दूसरी लहर के बाद रूस में फिर तेजी से बढ़ने लगा कोरोना, भारत हुआ अलर्ट


मॉस्को। पहली और दूसरी लहर के कहर का सामना कर चुके रूस में एक बार फिर कोरोना का नया वेरिएंट अपना रूप दिखाने लगा है। पिछले 1 सप्ताह में तेजी से कोरोना संक्रमण के नए केस फिर बढ़ने लगे हैं।

सबसे बड़ी चिंता की बात की यह है कि तेजी से बढ़ते हुए कोरोना केस की रफ्तार राजधानी मॉस्को में सबसे ज्यादा है। रूस में कोरोना महामारी फिर बढ़ रही है। करीब साढ़े चार माह बाद शुक्रवार को 17 हजार 262 नए मामले मिले। इनमें से 9 हजार 56 अकेले मास्को में पाए गए।

देशभर में एक दिन पहले 14 हजार नए केस मिले थे। अब कुल संक्रमितों की संख्या 52 लाख 81 हजार के पार हो गई है और अब तक 1 लाख 28 हजार 445 की गई जान गई है।

उधर ब्रिटेन और रूस में फिर से कोरोना के नए केस मिलने के साथ ही भारत भी पूरी तरह से अलर्ट है। सभी राज्यों से सतर्क रहने को कहा गया है और आवश्यक कदम उठाने को भी कहा गया है। भारत भी तीसरी लहर को लेकर विशेष सावधानी बरते हुए हैं ताकि फिर से हालात ना बिगड़े।