अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की एक खास तस्वीर दिवाली के मौके पर भारत वासियों में जमकर वायरल हो रही है। इस खास तस्वीर में जो बाइडन ने ना केवल भारतीयों को ट्वीट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी है बल्कि अपनी पत्नी के साथ दिवाली के खास मौके पर एक तस्वीर भी शेयर की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन ने दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं. वो इस मौके पर तस्वीर में दिवाली मनाते भी नजर आ रहे हैं.