India

प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में सुधार पर राजस्थान विधानसभा में हुई चर्चा, विधायकों ने भाग लिया

जयपुर। भारत में कोविड के दौरान और उसके बाद में प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में सुधार पर विधानसभा में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने कहा कि राजस्‍थान में कोविड के दौरान और उसके बाद स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर विशेष ध्‍यान दिया गया। स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के विस्‍तार में राज्‍य में राज्‍य सरकार के साथ विधायकों ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई । डॉ. जोशी ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में सुधार लाने के लिये राजस्‍थान के विधायक जागरूक हैं, प्रतिबद्ध हैं। एक जुट हैं। विधायक प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में भी सुधार लाने के लिये प्रत्‍यनरत हैं। डॉ. जोशी ने कहा कि जन प्रतिनिधि‍गण स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं से संबंधित अपने-अपने क्षेत्र की सफलता की कहानियों को उज...

राजस्थान में कोविड के संक्रमण का खतरा फिर बढ़ा, चिकित्सा विभाग ने जारी किए विशेष दिशा-निर्देश

Covid Update Rajasthan: चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने प्रदेश में कोविड के प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। अरोड़ा ने कोविड-19 टीकाकरण को बढ़ावा देने, आमजन में कोविङ समुचित व्यवहार की पालना सुनिश्चित कराने तथा जिलो में चिकित्सा सुविधाओं के ढाँचे को मजबूत करने के लिये सत्त प्रयास करने की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार जिला कलेक्टर के स्तर पर कोविड-19 के आ रहे केसेज की सतत समीक्षा किये जाकर कोविड-19 के मरीजों की प्रभावी कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग एवं आईसोलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, राज्य में सैम्पलिंग को बढ़ाने एवं प्रभावी सैम्पलिंग करने के लिये समय-समय पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये हैं तथा निर्देशों की अनुपालना करते हुये न्यूनतम 500 सैम्पल प्रति मिलियन जनसंख्या को ...

NITI Aayog Health Index: स्वास्थ्य सेवाएं देने में केरल टॉप पर, उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान, मध्यप्रदेश,​ बिहार के बुरे हाल

नई दिल्ली (NITI Aayog Health Index). एक ओर जहां पूरे देश में कोरोना संकटकाल के दौरान पूरे देश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठे थे वहीं दूसरी ओर पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने और मजबूत करने की दिशा में भी अहम कार्य हुए.  इस बीच नीति आयोग ने उन राज्यों की सूची जारी की है, जहां समग्र स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं. साथ ही उन राज्यों की रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जहां की स्थिति बहुत ही दयनीय रही है. यदि नीति आयोग के चौथे स्वास्थ्य सूचकांक पर नजर डालें तो समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदर्शन केरल राज्य एक बार फिर से टॉप पर रहा. दूसरे नम्बर पर तमिलनाडु रहा. राजस्थान इस सूची में 16 वें स्थान पर रहा. राजस्थान के बाद 17 वें नम्बर पर मध्यप्रदेश, 18वें पर बिहार, 19 वें पर उत्तरप्रदेश का नम्बर रहा. इसमें एक बात गौर करने वाली है कि नीति आयोग के चौथे हेल्थ इंडेक्स के लिए 2018-20...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी का कमाल, 15 साल बाद बीजेपी पिछड़ी

चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) चुनावों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. बीजेपी दूसरे नंबर पर रही. उधर पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह चुनाव बेहद अहम माने जा रहे थे. बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को मतदान हुआ था, इन वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे. बीजेपी यहां 15 साल बाद पिछड़ी है. केजरीवाल की AAP ने इन चुनावों में कमाल कर दिया है. नगर निगम चुनावों के इन नतीजों ने सियासी दलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रिजल्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत इस बात का संकेत है कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है. अब तक चंडीगढ़ नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा था. चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सीटों में आम आदमी पार्टी को 14, बीजेपी को 12, कांग्रेस ...

भारत के 17 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रोन वैरिएंट, अभिभावक अपने साथ बच्चों के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान

Omicron variant/नई दिल्ली. भारत के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट पैर पसार चुका है. इसके मामलों की संख्या बढ़कर 422 हो गई. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं. इसके बाद दिल्ली का नंबर है.  कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron variant) पूरी दुनिया में चिंता का कारण बन गया है. खासकर बच्चों में इसका व्यापक संक्रमण देखने को मिल रहा है. दक्षिण अफ्रीका और UK के डेटा के मुताबिक ये वैरिएंट बच्चों को ज्यादा शिकार बना रहा है. ब्रिटिश एक्सपर्ट्स तो यहां तक कह चुके हैं कि आने वाले समय में हर किसी के लिए ये वैरिएंट एक बड़ी चुनौती होगा.  ओमिक्रोन वैरिएंट को डेल्ट वैरिएंट से भी अधिक संक्रामक और खतरनाक माना जा रहा है. दुनियाभर में 55 से अधिक देशों में यह संक्रमण पांव पसार चुका है. भारत में बच्चों के लिए खतरा इस लिहाज से भी है क्योंकि एक तरफ ब...

राजस्थान में सरकार के फैसले अब कांग्रेस संगठन के माध्यम से होंगे: CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान में सरकार के फैसले अब कांग्रेस संगठन के माध्यम से होंगे। जयपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की ओर से ब्लॉक स्तर, मंडल स्तर, जिला और प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण शिविर होंगे। इसके बाद प्रदेश स्तर का अधिवेशन होगा। उस अधिवेशन में जो प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा उस प्रस्ताव के हिसाब से सरकार बजट पेश करेगी और नई योजनाओं की घोषणाएं भी करेगी। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और कांग्रेस संगठन, सरकार को जो आदेश देगा, उसी के अनुरूप काम होगा। जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में चल रहे कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए. अगर पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को विश्वास दिलाएंगे कि सरकार उनकी भावनाओं के अनुरू...

सावधान! जयपुर में कोरोना ब्लास्ट, ​पिछले 24 घंटे में 46 केस आए सामने

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर लम्बे समय बाद बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है. जयपुर में पिछले 24 घंटों में 46 कोरोना के नए केस सामने आए हैं. लगभग जयपुर के हर इलाके से यह कोरोना केस सामने आए हैं.  यह भी पढें: भारत के 17 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रोन वैरिएंट, अभिभावक अपने साथ बच्चों के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान चिंता की बात यह है कि एक दिन पहले ही राजस्थान में 24 घंटों में कोरोना के 21 नए मामले सामने आए थे. ऐसे में तुरंत सरकार एक्शन में आ गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही कोरोना की गाइडलाइंस में सरकार सख्ती भी कर सकती है. ...

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रोन के 21 नए मामले सामने आए, अलर्ट मोड़ पर सरकार

Omicron Rajasthan Update: राजस्थान में ओमिक्रोन वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 21 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजस्थान में ओमिक्रोन मामलों की कुल संख्या बढ़कर अब 43 हो गई है. देश में इस वेरिएंट से 17 राज्य में 400 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके साथ ही राजस्थान सरकार भी अलर्ट मोड़ पर आ गई है और मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के साथ में गृह विभाग को भी इस दिशा में ठोस कोविड प्रोटोकॉल से जुड़ी गाइडलाइंस तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए दिल्ली (Delhi) और महाराष्ट्र (Maharashtra) समेत कई राज्यों ने अपने यहां पाबंदियां बढ़ाना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) की घोषणा कर दी गई है। ओमिक्रोन व...

टेरिटोरियल आर्मी में कैप्टन बनने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दिल्ली में 124 सिख रेजिमेंट की जनरल मीटिंग में लिया भाग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

जयपुर. प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में कैप्टन बनने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने आज दिल्ली में 124 सिख रेजिमेंट की जनरल मीटिंग और ड्रिल में हिस्सा लिया। सचिन पायलट का हाल ही में कैप्टन पद पर प्रमोशन हुआ है। जिसके बाद आज पायलट आर्मी की कॉम्बैट ड्रेस में नजर आए। सचिन पायलट के आर्मी ड्रेस में यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। सचिन ने टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने के बाद पहली बार आर्मी की कॉम्बैट यूनिफॉर्म पहने हुए फोटो ट्वीट की हैं। कॉम्बैट यूनिफॉर्म आर्मी में युद्ध और फील्ड ऑपरेशन में पहनी जाती है। सचिन पायलट ने सिंतबर 2012 में केंद्रीय मंत्री रहते हुए टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर ज्वायन किया था। पायलट उसके बाद हर साल कुछ समय के लिए टेरिटोरियल आर्मी में कुछ समय सेवा देते हैं। पायलट को सिख रेजिमेंट दी गई है। पायलट को नौ साल बाद अब कैप्टन पद पर प्रमोशन...