इजरायल-फिलिस्तीन के टकराव के बीच अमेरिका ने इजरायल को करीब 5.4 हजार करोड़ रुपये के हथियार बेचने को दी मंजूरी


वाशिंगटन। इजरायल और फिलीस्तीन में झगड़े का फायदा उठाते हुए अमेरिका ने इजरायल को करीब 5 हजार 400 करोड़ के हथियार बेचने को मंजूरी दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने कहा 'राष्ट्रपति जो बाइडेन के 'हाथ खून' से सने हैं.' यह सब तब हुआ है जब फिलिस्तीन सहित कई देश अमेरिका से मध्यस्थता कर इजरायल से हमने रोकने की अपील कर रहे थे, सीज फायर की उम्मीद लगाए बैठे इजरायल विरोधी देशों को यह बड़ा झटका लगा है।

Israel, THE END NEWS

मौजूदा टकराव के बीच अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने इजरायल को 73.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 5.4 हजार करोड़ रुपये के हथियार बेचने को मंजूरी तो दे दी लेकिन कई देश इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी हिंसा के बावजूद सांसदों की तरफ से इस समझौते पर आपत्ति किए जाने की कोई संभावना भी नहीं है।

 बाइडन प्रशासन इजरायल का लगातार बचाव कर रहा है. इतना ही नहीं अमेरिका ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजरायल-फिलिस्तीन के संघर्ष पर तीसरी बार बयान जारी होने से रोका था।