भारत में पिछले 24 घंटों में COVID से अचानक बढ़ा मौतों का आंकड़ा, 3 हजार 998 मौतें दर्ज, जानें क्या रहा कारण?


नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID 19 के 42,015 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,16,337 हुई। 3,998 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,18,480 हो गई है। 36,977 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,03,90,687 हो गई। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,07,170 है।

देश में आज अचानक से हुई मौत के आंकड़ों में इतनी बढ़ोतरी महाराष्ट्र में पुरानी मौतों को पोर्टल पर अपडेट करने से हुआ। महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोना के 147 मरीजों की ही मौत हुई, जबकि 3509 पुरानी मौतों को अपडेट किया गया। इससे पहले 9 जून को बिहार में भी पुरानी मौतों को अपडेट किया गया था। उस दिन देश में हुई मौतों का आंकड़ा 6,139 तक पहुंचा था।

उधर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,25,446 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41,54,72,455 हुआ।