दिल्ली। दुखद खबर है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख एवं पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल(62) का सोमवार रात करीब 11.30 बजे कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। डॉ. अग्रवाल पिछले कई दिनों से एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। तीन दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
बड़ी बात यह है कि डॉ. केके अग्रवाल ने 2 माह पहले ही कॉविड वैक्सीन की दोनों डोज़ ले ली थी बावजूद इसके कोरोना संक्रमण ने उनकी जान ले ली। जिसके बाद वैक्सीनेशन को लेकर लोगों के मन में एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। पिछले माह वह संक्रमण की चपेट में आ गए थे। बेहतरीन कार्य के लिए अग्रवाल को साल 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
केके अग्रवाल ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर रखा था और कोरोना संकटकाल में उनके वीडियोस काफी पॉपुलर थे जिसमें वह लोगों को कोरोना को लेकर लगातार जागरूक कर रहे थे।