India

हिमाचल के 6 बार के CM रहे वीरभद्र सिंह का पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन के चलते निधन

शिमला. कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री (Chief Minister) रहे वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है. लंबी बीमारी के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में बुधवार तड़के करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने कहा कि 'वे हमारे संस्थान में 30 अप्रैल को भर्ती हुए थे, 2 दिन पहले उनकी तबीयत ज़्यादा खराब हुई और आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कोविड से रिकवर कर गए थे, परन्तु पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रहे थे.'   उधर निधन के बाद हिमाचल में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है....

राजस्थान सरकार के मंत्री ने पेश की मानवता की मिसाल, पद और प्रभाव का घमण्ड छोड़ फुटपाथ पर गरीब को तड़पते देख खुद पहुंचे मदद को

जयपुर (आलोक शर्मा). कहते हैं इंसान तभी इंसान कहलाता है, जब वह अपनी मानवता दिखाता है. मानवता की सेवा करने वाले हाथ उतने ही धन्य होते हैं, जितने परमात्मा की प्रार्थना करने वाले होंठ। कई बड़े लोग जहां पद और प्रभाव के घमण्ड में मानव सेवा तो दूर की बात गरीबों, जरूरतमंदों, पीड़ितों और असहायों की ओर देखना तक पसंद नहीं करते, उस दौर में आज भी कई लोगों के दिलों में पद और प्रभाव प्राप्त करने के बाद भी इंसानियत नजर आती है. ऐसा ही नायाब और दिल को छू लेने वाला उदाहरण पेश किया राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने.  जो बुधवार शाम 4:00 बजे अपने निवास से सुभाष नगर में एक तीये की बैठक में जा रहे थे, तभी उनकी नजर खासा कोठी पुलिया के नीचे तड़पते हुए एक गरीब, असहाय व्यक्ति पर पड़ी और तुरंत गाड़ी को रूकवाकर उस व्यक्ति तक पहुंचकर उसके हाल जाने. तो पता चला कि उस व्यक्ति ने तीन दिन...

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान 2 अक्टूबर से, राजस्थान मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक में हुए यह 10 बड़े फैसले

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक में गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से प्रदेश में प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान संचालित करने, विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन, राजस्थान राज्य पारिस्थितिकी पर्यटन नीति-2021 के अनुमोदन, मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना लागू करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। बैठक में चिरंजीवी योजना, इंदिरा गांधी शहरी के्रडिट कार्ड योजना, इंदिरा रसोई योजना, राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम, राजीव गांधी युवा विकास प्रेरक योजना एवं कोविड वैक्सीनेशन पर भी चर्चा की गई।  10 बड़े फैसले: 1. मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग के कार्मिकों के सेवा नियमों में एकरूपता लाने तथा सरलीकरण के उद्देश्य से राजस्थान शैक्षिक (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम-2021 की अधिसूचना के प्रारूप का अनु...

हरदीपपुरी पेट्रोलियम, अनुराग ठाकुर खेल एवं युवा मामलात, धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्री बनाए गए, मोदी कैबिनेट में और किसे क्या मिली जिम्मेदारी मिली, यहां पढें

नई दिल्ली. बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में 43 को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई. इसके बाद केंद्र सरकार ने सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो की घोषणा की है. पीयूष गोयल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है. वहीं हरदीपपुरी को पेट्रोलियम डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है. अनुराग ठाकुर खेल एवं युवा मामलात मंत्री होंगे, अनुराग ठाकुर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ युवा मामलों का जिम्मा संभालेंगे. धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई. पीयूष गोयल वाणिज्य उद्योग कपड़ा मंत्री, भूपेन्द्र यादव को श्रम विभाग एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योति​रादित्य सिंधिया को बनाया गया है. मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे. किरण रिजीजू कानून मंत्री होंगे.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

मोदी कैबिनेट का विस्तार, 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट का विस्तार (Modi Cabinet Expansion) कद दिया गया है. 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली. कई नए चेहरों को मोदी कैबिनेट में मौका दिया गया है. आगामी 5 राज्यों में प्रस्तावित चुनावों की छाप भी इस कैबिनेट विस्तार पर देखने को मिली.  BIG NEWS: रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ हर्ष वर्धन सहित एक दर्जन मंत्रियों का मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले इस्तीफा   बड़ी बातें 1- राष्ट्रपति भवन में सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने शपथ ली. 2- इनके बाद सर्बानंद सोनवाल ने शपथ ली, जो कि असम के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.  3- वीरेंद्र कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. 4- कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार ने केन्द्रीय कैबिनेट में शामिल किया है.  5- अश्विनी वै...

रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ हर्ष वर्धन सहित एक दर्जन मंत्रियों का मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले इस्तीफा

नई दिल्ली. मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले कई बड़े चेहरों का इस्तीफा हो गया है. रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ हर्ष वर्धन जैसे दिग्गज्जों के साथ कई बड़े चेहरों से इस्तीफा ले लिया गया है. यह साफ तौर पर संकेत है कि मोदी कैबिनेट में बहुत बड़ा यह बदलाव है. विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों की छुट्टी (Ministers Dropped) ने सबको चौंका दिया है. इनके अलावा बाबुल सुप्रियो, रमेश पोखरियाल निशंक, राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, देबोश्री चौधरी, संतोष गंगवार, संजय धोत्रे, रतन लाल कटारिया और प्रताप सारंगी को इस्तीफा (Ministers Resign) देने के लिए कहा गया. सभी मंत्रियों के इस्तीफे के पीछे अपनी अपनी राजनीतिक कहानियां बताई जा रही हैं.  ...

भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना देने वाले की प्रोत्साहन राशि बढाई, अब मिलेंगे ढाई लाख के बजाए तीन लाख रूपए

जयपुर. राजस्थान सरकार ने भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना देने वालों की प्रोत्साहन राशि ढाई लाख से बढाकर तीन लाख कर दी है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत मुखबिर योजना को अधिक प्रभावी बनाते हुये प्रोत्साहन राशि को बढाया गया है. प्रमुख शाषन सचिव अखिल अरोड़ा ने योजना के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं. यह दिशा-निर्देश वित्तीय वर्ष 2021-22 से प्रभावी होंगे। प्रदेश में भ्रूण लिंग परीक्षण की रोकथाम हेतु पीसीपीएनडीटी अधिनियम का गंभीरता से पालन करवाने पर विशेष बल दिया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुखबिर योजना के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण संबंधी प्राप्त सूचना पर 3 किश्तों में ढाई लाख रुपये तक की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती थी। लेकिन अब इसे और व्यवहारिक और आकर्षक बनाते हुये सफल डिकाय ऑपरेशन पर मुखबिर, डिकाय गर्भवती...

अजमेर में भाजपा पार्षद के पति के दो दलालों को 2 लाख रूपए की रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

अजमेर. राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अजमेर नगर निगम पार्षद के पति रंजन शर्मा के दो दलालों किशन खंडेलवाल और देवेन्द्र सिंह के साथ दो लाख की रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया.  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की इन्टेलिजेन्स, अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी पुश्तैनी भूमि पर किये जा रहे समतलीकरण के कार्य को रंजन शर्मा जो कि वार्ड 41 की पार्षद के पति हैं उन्होंने नगर निगम, अजमेर द्वारा धमकाकर रूकवा दिया था तथा निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिलवाने की एवज में अपने दो दलाल किशन खंडेलवाल व देवेन्द्र सिंह (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से माध्यम से 50 लाख रुपए की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी अजमेर के पुलिस अधीक्षक समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत...

जयपुर रेंज पुलिस को बड़ी कामयाबी, टेलीग्राम एप से देशविरोधी गतिविधियों का संचालन कर युवाओं को आतंकवाद से जोड़ने का आरोपी गिरफ्तार

जयपुर. लोगों को आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने वाले एक आरोपी असरूदीन को जयपुर ग्रामीण रेंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पर देश विरोधी गतिविधियों के संचालन का आरोप है. बताया जा रहा है यह व्यक्ति टेलीग्राम ग्रुप पर 'इस्लामिक मीडिया' नाम से ग्रुप बनाकर युवाओं को उससे जोड़ रहा था और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा था. लम्बे समय से आईजी हवासिंह घुमरिया के नेतृत्व में इस आरोपी पर नजर रखी जा रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. आरोपी की उम्र तीस साल है और बैंगनहेडी, तिजारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इसी क्षेत्र से इसे गिरफ्तार किया गया है. देश विरोधी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. बडी बात यह रही कि इस पूरी कार्रवाई में राजस्थान पुलिस की निरीक्षक कविता शर्मा की भूमिका काफी अहम रही, जो अभी जयपुर रेंज के साइबर सेल कार्यालय की प्रभारी हैं.&nb...

अभिनय के आफताब अभिनेता दिलीप कुमार का निधन

मुंबई। हिंदी फिल्म जगत के सबसे चहेते और उम्दा कलाकार रहे दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार 7 जुलाई 2021 को सुबह निधन (Dilip Kumar Passes Away) हो गया। 98 साल उनकी उम्र थी और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।