कुंभ में संक्रमित हुए एक और बड़े संत का कोरोना से निधन, बीकानेर में शिवबाड़ी के महंत् संवित सोमगिरी महाराज ने ली अंतिम सांस


बीकानेर। शिवबाड़ी के महंत् संवित सोमगिरी महाराज का कोरोना से निधन हो गया है। वो पिछले दिनों कुंभ में गए थे जहां कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्होंने बीकानेर के पीबीएम में अंतिम सांस ली। बता दें कि मूल रूप से इंजीनियर रहे संवित् सोमगिरी महाराज बीकानेर में आम सनातनी के लिए आस्था का केंद्र थे और उनकी बड़ी मान्यता थी। क्षेत्र में सामाजिक सुधारों और खेल को बढ़ावा देने में भी उनका काफी अहम रोल था। देशभर में गीता ग्रंथ के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने अनूठा काम किया, और बड़ी संख्या में लोगों को इससे जोड़ा।