दिल्ली। भारत में COVID19 के पिछले 24 घंटों में 2,63,533 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,52,28,996 हो गई है।
रिकॉर्ड 4,329 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,78,719 पहुंच गई है। 4,22,436 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,15,96,512 हुई।
देश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 33,53,765 है। चिंता की बात यह है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 4,329 मौतें हुईं जो कि एक दिन में हुई सबसे ज़्यादा मौतें हैं।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 15,10,418 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,44,53,149 पहुंच गया।