नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 मई को जापान का दौरा करेंगे। जापानी दौरा क्वाड देशों की बैठक के लिए आयोजित किया जा रहा है। बैठक में क्वाड नेताओं को हिंद-प्रशांत से जुड़े घटनाक्रम, साझा हितों से जुड़े समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी,जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एवं आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे। ऐसे में इस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना एक बयान जारी कर कहा कि 'मैं जापान के प्रधानमंत्री श्री फुमियो किशिदा के आमंत्रण पर 23-24 मई, 2022 तक जापान के टोक्यो का दौरा करूंगा। मार्च 2022 में, मुझे 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री श्री किशिदा की आवभगत का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। टोक्यो की अपनी यात्रा के दौरान, म...
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 मई को जापान का दौरा करेंगे। जापानी दौरा क्वाड देशों की बैठक के लिए आयोजित किया जा रहा है. बैठक में क्वाड नेताओं को हिंद-प्रशांत से जुड़े घटनाक्रम, साझा हितों से जुड़े समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी,जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एवं आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे।
गौरतलब है कि मार्च 2021 में डिजिटल माध्यम से हुई पहली बैठक के बाद क्वाड नेताओं के बीच यह चौथी वार्ता है। वाशिंगटन में सितंबर 2021 में क्वाड नेताओं ने उपस्थित होकर बैठक में हिस्सा लिया था, जबकि मार्च 2022 में डिजिटल माध्यम से बैठक हुई थी। यह इस लिहाज से भी काफी अहम है, क्योंकि रूस यूक्रेन जंग के दौरान तीन देशों के राष्ट्राध्...
जयपुर। इंटरनेट पर दिखने वाला खूबसूरत चेहरा किसी पाकिस्तानी एजेंट का हो सकता है। सावधान रहें वरना एक बार फंसने के बाद आपको बचाने वाला कोई नहीं मिलेगा। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में सामने आया है।
राजस्थान इंटेलिजेंस की राज्य विशेष शाखा ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया जो हनी ट्रैप का शिकार होने के बाद भारतीय सेना की खूफिया जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को भेज रहा था। जांच के बाद इंटेलिजेंस ने सेना के जवान प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है।
राजस्थान के इंटेलिजेंस के डीजी उमेश मिश्रा ने बताया, हमें सूचना मिली कि जोधपुर रेजीमेंट में तैनात सेना का जवान प्रदीप कुमार सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क में है। सीआईडी इंटेलिजेंस ने प्रदीप पर नजर रखी। इस दौरान पता चला कि प्रदीप पाक एजेंसी की एक महिला एजेंट से व्हाट्सएप के जरिए लगातार बात कर रहा है। वह सोशल मीडिया के जरिए सेना क...
जयपुर। देशभर में पेट्रोल डीजल के दाम घटने के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है और उन्होंने कहां कि कांग्रेस द्वारा देशभर में लगातार मंहगाई के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन एवं "नवसंकल्प शिविर, उदयपुर" में तय किए गए मंहगाई के विरुद्ध जनजागरण अभियान के दबाव से आज केन्द्र सरकार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला करना पड़ा। हालांकि पिछले दो महीने में ही पेट्रोल एवं डीजल के दाम लगभग 10 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे। ऐसे में आज की कटौती महज एक औपचारिकता नजर आती है।
उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार सही मायने में आमजन को राहत देना चाहती है तो एक्साइज ड्यूटी को घटाकर यूपीए सरकार के स्तर पर ले जाना चाहिए जिससे डीजल एवं पेट्रोल की कीमतें करीब 70 रुपये प्रति लीटर से भी कम हो जाएंगी और आमजन को मंहगाई से राहत मिल सकेगी।...
नई दिल्ली। भारत सरकार ने बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को बड़ी राहत दी है। लगातार बढ़ते दामों के बाद अब अचानक सरकार ने लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price), पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol and Diesel prices) में भारी कटौती की है. गैस सिलेंडर पर 200 रुपये, डीजल 7 रुपये और पेट्रोल 9.50 रुपये की कटौती की गई है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सामना कर रहे देश के नागरिकों को केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ी राहत देने का एलान किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम कर रहे हैं।
घरेलू गैस के संबंध में वित्त मंत्री ने कहा, " इस वर्ष हम प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को ₹ 200 प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंग...
जयपुर। राजस्थान एसीबी ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में एक बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल के वित्तीय सलाहकार सहित 4 लोगों को मोटी घूस लेते दबोचा गया है। FA बृजभूषण शर्मा 7.80 लाख रु की रिश्वत लेते ट्रैप हुए हैं। 2.5 करोड़ का बिल पास करवाने की एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी। एक निजी अस्पताल ने SMS अस्पताल मशीनें लगाई थीं जिसके बिल पास करवाने की एवज में 3% कमीशन मांगने की बात सामने आई है।
राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर प्रकाश शर्मा और कैशियर अजय शर्मा को भी इसी मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वो भी 7.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए। असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के घर की जांच में करीब 50 लाख रुपए कैश अब तक मिल चुके हैं और भी बहुत कुछ मिलने की उम्मीद है। लगातार उनके विभिन्न ठिकानों पर एसीबी कार्रवाई कर...
ल्रगातार कई महीनों तक विशिष्ट खुफिया जानकारी हासिल कर लेने के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यह पक्का अनुमान लगा लिया था कि दो भारतीय नावें तमिलनाडु के तट से रवाना होंगी और मई 2022 के दूसरे/तीसरे सप्ताह के दौरान अरब सागर में कहीं न कहीं उन पर भारी मात्रा में मादक द्रव्य या नशीले पदार्थ लादे जाएंगे। तदनुसार, भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के साथ मिलकर डीआरआई का एक संयुक्त अभियान ऑपरेशन खोजबीन के कोडनेम से 7 मई 2022 को शुरू किया गया था।
इस कार्रवाई के तहत तटरक्षक जहाज ‘सुजीत’, जिस पर डीआरआई के कई अधिकारी सवार थे, विशेष आर्थिक जोन के निकट निरंतर कड़ी निगरानी रखता था। समुद्र में अक्सर तूफान आने के बीच लगातार कई दिनों तक तलाश और निगरानी करने के बाद दो संदिग्ध नौकाओं ‘प्रिंस’ और ‘लिटिल जीसस’ को भारत की ओर बढ़ते हुए देखा गया। इन दोनों ही भारत...
जयपुर। राजस्थान में किसान एक बड़ा वोट बैंक है। हाल ही के बजट में जहां राजस्थान सरकार ने अलग से कृषि बजट पेश किया था वहीं अब लगातार किसानों के हित में बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।
किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने कृषक हितों को सर्वाेपरि रखते हुए एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
‘‘समृृद्ध किसान - खुशहाल राजस्थान‘‘ की सोच के साथ मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की राशि को 2 हजार करोड़ रुपये से बढाकर 5 हजार करोड़ रुपये करने की घोषणा के साथ इस योजना में 11 मिशन शुरू किये गये हैं। इसमें ‘‘राजस्थान जैविक खेती मिशन‘‘ भी एक है। कृषि विभाग के आयुक्त श्री काना राम ने बताया कि मिशन के अन्तर्गत 600 करोड़ रुपये के प्रावधान प्रस्तावित है जिनसे लगभग 4 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
...
जयपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री से पंजाब में क्षतिग्रस्त सरहिंद फीडर के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने फोन पर बात की।
CM गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पंजाब के CM को इस क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण राजस्थान में आ रहीं परेशानियों से अवगत करवाया। भगवंत मान से इस मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के लिए निवेदन किया। सरहिंद फीडर (पंजाब) एवं इन्दिरा गांधी फीडर का कॉमन पटडा 1 अप्रेल को बुर्जी 238 पर क्षतिग्रस्त हुआ था। इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 60 दिन की नहरबंदी के बाद 21 मई से पानी शुरू करना था लेकिन इस क्षति के कारण यह शुरू नहीं हो सका है।'
CM गहलोत में कहा कि गर्मी में पेयजल की जरूरतों को देखते हुए इस काम को शीघ्र पूर्ण करवाया जाए क्योंकि इससे राजस्थान के 10 जिलो के करीब पौने दो करोड़ लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है। भगवंत...
चंडीगढ़. जिस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) लगातार बचते आ रहे थे आखिरकार उस मामले में उन्हें एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है. पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज केस में सुनाई है. लेकिन संभावना जताई जा रही है कि गिरफ्तारी से पहले सिद्धू आत्मसमर्पण कर सकते हैं. हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू को पहले इस मामले में राहत मिल गई थी. लेकिन रोड रेज में जिस शख्स की मौत हुई थी, उसके परिवार ने रिव्यू पिटीशन दायर की थी. अब उस पर सुनवाई करते हुए सिद्धू को एक साल सश्रम यानी कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है, जिससे सिद्धू और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है. माना जा रहा है कि सिद्धू शुक्रवार दोपहर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं. दरअसल, कोर्ट का फैसला आने के बाद सिद्धू अमृतसर रवाना हो गए थे. हालांकि बाद में वे अपने पटियाला...