायक अग्निशमन अधिकारी छोटूराम द्वारा उसके ड्राइवर फतेह सिंह के मार्फत ₹90000 की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्याधर नगर में इन दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया ग...
जयपुर। भारत में कोरोना अन कंट्रोल हो चुका है लगातार सामने आ रहे मामले रोज एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं इसी कड़ी में भारत में 12 अप्रैल की सुबह पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,68,912 नए मामले सामने आए और 904 की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,35,27,717 हो चुकी है वहीं, कुल मौतों की संख्या 1,70,179 पहुंच गई है। कुल सक्रिय मामले 12,01,009 पहुंच चुके हैं वहीं और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,21,56,529 हो गई है।
देश में कुल 10,45,28,565 लोगों को अब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।...
जयपुर। रिश्वत लेकर अजमेर रवेन्यू बोर्ड के फैसले लिखने और बदलने के आरोप में रेवन्यू बोर्ड के मेंबर RAS अधिकारी बीएल मेहरड़ा, सुनील शर्मा को ACB ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार को दोनों के दलाल अधिवक्ता शशिकांत को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों RAS अधिकारियों के ठिकानों से सर्च में एसीबी को करीब 90 लाख रुपए मिले थे। संदेह है कि यह पैसा रिश्वत का ही है। ACB DG बीएल सोनी और ADG दिनेश एमएन के निर्देशन में इस एक और बड़े रिश्वतकांड का भंडाफोड़ किया गया।
उधर अजमेर रेवेन्यू बोर्ड ने दोनों ही भ्रष्ट आरएएस अधिकारियों को गिरफ्तारी के तुरंत बाद सस्पेंड कर दिया है।...
जयपुर। दौसा जिले के टिकरी गांव के पुजारी शंभू शर्मा की मौत के 10 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। सियासत के अनलिमिटेड ड्रामे का शिकार हुए पुजारी के शव को लेकर प्रदर्शनकारियों, BJP नेताओं और सरकार के बीच वार्ता में सहमति बन गई है। इससे पहले 6 दिनों तक दौसा के महुआ थाने के बाहर पुजारी शंभू शर्मा का शव रखा रहा था। वहीं बीते चार दिनों से जयपुर के सिविल लाइन फाटक के समीप भाजपा नेता शव को रखकर प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रतिनिधिमंडल के साथ करीब 3 घंटे की बातचीत के बाद सरकार ने माँगे मानते हुए इस प्रकरण में एडीएम , तहसीलदार, नगरपालिका के ईओ को हटाने पर सहमती बन गई है। पूरे प्रकरण की संभागीय आयुक्त से जाँच कराई जाएगी। जो 30 अप्रेल तक अपनी जांच सोपेंगे। लाठीचार्ज में मारे गए जगदीश सैनी की मौत की जाँच, शंभू पुजारी की ज़मीन सहित 172 दुकानों को जाँच पूरी होने तक सील रखा जाएगा। प्रदेशभर की मंदि...
जयपुर, राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों और एक दलाल पर छापामार कार्रवाई की है। और उनके घर और ऑफिस में सर्च के दौरान अब तक करीब 80 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक बीएल सोनी के निर्देशन में एसीबी की यह कार्रवाई RAS बीएल मेहरड़ा और सुनील शर्मा के घर की गई। दोनों अधिकारी अजमेर में रेवन्यू बोर्ड के मेंबर हैं।
फैसले बदलने और मन मुताबिक फैसले देने की एवज में दलाल शशिकांत के जरिए पैसे लेने का दोनों पर आरोप है।
दोनों पर रेवेन्यू से जुड़े मामलों में फैसले देने या बदलने की एवज में मोटी घूस लेने का संदेह है।
फिलहाल सर्च की यह कार्रवाई जारी है। सर्च में करोड़ों रुपए की अघोषित संपत्ति का खुलासा होने की संभावना है।
एसीबी महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया ...
जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण की दूसरी वेव पहली वेव से भी ज्यादा खतरनाक हो चुकी है। आलम यह है कि कोरोना के नए मामले आए दिन एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं। शनिवार को पहली बार 24 घंटे में 4401 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए जो कि अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इतना ही नहीं 24 घंटे में 18 लोगों की जान गई।
जयपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर में 500 से ज्यादा केस सामने आए। प्रदेश में इन चार जिलों में ही 54 फीसदी मरीज मिले हैं। यानी यह कोरोना के गढ़ बन चुके हैं।
राजस्थान में बीते 10 दिन के अंदर कोरोना की रफ्तार 3 गुना तक बढ़ गई है। 1 अप्रैल को 1350 केस मिले थे, जो अब 4 हजार के पार हो गए। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 7.85 प्रतिशत पहुंच गई। यानी हर 100 में से 7 से ज्यादा लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जिन शहरों में हालात बेकाबू हो रहे हैं, उनमें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोट...
आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद में उन्होंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया। बाद में उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। विशेष चिकित्सकों के दल की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
बता दें कि हाल ही में देश में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे चरण के बीच राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज महाराष्ट्र में ली थी. नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया था....
चेन्नई. आईपीएल के 14वें सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टक्कर हुई जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया।
यह लगातार 9वीं बार है जब पहला मैच मुंबई इंडियंस हारी है।
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न राज्यों में वैक्सीनेशन की कमी को लेकर फिर चिंता जताई है। और इस मामले में एक बार फिर से केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। हालांकि उन्होंने इस पूरे मामले में किसी भी तरह से राजनीति से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन में कोई राजनीति नहीं लेकिन तथ्यों से स्पष्ट कि अनेक राज्यों में वैक्सीन की कमी है।
गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 11 अप्रेल को ज्योतिबा फुले जयंती से 14 अप्रेल को आंबेडकर जयंती तक 'टीका उत्सव' मनाने का आह्वान किया है लेकिन राज्यों में वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। ऐसे में टीका उत्सव कैसे मनाया जा सकता है? केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा दिया गया राज्यों में वैक्सीन की कमी ना होने का बयान तथ्यात्मक रूप से पूर्णत: गलत है। राजस्थान कोरोना प्रबंधन एवं वैक्सीनेशन...
जयपुर। राजस्थान में कोरोना का विस्फोट होने और लगातार मामले बढ़ने के बाद 10 नगरीय क्षेत्रों में रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया गया है. अब रात्रि 8:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं आबू रोड की नगरीय सीमा में रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा. इसके लिए बाजार एवं प्रतिष्ठान शाम 7:00 बजे बंद कर दिए जाएंगे. उदयपुर में शाम 6 बजे से कर्फ्यू लगेगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया....