जयपुर : रीट पेपर लीक मामले में नित नए खुलासों के बाद में अब अधिकारियों पर लगातार एक के बाद एक गाज गिरना शुरू हो गई है। पेपर लीक मामले में अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव को भी निलंबित कर दिया गया है। कार्मिक विभाग ने अरविंद कुमार सेंगवा के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। अब REET पेपर लीक मामले में सेंगवा से भी पूछताछ हो सकती है। इनके अलावा अन्य कई अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
इससे पहले REET पेपर लीक मामले में देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाईलेवल बैठक बुलाकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त करने का फैसला कर लिया है। जारौली की बर्खास्तगी के आदेश आज कभी भी जारी हो जाएंगे और उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। शुक्रवार देर रात बैठक में यह भी फैसला हुआ कि पेपर लीक मामले में जो भी कर्मचारी लिप्त होगा, उसे तत्काल सस्पेंड किया जाएगा। ...
जयपुर। कोरोना के मामलों की समीक्षा के बाद में राज्य सरकार ने कुछ राहत प्रदान की है। समीक्षा के बाद नई गाइडलाइन जारी की जो 31 जनवरी से प्रभावी होगी।
इसके तहत नगरीय क्षेत्रों में निजी, सरकारी 10वीं से 12वीं तक की शैक्षिक गतिविधियां 1 फरवरी से तथा कक्षा 6 से 9 तक की शैक्षिक गतिविधियां 10 फरवरी से संचालित की जा सकेगी। वीकेंड कर्फ्यू को समाप्त कर दिया गया है। दुकाने, मॉल आदि व्यवासियक प्रतिष्ठान रात 10 बजे तक खुल सकेंगे, लेकिन रात्रि 11 बजे से सुबह 5 तक का कर्फ्यू यथावत जारी रहेगा। सार्वजनिक कार्यक्रमों, खेलकूद, जुलूस, मेलों में अब 100 तक की संख्या की अनुमति होगी। इस गाइडलाइन के तहत वैक्सीन की दोनो डोज लगाया जाना सुनिश्चित करना जरूरी होगा।
हालांकि राज्य सरकार ने अभी भी कोविड गाइडलाइंस की सख्ती से पालना के निर्देश दिए हैं।...
एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश लेनदेन आज पूरा हो गया है, जिसके तहत सरकार को रणनीतिक भागीदार (मेसर्स टैलेस प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) से 2,700 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसके पास एयर इंडिया और एआईएक्सएल का 15,300 रुपये का ऋण भी है और एयर इंडिया के शेयरों (एयर इंडिया और इसकी सहायक एआईएक्सएल के 100 प्रतिशत शेयर तथा एआईएसएटीएस के 50 प्रतिशत शेयर) को रणनीतिक भागीदार को हस्तांतरण किया जाना शामिल हैं।
इसके साथ ही लंबे इंतजार के बाद अब एयर इंडिया एक बार फिर से टाटा समूह की हो गई है। अब तक सरकार के स्वामित्व में चल रही एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया का अधिग्रहण पूरा हो गया है और अब ये आधिकारिक तौर पर टाटा की हो गई है। आज आधिकारिक तौर पर सरकार ने एयर इंडिया को टाटा समूह को सौंप दिया। जिसके बाद आज से एयर इंडिया की कमान अब टाटा समूह के हाथों ...
जयपुर। रीट पेपर लीक मामले में बुधवार को एसओजी ने बड़ा खुलासा किया है। रीट का पेपर जयपुर से शिक्षा संकुल के स्ट्रॉन्ग रूम से ही लीक हुआ था। आरोपी भजनलाल से पूछताछ के बाद एसओजी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक एसओजी इस पूरे मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रीट परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एसओजी मुख्य कड़ी तक पहुंच गई है। मामले में उदाराम और रामकृपाल मीणा को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने भजनलाल से पूछताछ के बाद उदाराम बिश्नोई निवासी जालौर व रामकृपाल मीणा निवासी जगन्नाथपुरी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता लगा है कि भजनलाल को उदाराम ने रीट पेपर दिया था।
यह दोनों जालोर में एक ही गांव के रहने वाले है। भजनलाल ने पेपर मिलने के बाद कई लोगों को बांट दिया। एसओजी ने बताया कि रामकृपाल मीणा ने ही श...
Republic Day 2022: भारत में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. देशभर में जश्न मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद हुए करीब 26000 जवानों को नमन भी किया. वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजपथ पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई.
इस दौरान 'बाज' फॉर्मेशन का कॉकपिट व्यू का शानदार नजारा देखने को मिला. एक राफेल, दो जगुआर, दो मिग-29 यूपीजी, दो सुखोई-30 एमआई विमान सहित, 7 एयरक्राफ्ट ने 'एरोहेड' फॉर्मेशन में 300 मीटर एओएल पर उड़ान भरी.
गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा “आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!”...
जयपुर। राजस्थान के ट्रक ऑपरेटर मानसरोवर के एक विवाह स्थल में एकत्रित हुए और आंदोलन का आह्वान किया। ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने आरोप लगाया कि 4 साल के लंबे संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से प्रदेश में फिर से बजरी खनन शुरू हुआ है, लेकिन लीज धारकों ने बजरी भराई की दरों में बढ़ोतरी कर ट्रक ऑपरेटर के साथ आम उपभोक्ता की भी कमर तोड़ दी है। यही नहीं सड़क पर पुलिस और आरटीओ की अवैध वसूली के चलते ट्रक ऑपरेटर अब आंदोलन के लिए लामबंद हो रहे हैं। बैठक में इन सभी मांगों को लेकर जल्द ही मुख्य सचिव,खान मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलने की रूपरेखा तैयार की गई और निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। शर्मा ने कहा कि लीज धारक की ओर से की जा रही अधिक शुल्क और सड़क पर हो रही अवैध वसूली के कारण ही उपभोक्ता को आज भी सस्ती बजरी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।...
जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के काम की एक बार फिर से जमकर तारीफ हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टोलरेंस की नीति का ही परिणाम है कि एसीबी ने वर्ष 2021 में ट्रेप की 430 कार्यवाही कर भ्रष्ट कार्मिकों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा, जो ब्यूरो की स्थापना के बाद किसी वर्ष में सर्वाधिक हैं। एसीबी ने पिछले वर्ष भारत सरकार के 32 अधिकारी भी रिश्वत के मामलों में गिरफ्तार किए और 575 अभियोगों का निस्तारण किया, जो एक उपलब्धि है। गहलोत ने कहा कि वर्ष-2021 में कुल 587 मामलों में अभियोजन स्वीकृति के निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिये गए, जो अब तक के सर्वाधिक हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है। भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को देखते...
जयपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या और कन्या भ्रूण लिंग जांच के अवैध परीक्षण को रोकने के लिए प्रदेशभर के सोनोग्राफी सेंटर्स का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निदेशालय स्तर पर अंतरजिला और प्रदेश स्तर पर कमेटी बनाकर सोनोग्राफी सेंटर्स का औचक निरीक्षण किया जाए ताकि भ्रूण हत्या पर अंकुश लग सके।
मीणा सोमवार को बालिका दिवस पर स्वास्थ्य भवन में आयोजित राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड द्वारा आयोजित पीसीपीएनडीटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डिकॉय ऑपरेशन के दौरान दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि लोगों में डर बना रहे और वे किसी भी भ्रूण लिंग की जांच करने से डरें। उन्होंने कहा कि हालांकि पीसीपीएनडीटी सेल द्वारा प्रदेश में बेहतर कार्य किया जा रहा है। यही वजह है कि प्रदेश ...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ 30 जनवरी, 2022 को सुबह 11.30 बजे होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 30 जनवरी, 2022 को होने वाली ‘मन की बात’ सुबह 11:30 बजे गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करने के बाद शुरू होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि “इस महीने की #मन की बात, जोकि 30 तारीख को होगी, गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करने के बाद सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।”
मन की बात का ये एपिसोड इस साल 2022 का पहला एपिसोड होगा। जबकि मन की बात कार्यक्रम का यह 85वां एपिसोड होगा। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम इस बार अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से शुरू होगा।...
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 45 मरीजों की मौत हो गई. राजधानी में कोरोना डेथ रेट 1.44 फीसदी रही. तीसरी लहर में एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई हैं. 5 जून के बाद एक दिन में इतनी ज्यादा मौत हुई हैं. राजधानी में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 25,586 हो चुकी है. इसके अलावा होम आइसोलेशन में 48,356 मरीज हैं. तीसरी लहर में अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की जरूरत कम पड़ रही है, लिहाजा ज्यादातर लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग को किया गया है अलर्ट।...