जयपुर। बेगूं से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सीएम गहलोत अपने मंत्री के जेल जाने से डरते हैं, इस कारण रीट की सीबीआई जांच नहीं करा रहे। बिधूड़ी पारसोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लोकार्पण समारोह में बतौर अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने पारसोली थाना पुलिस के खिलाफ बोलते-बोलते सीएम गहलोत को भी घेर लिया और कहा कि कहा थाने से डोडाचूरा चोरी हो गया। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री ही गृहमंत्री है, उन्हें सब को निलंबित करना चाहिए था। सब का तबादला करके इस घटना की सीबीआई जांच करानी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत रीट मामले की जांच नहीं करवा सकते। कम से कम पारसोली थाने के मामले की तो जांच करवानी चाहिए थी। मैंने सीएम यह लोग को लिखा है कि रीट की सीबीआई जांच को लेकर डर रहे हो क्योंकि कोई मंत्री जेल चला जाएगा, लेकिन पारसोली थाने घटना की तो सीबीआई जांच कर...
भिवाड़ी. महिलाओं पर अत्याचार के किस्से और कहानियां और वारदातें तो अक्सर सामने आ जाती हैं. लेकिन पति किस तरह से पत्नियों की हिंसा का शिकार होते हैं यह मामले अक्सर सामने नहीं आ पाते. पर एक पति ने पत्नी के लगातार किए जा रहे टॉर्चर और मारपीट से परेशान होकर इसके खिलाफ आवाज उठाने की ठानी और चुपके से घर में कैमरा लगा दिया. जिसमें क्रूर पत्नी की करतूतें रिकॉर्ड हो गई. और ऐसे वीडियो सामने आए जिसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं|
इतना ही नहीं पत्नी अपने पति की इतनी बेरहमी से पिटाई करती थी कि वह बचने के लिए घर में इधर उधर भागता फिरता था। कभी तवे से तो कभी क्रिकेट बैट से पति की रोज पिटाई होती थी। भिवाड़ी का यह मामला है। पीड़ित पति ने पत्नी की सच्चाई सामने लाने के लिए घर में CCTV कैमरा लगा दिया। अब पति इन CCTV फुटेज के साथ सामने आया और पत्नी की सारी करतूत पुलिस को बता दी। मामला दर्...
जयपुर. राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, जयपुर का कनिष्ठ सहायक एवं प्राईवेट व्यक्ति को 1 लाख 90 हजार रुपये की रिश्वत राशि का लेन-देन करने पर गिरफ्तार किया गया है. नर्सिंग काॅलेज की मान्यता, सीट आवंटन तथा निरीक्षण में शिथिलता के नाम पर यह रिश्वतखोरी का खेल हो रहा था.
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर मुख्यालय स्थित विशेष अनुसंधान इकाई द्वारा सूत्र-सूचना पर कार्यवाही करते हुये नन्द किशोर शर्मा कनिष्ठ सहायक, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, जयपुर को बंशीलाल गुर्जर (प्राईवेट व्यक्ति) से 1 लाख 90 हजार रूपये की रिश्वत का लेन-देन करने पर गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को एक सूत्र सूचना इस आशय की मिली कि राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के अधिकारी/कर्मचारी नर्सिंग काॅलेज की मान्यता, सीट आवंटन तथा निरीक्षण में शिथिलता के नाम पर मोट...
मुंबई. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) की सदस्या नीता अंबानी ने आज उड़ीसा में आईओसी द्वारा भारत के पहले 'ओलंपिक वैल्यूस एजुकेशन प्रोग्राम' (ओवीईपी) के लॉन्च की खूब सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ओलंपिक की मूल भावना के अनुरूप, ओवीईपी शिक्षा और खेल की दोहरी शक्तियों को साथ जोड़ता है। युवाओं को उत्कृष्टता, सम्मान और दोस्ती के ओलंपिक मूल्यों से परिचित कराने के लिए आईओसी द्वारा ओवीईपी को डिजाइन किया गया है। मूल्य-आधारित इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सक्रिय, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करना है। मुंबई में प्रस्तावित आईओसी 2023 सत्र से पहले, ओवीईपी का शुभारंभ भारत में ओलंपिक आंदोलन की एक ऐतिहासिक पहल है।
इस साल की शुरुआत में नीता अंबानी ने आईओसी सत्र 2023 की मेज़बानी के लिए हुई बिडिंग में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था, जहां 40 व...
चडीगढ़। पंजाब में आम आदमी की सरकार है और सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसकी एक बड़ी बानगी देखने को मिली, जहां भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने उन्हें मंत्री पद से हटाया। सिंगला पर आरोप लग रहे थे उन्होंने प्रोजेक्टों में एक फीसद कमीशन की मांग की है। मुख्यमंत्री ने सिंगला पर केस दर्ज करने को भी कहा है। इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।
CM भगवंत मान ने कहा कि जब उन्होंने मंत्री से बात की तो उन्होंने कमीशन लेने की बात मानी है। इसके बाद एक्शन लिया गया है। सीएम ने कहा कि पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही भगवान मान ने साफ कर दिया है कि यदि आगे भी कोई इस तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उस मंत्री के खिलाफ या सरकारी अधिकारी के खिलाफ बड़ा...
जयपुर। राजस्थान में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 15 मई से चल रहे एक माह के संयुक्त जांच अभियान में पहले सात दिनों में दो करोड़ 83 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है वहीं 795 वाहन-मशीनरी अभी भी थानों में जब्त है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने अभियान की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संयुक्त जांच अभियान में और अधिक तेजी लाने व की गई कार्यवाही से स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक प्रचारित करने के निर्देश दिए हैं ताकि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण गतिविधियों में लिप्त लोगों में राज्य सरकार द्वारा सख्त कार्यवाही का संदेश जा सके और अवैध गतिविधियों पर कारगर रोक लग सके।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य में जिला कलक्टरों द्वारा माइंस, राजस्व, पुलिस, परिवहन और वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। राज्य में गत सात दिनों...
जापान। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज (23 मई 2022) टोक्यो में सॉफ्टबैंक कॉरपोरेशन के बोर्ड निदेशक और संस्थापक श्री मासायोशी सोन के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत के स्टार्टअप क्षेत्र में सॉफ्टबैंक की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने भारत में प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और वित्त जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सॉफ्टबैंक की भविष्य की भागीदारी के बारे में भी विचार-विमर्श किया।
उन्होंने भारत में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को सक्षम बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न सुधारों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने सॉफ्टबैंक के साथ ऐसे विशिष्ट प्रस्तावों को भी साझा किया, जहां वह भारत में अपने निवेश को बढ़ा सकता है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान में QUAD सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हुए हैं। इसी यात्रा के दौरान यह मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden से भ...
जापान। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज टोक्यो में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ सलाहकार ओसामु सुजुकी के साथ मुलाकात की। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत में सुजुकी के सहयोग और योगदान का उल्लेख करते हुए भारत के मोटर वाहन उद्योग में सुजुकी मोटर्स की परिवर्तनकारी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात की भी सराहना की कि सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ऑटोमोबाइल और ऑटो कम्पोनेंट क्षेत्र में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव्ज (पीएलआई) योजना के तहत स्वीकृत आवेदकों में शामिल थे।
उन्होंने सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विद्युत वाहनों और बैटरी के साथ-साथ रीसाइक्लिंग केंद्रों के लिए उत्पादन सुविधाएं स्थापित करने सहित भारत में निवेश के और अवसरों के बारे में भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने जापान-भारत विनिर्माण संस्थान (जेआईएम) और ज...
जयपुर। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 मई, मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रारम्भ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में राज्यसभा की 4 जुलाई, 2022 को रिक्त हो रही 4 सीटों के लिए निवार्चन सम्पन्न होना है।
मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 24 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 मई से 31 मई, 2022 तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। शनिवार 28 मई एवं रविवार 29 मई को राजकीय अवकाश के दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी।
गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक राज्य विधानसभा के कमरा नंबर 110 एवं 706 में लिए जाएंगे। कमरा नंबर 110 में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) नामांकन पत्र लेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुपस्थित होने की स्थिति ...
भले ही देश के कई राज्यों में कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेता बीजेपी का हाथ थाम रहे हों लेकिन पश्चिम बंगाल बीजेपी के अन्य राज्यों की तरह काबू में आता नहीं दिखता. यही कारण है कि अब बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कमल के फूल वाली पार्टी छोड़कर टीएमसी का हाथ थाम लिया है. ममता ने मोदी सरकार को यह बड़ा झटका दिया है. TMC में शामिल होने के बाद बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि जिस राजनीतिक दल में दूसरे की तरफ उंगली दिखाने की कोशिश की जाती है, उसी भाजपा में 2 सांसद TMC के आज भी वहां हैं जिन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं उनसे निवेदन करूंगा कि वे दोनों सांसद इस्तीफा दें। मुझे एक घंटा नहीं लगेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि बंगाल भाजपा सिर्फ एयर कंडीशनर घर में बैठकर फेसबुक से बंगाल में राजनीति नहीं कर सकती। इसीलिए बंगाल भाजपा का दिन-प्रतिदिन ग्राफ गिर रहा है। ज़मीन स्तर पर...