Mata Vaishno Devi Mandir Incident: जम्मू कश्मीर में नया साल दुखभरी खबर लाया। यहां माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। करीब 20 लोग घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग ने इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है गई है।
एलजी ने जारी किए कई हेल्पलाइन नंबर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों की मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
- वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरः 01991-234804 01991-234053
अन्य हेल्पलाइन नंबरः
PCR Katra 01991232010/ 9419145182
PCR Reasi 0199145076/ 9622856295
DC Office Reasi Control room 01991245763/ 9419839557...
जयपुर। राजस्थान में 32 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक लेवल वन और टू, सामान्य और विशेष शिक्षा के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन 10 जनवरी से 9 फरवरी तक भरे जाएंगे। अभ्यार्थी को एसएसओ आईडी के माध्यम से विभागीय वेबसाइट http://recruitment.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एक से अधिक पद की योग्यता या पात्रता होने पर अभ्यार्थी को अलग अलग आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। गैर अनुसूचित क्षेत्र के विज्ञप्ति पदों के विरूद्ध अनुसूचित क्षेत्र सहित पूरे राजस्थान और प्रदेश के बाहर के अभ्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे और अनुसूचित क्षेत्र के विज्ञप्ति पदों के विरूद्ध केवल राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र के मूल अभ्यार्थी ह...
जयपुर. राजस्थान सरकार एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सख्ती करने वाली है. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमें वैक्सीनेशन को लेकर सख्ती करनी होगी. 3 जनवरी से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू से लेकर सख्ती शुरू होगी. पंजाब की तर्ज पर अब राजस्थान को भी नई एसओपी जारी करनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि 31 जनवरी वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का समय है. इसके बाद हमें सख्ती करनी होगी.
जयपुर में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास पर जयपुर के जनप्रतिनिधि, आला अफसरों, एक्सपर्ट के साथ की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही. सीएम राज्य के गृह विभाग को बैठक में जो भी राय आई उसके अनुरूप प्रदेश की नई गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियों की समय अवधि बढ़ाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों...
महाराष्ट्र में नाइजीरिया से लौटे पिपरी चिंचवाड़ निवासी 52 वर्षीय शख्स की ओमिक्रॉन की चपेट में आने से मौत हो गई है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से भारत में हुई पहली मौत के बाद देशभर में चिंता बढ़ गई है.
इस शख्स को यशवंतराव चौहान हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. देश में ओमिक्रॉन मरीज की मौत का यह पहला मामला है. इस मौत ने एक बड़े भावी खतरे के भी संकेत दिए हैं. दरअसल पहले ही महाराष्ट्र में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों में दोगुनी गति से इजाफा हो रहा है. ऐसे में ये मौत चिंता बढ़ाने वाली है. कई अन्य राज्यों में भी ओमिक्रोन तेजी से फेल रहा है....
जयपुर. वर्ष 2022 में 14-15 मई को रीट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया है जिससे प्रदेश को करीब 20,000 नए शिक्षक मिल सकेंगे। इस भर्ती में विशेष शिक्षकों हेतु भी प्रावधान किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
इसके साथ ही पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर्स एवं पंचायत सहायकों की समस्याओं को भी माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णयों को ध्यान में रखते हुए हल करने के लिए समयबद्ध रूप से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।...
Delhi COVID Update: देश की राजधानी दिल्ली ओमिक्रोन की भी राजधानी बन गई है। दिल्ली में कोरोना (Coronavirus) के नए मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के 263 मामलों की पुष्टि हुई है, जो देश में सबसे अधिक है. जिसके बाद दिल्ली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1313 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जो 26 मई के बाद से सर्वाधिक मामले हैं. नए केस आने के बाद संक्रमण दर 1.73 हो गई है. इस समय 3081 मरीजों का इलाज चल रहा है....
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के तेजी से फैलते संक्रमण पर चिंता व्यक्त की गई। दुनिया के 116 देशों और देश के कई राज्यों में कोरोना एवं ओमिक्रोन वैरिएंट के तेजी से बढ़ते केसों के दृष्टिगत मंत्रिपरिषद् ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में भी संक्रमण से बचाव तथा जीवन रक्षा के लिए आवश्यक पाबंदियां लगाने पर सहमति व्यक्त की है।
बैठक में मंत्रिपरिषद् ने संक्रमण के फैलाव को देखते हुए प्रदेश में रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू की प्रभावी पालना कराए जाने का निर्णय लिया है।साथ ही, मास्क की अनिवार्यता एवं कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की सख्ती से पालना कराए जाने पर जोर दिया।
साथ ही मंत्रिपरिषद् ने 31 जनवरी तक पात्र सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने त...
जयपुर। जयपुर विकास आयुक्त गौरव गोयल द्वारा इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 के अंतर्गत जयपुर में विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए घरेलू निवेशकों को आमंत्रित करते हुए बुधवार, 29 दिसम्बर, 2021 को मंथन सभागार में क्रेडाई (कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया) के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिससे जयपुर में औद्योगिक विकास, रोजगार पर्यटन के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में मंगलम गु्रप के चेयरमैन श्री एन.के. गुप्ता ने कहा कि इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 के दौरान हमारे गु्रप द्वारा लगभग 10 हजार करोड रूपये का जविप्रा के साथ एमओयू किया जायेगा। जिसके अंतर्गत हमारे द्वारा मानसरोवर में एम्यूजमेंट पार्क (फन किंगडम) के द्वितीय फेज का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा, मानसरोवर में शिप्रापथ स्थापित मंगलम मेडीसिटी हॉस्पिटल शुरू किया गया है जिसके 10 किमी परिधि में एक मेडीकल कॉलेज क...
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। बुधवार को राज्य में कुल 22 ओमिक्रोन वैरिएंट के नए केस सामने आए। इनमें अजमेर के 10, जयपुर के 09, भीलवाड़ा के 02 एवं जोधपुर का एक रोगी शामिल है। उपरोक्त व्यक्तियों में से 4 विदेश यात्रा से लौटे हैं। 3 व्यक्ति विदेशी यात्रियों के कान्टेक्ट में आए वहीं 02 व्यक्ति दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटे हैं। 2 व्यक्ति इन दूसरे राज्यों से लौट व्यक्तियों के कॉन्टेक्ट एवं 1 पूर्व में पाये गये ओमिक्रोन का कान्टेक्ट तथा 10 अन्य व्यक्ति सम्मिलित हैं। उक्त सभी व्यक्तियों की संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कान्टेक्ट ट्रेसिंग करते हुए ओमिक्रोन पाॅजिटिव केसेस के लिए डेडिकेटेट वार्ड में आईसोलेट किया जा रहा है। राज्य में वर्तमान में अभी तक 68 व्यक्ति ओमिक्रोन पाॅजिटिव पाये गये हैं। , इसमें जयपुर के 39, सीकर के 4, अजमेर के 17, उदयपुर के 4...
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर कोरोना की राजधानी बन गया है. पूरे राजस्थान में सबसे ज्यादा केस एक बार फिर तेजी से जयपुर में बढ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में जयपुर में कोरोना के 75 केस सामने आए यानी हर 1 घटं में तीन नए कोरोना संक्रमित लोग जयपुर में मिल रहे हैं. जयपुर के लगभग हर इलाके में इस वक्त नए संक्रमित लोग मिल रहे हैं. घाटगेट, आदर्श नगर, सोढाला, लालकोठी, सी स्कीम, मालवीय नगर, बनीपार्क, अजमेर रोड इलाके में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं....