India

PM सुरक्षा मामले में CM गहलोत ने पूछा SPG बताए बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के PM को 2 घंटे से अधिक समय की सड़क यात्रा क्यों करवाई? 

बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक के चलते इसे रद्द कर दिया गया। गृह मंत्रालय के अनुसार पंजाब के हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर दूर जब प्रधानमंत्री का काफिला फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। जिससे करीब 15-20 मिनट तक प्रधानमंत्री फ्लाईओवर पर फंसे रहे, उनके सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षा के लिहाज से उन्हें घेरे रखा।  बीजेपी लगातार जहां इस पूरे मामले में पंजाब सरकार की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है वहीं कांग्रेस भी सवाल उठाने में पीछे नहीं है.  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में पीएम की सुरक्षा में लगी एसपीजी, आईबी तथा अन्य एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होना एक गंभीर मामला...

कोरोना संक्रमण बढा, जयपुर और जोधपुर में 8 वीं तक के स्कूल बंद, आॅनलाइन हो सकेगी पढाई, सरकारी दफ्तरों में आधा स्टाफ कर सकेगा वर्क फ्रॉम होम

जयपुर. राजस्थान में कोरोना संक्रमण फिर बढ गया है. जयपुर औ जोधपुर में सबसे ज्यादा तेजी से मामले बढ रहे हैं. ऐसे में सरकार ने जयपुर जोधपुर के साथ पूरे राज्य के लिए गाइडलाइन्स जारी की है., जयपुर और जोधपुर में 8 वीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं. हालांकि आॅनलाइन पढाई हो सकेगी. सरकारी दफ्तरों में आधा स्टाफ कर वर्क फ्रॉम होम कर सकेगा. जहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था नहीं है वहां प्राथमिकता से इसकी पालना होगी. कोई भी दफ्तर में कोवि पोजिटीव मिला तो 72 घंटों के लिए कार्यालय को बंद किया जा सकेगा. प्रशासन शहरों और गांवों केे संग अभियान आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है....

चुनाव आयोग को राजनीतिक पार्टियों की रैलियों पर अविलंब रोक लगा देनी चाहिए: CM अशोक गहलोत

जयपुर. देशभर में कोरोना के बढते मामलों पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग से तुरंत चुनावी रैलियों पर रोक लगाने की मांग की है. गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए एक बयान जारी कर कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के कारण चुनाव टाले नहीं जा सकते परन्तु कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव आयोग को राजनीतिक पार्टियों की रैलियों पर अविलंब रोक लगा देनी चाहिए। रैलियों की जगह प्रचार के दूसरे तरीकों का इस्तेमाल होना चाहिए। आज सूचना प्रोद्योगिकी का युग है इसलिए प्रचार भी IT एवं सोशल मीडिया आधारित होना चाहिए।  चुनाव आयोग टीवी, रेडियो इत्यादि कम्युनिकेशन माध्यमों पर सभी पार्टियों को टाइम स्लॉट बांट दे जिससे सभी पार्टियों को प्रचार के समान अवसर मिल सकें। बड़ी रैलियों की जगह कोविड प्रोटोकॉल के तहत घर-घर प्रचार किया जाए। हम अधिक...

कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए हुआ अनूठा हेयर डोनेशन प्रोग्राम, देशभर में कैंसर पीड़ित बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कवायद

: 78 डोनर्स ने उत्साह के साथ किया हेयर डोनेशन : पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज और इन्वेन्टिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी ने इंडिया हेल्थ मैगज़ीन और मैक स्टूडियो के सहयोग से किया आयोजन : हिमांशी गहलोत ने की डोनर्स की हौसला अफजाई जयपुर। गिव हेयर-जॉय-होप फॉर कैंसर सर्वाइवर्स मिशन के तहत पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज में हेयर डोनेशन कैम्प का भव्य आयोजन हुआ. पोद्दार इंटरनेशल कॉलेज और इन्वेन्टिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी द्वारा इंडिया हेल्थ और मैक स्टूडियो के सहयोग से यह हेयर डोनेशन कार्यक्रम का आयोजित किया गया . इस हेयर डोनेशन में ना सिर्फ स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स बल्कि हर उम्र की बच्चियों और महिलाओं ने स्वेच्छा से अपने हेयर डोनेट किए. इन्वेन्टिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी की डायरेक्टर हिमांशी गहलोत ने बताया कि इस कार्यक्रम में 78 डोनर्स कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए आगे आए, यह ...

राहुल गांधी बहुत समझदार नेता हैं, वो नहीं चाहते भाजपा और आरएसएस खत्म होः CM अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि 'भाजपा वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को समझ नहीं रहे हैं। मैं दस महीने उनके साथ रहा हूं, वह समझदार हैं। किसी ने उनसे सवाल किया था कि भाजपा मुक्त की बात क्यों नहीं करते? तो उन्होंने कहा था कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खत्म नहीं होने चाहिए। हम उनसे विचारधारा के आधार पर लड़ेंगे, हमारी उनके साथ दुश्मनी नहीं है।' गहलोत ने जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में प्रेस से मुखातिब होते हुए यह बात कही। गहलोत ने कहा कि 'भाजपा और आरएसएस ने पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी को बदनाम करने का प्रयास किया। इनकी रणनीति कांग्रेस के नंबर एक के नेता पर हमले की रहती है।'...

15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह, राजस्थान में पहले ही दिन 3.39 लाख से ज्यादा का हुआ टीकाकरण

जयपुर। प्रदेश में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए सोमवार से प्रारंभ हुए वैक्सीनेशन के पहले ही दिन (सायं 5.30 बजे तक) 3 लाख 39 हजार से ज्यादा लाभार्थियो को कोवैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई। वैक्सीनेशन के पहले दिन प्रदेश भर के किशोर-किशोरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि प्रदेश के 4162 कोविड टीकाकरण केन्द्रो पर स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा बच्चों का वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में टीकाकरण की गति बढ़ाकर सभी स्कूलों में व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सीएमएचओ को निजी व सरकारी स्कूलों, हॉस्टल प्रशासन से भी बात कर कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि भारत सरकार ने प्रदेश के 15 से 18 आयु वर्ग के 46 लाख बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया है, जबकि राज्य स...

कोरोना संकट के बीच जयपुर में एक बार फिर कक्षा 1 से 8 तक की स्कूलें बंद, शादी, मेला, जुलूस, रैली में संख्या 100 की गई

जयपुर। कोरोना के बढते विस्फोटक अंदाज को देखते हुए राजस्थान सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. जयपुर में कल से 9 जनवरी तक 1 से कक्षा 8 तक की स्कूलों को बंद कर दिया है. इसके साथ ही अन्य जिलों में जिला कलेक्टर को अपने स्तर पर इसका निर्णय लेने की छूट दी गई है। कोचिंग संस्थानों आदि में अभिभावकों की अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। ऑफ लाइन के साथ ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा भी देनी पड़ेगी। विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 31 जनवरी तक डबल डोज लेना अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल बंद वाला आदेश जहां तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है वहीं अन्य आदेश 7 जनवरी से लागू होंगे। शादी-विवाह, मेला, जुलूस, रैली आदि में अधिकतम संख्या 100 की गई है। अंत्येष्टि में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। यह सारे प्रतिबंध 7 जनवरी से लागू होंगे। इसी तरह धार्मिक स्थलों को कोविड गाइडलाइन की पालना...

सामने आई सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे की वजह, अफवाहों पर लगा विराम

नई दिल्ली. सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे पर रिपोर्ट (CDS General Bipin Rawat's Helicopter Crash Report) का पूरे देश को इंतजार था. हर कोई जानना चाहता था कि आखिर इस हादसे की वजह क्या रही. Helicopter Crash कैसे हुआ. यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ था. ऐसे में हादसे की जांच के संबंध में गठित कोर्ट ऑफ इंक्वायरी टीम की रिपोर्ट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हेलिकॉप्टर क्रैश होने का एक बड़ा कारण खराब मौसम माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है. अब लीगल विंग के पास कानूनी सलाह के लिए इसे भेजा गया है. जल्द यह रिपोर्ट वायुसेना प्रमुख को सौंप दी जाएगी. बहरहाल वायुसेना की ओर से रिपोर्ट को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.  पर सूत्रों के हवाले से मीडिया ने बताया कि खराब मौसम क...

नए साल पर ओमिक्रोन ब्लास्ट, राजस्थान में एक ही दिन में 52 नए केस आए सामने

जयपुर. राजस्थान में ओमिक्रोन वायरस ने अपने पांव पसार लिए हैं. नए साल के पहले दिन राज्य में कुल 52 ओमिक्रोन के नए मामले सामने आए. इनमें सबसे ज्यादा 38 केस जयपुर में मिले. प्रतापगढ़, सिरोही, बीकानेर में 3-3, जोधपुर में 2 केस सामने आए. वहीं अजमेर, सीकर एवं भीलवाड़ा में 1-1 नए रोगी मिले.  उक्त सभी व्यक्तियों की संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कान्टेक्ट ट्रेसिंग करते हुए ओमिक्रोन पाॅजिटिव केसेस को डेडिकेटेट ओमिक्रोन वार्ड में आईसोलेट किया जा रहा है। उपरोक्त 52 व्यक्तियों में से 9 विदेश यात्रा से लौटे हैं, 4 व्यक्ति विदेशी यात्रियों के कान्टेक्ट हैं, 12 व्यक्तियों ने अन्य राज्यों से यात्रा की है। 2 पूर्व में पाये गये ओमिक्रोन के कान्टेक्ट हैं। अब तक राजस्थान में वर्तमान में आज 121 व्यक्ति ओमिक्रोन पाॅजिटिव पाये गये है। पूर्व में पाये गये 69 ओमिक्रोन व्यक्तियों मे...

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स में 50 लाख रुपए तक के फ्लैट्स के बिक्री डॉक्यूमेंट्स पर स्टाम्प ड्यूटी में 2% छूट 31 मार्च, 2022 तक बढ़ी

जयपुर. नए साल में यदि आप फ्लैट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स में 50 लाख रुपए तक के फ्लैट्स खरीदने-बेचने वालों को राजस्थान सरकार ने बिक्री डॉक्यूमेंट्स पर दी गई स्टाम्प ड्यूटी में  2 फीसदी छूट को 31 मार्च, 2022 तक बढ़़ा दिया है। लगातार तीसरी बार 3 महीने के लिए छूट का पीरियड बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी मंजूरी दी है।  इससे पहले कोरोना काल में बिगड़े आर्थिक हालातों को देखते हुए सरकार ने सबसे पहले 30 जून, 2021 तक यह छूट दी थी। फिर 30 सितम्बर, 2021 और 31 दिसम्बर, 2021 तक 3-3 महीने के लिए दो बार रियायती पीरियड बढ़़ाया गया था।  रियायत से जनता को राहत मिलने और सरकार का रेवेन्यू बढ़ने के कारण ही फिर से रियायत का समय बढ़ाया गया है। ब्याज-पैनल्टी में छूट का फैसला साथ ही प्रदेश सरकार ने बकाया बकाया स्ट...