India

राजस्थान के CM के बाद अब उनके निवास पर 27 लोग हुए कोरोना संक्रमित, गहलोत ने की यह अपील

जयपुर. राजस्थान में कोरोना संक्रमण खतरनाक रुप ले चुका है. मुख्यमंत्री आवास पर VVIP गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर समेत 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इससे पहले तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोविड पॉजिटिव हुए थे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है. बता दें कि मुख्यमंत्री आवास से 96 लोगों के सैंपल लिए गए थे. इनमें 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एक साथ इतने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर CM हाउस में हड़कंप मच गया. उधर CM अशोक गहलोत ने कहा कि देशभर में कोविड संक्रमण बहुत तेज गति से फैल रहा है। हम सभी लोगों को बार-बार आगाह कर रहे हैं कि घर से कम से कम और बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें, प्रदेश में भले ही लॉकडाउन नहीं है, लेकिन सभी स्व-अनुशासित होकर लॉकडाउन की तरह ही व्यवहार करें और पूरी सतर्कता बरतें। मास्क पहनने, हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने...

ओमिक्रोन V/S डेल्टा वैरिएंट, जानें किसमें कितना है दम?

नई दिल्ली (Omicron VS Delta Variant ). देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. तीसरी लहर आ गई है. हर राज्य में प्रतिदिन नए केस सामने आ रहे हैं. मौतों का आंकड़ा फिर बढने लगा है. देश के कई राज्यों में लगातार नए केस सामने आ रहे हैं. पीएम ने भी इस पर समीक्षा बैठक की है. इस​ वक्त सबसे ज्यादा खतरा कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट का बना हुआ है. हालांकि एक्सपर्ट इसे कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से कमजोर बता रहे हैं.  अब तक हुए रिसर्च और एक्सपर्ट व्यू के मुताबिक जो तथ्य सामने आए हैं उसके जरिए समझा जा सकता है कि मानव शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिहाज से कोरोना के ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट में कितना अंतर है? यहां क्लिक कर जानें: ओमिक्रोन V/S डेल्टा वैरिएंट, किसमें कितना है दम?  ...

राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर, पिछले 24 घंटों में 5660 केस मिले, सबसे ज्यादा 2377 केस अकेले जयपुर में

जयपुर. राजस्थान में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आ गई है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5660 केस मिले। राज्य में 12 जिलों में संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गई है। इनमें 2377 केस अकेले जयपुर में मिले हैं। इसके अलावा कोटा में 209, जोधपुर में 600, अलवर में 364, उदयपुर 312, पाली में 105, दौसा में 109, चित्तौड़गढ़ में 146, बीकानेर में 237, भीलवाड़ा में 166, भरतपुर में 200, व अजमेर में 130 नए केस सामने आए। इसी तरह नागौर में 49, प्रतापगढ़ में 44, सवाईमाधोपुर में 90, सीकर में 79, सिरोही में 53, टोंक में 46, झालावाड़ में 30, हनुमानगढ़ में 26, श्रीगंगानगर में 30, डूंगरपुर में 46, चूरू में 68, बाड़मेर में 40, बांसवाड़ा में 36, बारां में दो व बूंदी में 11 नए पॉजिटिव सामने आए। राज्य में एक्टिव केस 19467 हो गए हैं। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा पहली बार डेढ़ लाख के आंकड़े को...

राजस्थान सरकार की नई गाइड लाइन, बिना कोविड रिपोर्ट या बिना वैक्सीनेशन के राज्य में प्रवेश पर रोक

 राजस्थान सरकार ने बढते कोरोना केस के बाद सख्ती लागू कर दी है और नई कोरोना गाइडलाइन लागू कर दी है. अब राजस्थान आने वाले यात्रियों को  डबल डोज वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट अथवा आगमन से पूर्व यात्रा प्रारंभ करने के 72घंटे के भीतर करवाई गई आरटी पीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी. यदि ऐसा नहीं किया गया तो मौके पर ही राज्य में प्रवेश पर टेस्ट कराया जाएगा और 7 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा. राजस्थान सरकार ने बढते कोरोना केस के बाद सख्ती लागू कर दी है और नई कोरोना गाइडलाइन लागू कर दी है. अब राजस्थान आने वाले यात्रियों को डबल डोज वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट अथवा आगमन से पूर्व यात्रा प्रारंभ करने के 72घंटे के भीतर करवाई गई आरटी पीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी. यदि ऐसा नहीं किया गया तो मौके पर ही राज्य में प्रवेश पर टेस्ट कराया जाएगा और 7 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा. 12वीं तक के स्कूल 30 जनवरी त...

7 चरणों में होंगे 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, तारीखों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली. इस साल पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे. सात चरणों में पांच राज्यों में चुनाव होंगे. उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान होगा. उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होगा.  पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा. 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी.  उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के औपचारिक ऐलान के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. 10 फरवरी से मतदान शुरू हो रहा है और 10 मार्च को सभी राज्यों के नतीजे आ जाएंगे.  ...

नागौर को 24 वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड, जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी व उनकी टीम हैदराबाद में सम्मानित

नागौर के अभियान सिलिकोसिस केयर को ‘एक्सीलेंस इन गवर्नमेंट प्रोसेस री-इंजीनियरिंग फॉर डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन’ केटेगरी में 24 वें नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड से नवाजा गया. यह अवार्ड केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान, एटॉमिक एनर्जी, अंतरिक्ष विज्ञान तथा लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह व तेलंगाना के नगरीय निकाय, शहरी विकास उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी. रामाराव तथा प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग भारत सरकार के सचिव वी श्रीनिवास ने जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी व उनकी टीम को शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित 24 वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रदान किया. एक्सीलेंस इन गवर्नमेंट प्रोसेस री-इंजीनियरिंग फॉर डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन की सिल्वर कैटेगरी में दिए गए. इस अवार्ड के तहत नागौर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी व उनकी टीम को पु...

सावधान राजस्थान! बुलेट की रफ्तार से बढ रहा कोरोना, हर घंटे मिल रहे 137 संक्रमित

जयपुर. राजस्थान में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है. इसके हल्के में ना लें. क्योंकि यदि पिछले चौबीस घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर घंटे राजस्थान में करीब 137 कोरोना संक्रमित लोग सामने आए हैं. इतना ही नहीं जयपुर में 1 और करोली में 1 की मौेत हो गई है. सबसे ज्यादा 1527 कोरोना संक्रमित जयपुर में मिले हैं. जोधपुर में 440, अलवर में 219, उदयपुर में 189, अजमेर में 103, कोटा में 100 सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. राजस्थान में एक्टिव केस 10, 287 हो गए हैं. पिछले चौबीस घंटों में राजस्थान में कुल 3300 केस सामने आए.  ...

राजस्थान में लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं : CM गहलोत

जयपुर. राजस्थान में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, सभी की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन लगाने से साफ इनकार कर दिया है। फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू से भी इनकार किया है।   गुरुवार को CM गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि अभी सरकार लॉकडाउन का कोई विचार नहीं कर रही है। बस लोग सावधानी बरतें और इसे गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। सोशल डिस्टेंस मेंटेन करें, हाथों को सैनिटाइज करें, मास्क लगाएं और वैक्सीन के दोनों डोज लगवाएं। यह बहुत जरूरी है। CM ने यह भी कहा कि अभी जो लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं, उनमें एक भी सीरियस नहीं है। इसका कारण है कि ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लगी हुई है। सबको वैक्सीन लगाना जरूरी है। सीएम गहलोत ने कहा कि...

राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर, अगले एक से डेढ़ माह पूरी तरह सजग और सतर्क रहने के दिए निर्देश

जयपुर. राजस्थान में कोरोना एक बार फिर बुलेट की रफ्तार से आगे बढ रहा है. इस बीच चिकित्सा महकमा अलर्ट हो गया है. चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव  वैभव गालरिया ने प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए गुरुवार को विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. सचिव ने स्वास्थ्य भवन में सम्बंधित सभी अधिकारियों को आगामी एक से डेढ़ माह पूरी तरह सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. बैठक में कोरोना के उपचार में काम आने वाली दवा, टेस्टिंग किट्स, ऑक्सीजन प्लांट्स, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 332 चयनित चिकित्सा संस्थानों में एचडीयू बेड की उपलब्धता, कोविड वैक्सीनेशन सहित कई अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। गालरिया ने कोरोना में काम आने वाली फाइव ड्रग मेडिसिन किट, एन 95 मास्क, रेमडिसिविर इंजेक्शन तथा अन्य जीवन रक्षक दवाओं का एक से डेढ़ महीने तक का स्टॉक रखन...

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना संक्रमित

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. गहलोत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. गहलोत ने लिखा कि आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया था जो पॉजिटिव आया है. मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं और कोई अन्य परेशानी नहीं है. आज मेरे सम्पर्क में आए सभी लेगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट करवाएं. बता दें कि आज ही अशोक गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ एक पत्रकार वार्ता की थी जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार भी मौजूद रहे. इसके अलावा कांग्रेस के कई नेता भी उनके सम्पर्क में आए. ...