WHO ने दी कोवैक्सीन के इमरजेंसी यूज को मंजूरी


नई दिल्ली। बुधवार को देशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तकनीकी समिति ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने की सिफारिश कर दी है। जिसके बाद डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी। बता दें कि पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक से अतिरिक्त जानकारी मांगी थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। आपातकालीन उपयोग सूची (EUL) के लिए तकनीकी सलाहकार समूह एक स्वतंत्र सलाहकार समूह है जो डब्ल्यूएचओ को सिफारिशें प्रदान करता है कि क्या कोविड -19 वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है या नहीं। ज्ञात रहे कि कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने अपने टीके की इमरजेंसी इस्तेमाल उपयोग की मंजूरी के लिए 19 अप्रैल को डब्ल्यूएचओ के समक्ष आवेदन दिया था। और लंबे समय से इसकी मंजूरी के इंतज़ार किया जा रहा था।