जयपुर. ग्रेटर नगर निगम से जुड़ी सफाई कंपनी BVG के 276 करोड़ रूपए का अटका हुआ भुगतान कराने की एवज में 20 करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में वायलर वीडियो ने राजस्थान की सियासत में भूचाल ला दिया है. आरएसएस के खिलाफ अक्सर मुद्दा ढूंढने के लिए बेताब रहने वाली कांग्रेस को मानो आरएसएस के खिलाफ अलादीन का चिराग मिल गया हो. और अब कांग्रेस इस मौके को हाथ से यूं ही नहीं जाने देना चाहती है.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीवीजी घूसकांड प्रकरण में नामजद आरोपी आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग उठाई है, वहीं कहा है कि अपने आपको ईमानदार और अनुशासित कहे जाने वाले आरएसएस व भाजपा दोनों का असली चेहरा सामने आ गया है.
BIG NEWS: राजस्थान में RSS के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम के खिलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी ने किया केस दर्ज
...
दिल्ली. आंदोलनकारी किसानों और बीजेपी कार्यकताओं के बीच बुधवार को गाजीपुर बॉर्डर पर झड़प हो गई. झड़प के बाद किसान नेता राकेश टिकैत आगबबूला होकर बीजेपी वालों पर जमकर बरसे और यहां तक कह डाला कि 'सड़क पर मंच होने का मतलब ये नहीं है कि कोई भी मंच पर आ जाएगा. अगर आना ही है तो बीजेपी छोड़कर आ जाएं, जो कब्जा करने की कोशिश करेगा उनके बक्कल उतार दिए जाएंगे.'
उधर टिकैत यहीं नहीं रुके और बोले 'हां, मैं धमकी दे रहा हूं. मंच पर कब्जा करने नहीं दिया जाएगा, पूरे प्रदेश में उन्हें कहीं आने नहीं दिया जाएगा. ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ है, उनकी (बीजेपी कार्यकर्ता) कोशिश थी कि वो मंच पर झंडा लगाएं और अपने नेता का स्वागत करें. पर ये कैसे हो सकता है. ये मंच संयुक्त मोर्चे का है, अगर मंच पर जाना है तो इसमें शामिल हो जाओ. अब जो भी कार्यकर्ता मंच की तरफ आएगा उस पर एक्शन लिया जाएगा. यहां पर ...
मुंबई. अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल का हार्ट अटैक से मुंबई में निधन हो गया है. उनके निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है. राज ने कई फिल्में डायरेक्ट की हैं. बता दें कि मंगलवार को ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी. जिसमें वो फ्रेंड्स के साथ नजर आ रहे हैं.
फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-Super Sunday. Super Friends. Super Fun 🤩 #oriama. तस्वीर में मौजूद लोगों की बात करें तो इस तस्वीर में मंदिरा बेदी, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, जाहिर खान, सागरिका घाटगे दिख रहे हैं. और सभी खुश नजर आ रहे है....
जयपुर। अक्सर विवादों और भ्रष्टाचार के मामलों से दूर रहने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक बार फिर चर्चा में है। राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के राजस्थान के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।
राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने यह केस जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा सफाई कंपनी बीवीजी के करीब 276 करोड़ के भुगतान को लेकर वायरल हुए वीडियो के मामले में दर्ज किया है।
इस मामले में ग्रेटर नगर निगम की महापौर रही सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर और कंपनी के प्रतिनिधि ओंकार सप्रे को एसीबी ने आज गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में राजाराम गुर्जर के साथ कंपनी के प्रतिनिधि और कथित तौर पर निंबाराम भी इस पूरी डील के दौरान नजर आ रहे हैं। हालांकि FSL रिपोर्ट में एसीबी द्वारा यह इंश्योर कर लिया गया है कि वीडियो में जो नाम है उनमें निंबाराम भी शामिल हैं।
...
जयपुर. ग्रेटर नगर निगम की महापौर रही सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर को बीवीजी कंपनी से डील के मामले में एक केस दर्ज कर एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही अब मामले से जुड़े राजनीतिक व अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है. बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधि ओंकार सप्रे को भी मामले में एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है.
वायरल वीडियो और ऑडियो में जिन अन्य लोगों के नाम हैं एसीबी उनसे भी पूछताछ करने की तैयारी पूरी कर चुकी है. एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में इस पूरे मामले पर कार्रवाई की जा रही है. एसीबी यह भी चाहती है कि इस मामले में किसी भी तरह से कोई निर्दोष ना फंसे इसके लिए इस प्रकरण से जुड़े हर व्यक्ति को व्यक्तिगत तौर पर सुना भी जा रहा है.
जिस BVG सफाई कंपनी के भुगतान को लेकर डॉ. सौम्या गुर्जर (Somya Gurjar) और पार्षदों ने विरोध किया उसी BVG कंपनी से डील के ...
जयपुर। नगर निगम, जयपुर ग्रेटर मेयर के निलंबन मामले में हाईकोर्ट से सौम्या गुर्जर खेमे को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने सौम्या के निलंबन को बरकरार रखते हुए राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही न्यायिक जांच को 6 माह में पूरा कर अवगत कराने के सोमवार के आदेश दिए हैं। जस्टिस चंद्र कुमार सोनगरा और पंकज भंडारी की बेंच ने सोमवार को यह फैसला दिया।
उधर हाईकोर्ट के आदेश के बाद में सौम्या गुर्जर और भाजपा खेमे में खासी हलचल मची हुई है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस खेमा इसे अपनी शुरुआती जीत के तौर पर देख रहा है। इससे पहले ग्रेटर की कार्यवाहक मेयर शील धाभाई ने रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, विधायक कालीचरण सराफ सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की और अपना पक्ष भी रखा। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए धाभाई ने कहा कि कोर्ट का जो फैसला आएगा वह सर्वमान्य होगा। उसके बाद पार्टी जो भी निर्देश देगी उसके अनुरूप वह अपना...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जरूरत के मुताबिक कोविड वैक्सीन उपलब्ध ना होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र में गहलोत ने लिखा कि 'COVID उपयुक्त व्यवहार के अलावा, इस खतरे का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र तरीका है. राजस्थान टीकाकरण अभियान के संबंध में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है. अब तक 2.36 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है. जुलाई, 2021 के अंत तक 70 लाख से अधिक लोगों को उनकी दूसरी खुराक दी जानी है. समयबद्ध त्वरित टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए हमने प्रति दिन 15 लाख से अधिक व्यक्तियों के टीकाकरण करने की क्षमता बनाई है. वर्तमान में हमारा दैनिक टीकाकरण केंद्र सरकार से प्राप्त आपूर्ति की सीमा तक सीमित है. 18 साल से अधिक समय से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से प्राप्त टीके की खुराक का दैनिक औसत ...
नई दिल्ली. भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर फिलहाल कमजोर पड़ गया है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है जहां प्रतिदिन भारत में नए संक्रमण के मामले 4 लाख 10 हजार से अधिक पहुंच गए थे वहीं पिछले 24 घंटों में 50,040 संक्रमण के नए मामले सामने आए.
भारत में कुल सक्रिय मामले और कम होकर 5,86,403 पर आ गए. अब कुल सक्रिय मामले 94 प्रतिशत हैं. अभी तक देश भर में 2,92,51,029 से अधिक व्यक्ति रिकवर हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 57,944 रोगी स्वस्थ हुए. पिछले लगातार 45 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही. अब रिकवरी दर बढ़ कर 96.75 प्रतिशत तक पहुंच गई है. साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर लगातार 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में यह 2.91 प्रतिशत है. दैनिक पॉजिटिविटी दर की बात करें तो यह 2.82 प्रतिशत है, लगातार 20 दिनों से यह 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है.
विश्...
भारत में एक बार फिर आतंकवादियों की बड़ी करतूत की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए लेकिन सीधे तौर पर भारतीय सुरक्षा को चुनौती जरूर देने की कोशिश की है।
जम्मू-कश्मीर के एयरफोर्स स्टेशन पर देर रात 5 मिनट के अंतर से रात 1 बजकर 37 मिनट पर और दूसरा रात 1 बजकर 42 मिनट पर धमाका हुआ. एक धमाके से जहां एक छत को नुकसान पहुंचा है वहीं दूसरा धमाका एक खुले क्षेत्र में हुआ। हालांकि, इस धमाके में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है.
एहतियात के तौर पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौके मोर्चा संभाल लिया है और पूरे जम्मू कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि है यह आतंकी साजिश है और इसमें ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। ड्रोन हमले के जरिए किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में यह हरकत की गई। उधर NIA और NSG की टीम ने भी ए...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी विवाद के बीच अब कमलनाथ भी गहलोत और पायलट के पचड़े में नहीं पड़ना चाहते. सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ ने आलाकमान से कहा है कि वो घोषित मध्यस्थ नहीं बनना चाहते, पर हां वो आलाकमान के निर्देश पर अघोषित तौर पर दोनों से आवश्यक बातचीत कर सुलह का प्रयास जरूर करेंगे.
एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से जुड़े जानकारों का कहना है कि वो इस पचड़े में पड़कर खुद किसी तरह के विवादों का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं. क्योंकि इससे पहले यह जिम्मेदारी पूर्व में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे को भी दी गई थी लेकिन विवाद तो सुलझा नहीं उनकी प्रदेश से विदाई जरूर हो गई. इसके बाद अजय माकन को जिम्मेदारी मिली तो अब माकन भी इसमें पस्त हो गए हैं.
चूंकि गहलोत और पायलट दोनों ही वरिष्ठ नेता हैं और दोनों के मामले में कुछ भी ऐसा हुआ की किसी एक खेमे स...