दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में पिछले तीन दिनों से तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। यदि पिछले 24 घंटों की बात करे तो COVID19 के 2,81,386 नए मामले सामने आए जो मई माह का सबसे कम आंकड़ा है। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,49,65,463 हो गई है। हालांकि मौतों का सिलसिला अभी भी तेज है जहां पिछले 24 घंटों में 4,106 मौतें हुई। अब कुल मौतों की संख्या 2,74,390 हो गई है।
खास बात यह रही कि ठीक होने वालों की संख्या भी पिछले 24 घंटों में बढ़ी। 24 घंटे में 3,78,741 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,11,74,076 हो गई है।
इससे एक दिन पहले भारत में COVID19 के 3,11,170 नए मामले सामने आए थे,3,62,437 लोग डिस्चार्ज हुए थे।
माह के पहले दिन यानी 1 मई को भारत में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जब रिकॉर्ड 4,01,993 नए केस मिले थे।देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,16,997 है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,73,515 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,64,23,658 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।