India

मुकुल वासनिक, सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी होंगे राजस्थान से कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी

जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के रंग की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। राज्यसभा चुनावों के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। तीनों ही प्रदेश से बाहर से है, इससे राजस्थान के नेताओं को निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस ने जिन तीन नेताओं को राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से टिकट दिया है उनमें मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी का नाम प्रमुख है। पहले यह माना जा रहा था कि कम से कम एक से दो सीट प्रदेश के किसी नेता को दी जाएगी, लेकिन तीनों ही सीटों पर बाहरी उम्मीदवार आने से राज्यसभा चुनाव की दौड़ में शामिल कांग्रेस नेताओं को निराशा ही झेलनी पड़ी हैै। इनमें सुरजेवाला व मुकुल वासनिक 10, जनपद के सबसे करीबी है। प्रमोद तिवारी भी गांधी परिवार की पसंद है, क्योंकि तिवारी उत्तरप्रदेश से आते हैं और कांग्रेस के पास में ले देकर तिवारी ही एक मात्र...

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बोले CM अशोक गहलोत, कहा- पंजाब में पब्लिसिटी के लिए सुरक्षा से छेड़छाड़ एकदम गलत

जयपुर। प्रख्यात पंजाबी गायक और पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। और इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री और वहां के सरकार को आड़े हाथों लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताते हुए कहा कि सिर्फ पब्लिसिटी के लिए सुरक्षा से छेड़छाड़ एकदम गलत है। गहलोत ने कहा कि "प्रख्यात गायक एवं पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री सिद्धू मूसेवाला की हत्या का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत दे। संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान याद रखा जाएगा।" इसके बाद गहलोत ने लिखा कि "पंजाब सरकार पंजाब के सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। पब्लिसिटी के लिए सुरक्षा से छेड़छाड़ एकदम गलत है। पंजाब ने मुख्यमंत्री श्री बेअंत सिंह समेत ...

नेपाल में 4 भारतीयों सहित 22 लोगों को ले जा रहा विमान क्रेश, विमान का मलबा मिला, दुनियाभर में जताया जा रहा दुख

Nepal flight/ Plane Missing in Nepal: नेपाल (Nepal) की तारा एयर (Tara Air) के लापता हुए विमान क्रैश हो गया है। उसके मलबे के पता लगा लिया गया है। मुस्तांग के लार्जुंग में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त देखा गया है जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू कर घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर भेजा गया. लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को रोका गया और सेना और पुलिस की टीम दुर्घटनास्थल पर भेजी गई. विमान में सवार चार भारतीय यात्री मुंबई के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं. अधिकारियों ने बताया है कि तारा एअर के विमान ने सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा (Pokhara) से जोमसोम (Jomsom) के लिए उड़ान भरी थी। विमान चालक दल सहित 22 लोग सवार थे जिसमें पायलट कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, को-पाइलट इतासा पोखरेल और एयर होस्टेस कास्मी थापा भी शामिल थे। उड़ान के कुछ ही देर बाद विमान का एटीसी से कोई संपर्क नहीं हो पाया. सुबह करीब 10:35...

घनश्याम तिवाड़ी होंगे राजस्थान से राज्यसभा के लिए BJP उम्मीदवार

जयपुर। राजस्थान की चार राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव है। राजस्थान की 4 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घनश्याम तिवाड़ी के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से अभी कोई नाम सामने नहीं आया है। चुनाव के लिए 24 मई से नॉमिनेशन प्रोसेस शुरु हो चुका है। आज रविवार की छुट्टी होने के कारण नॉमिनेशन दाखिल नहीं होंगे। 31 मई नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। बीजेपी ने आज दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक रखी थी। इसमें ही घनश्याम तिवाड़ी का नाम फाइनल हुआ। संघ परिवार से जुड़े रहे घनश्याम तिवाड़ी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वसुंधरा सरकार में वह मंत्री भी थे। तिवाड़ी भैरोंसिंह शेखावत के जमाने से ही जनसंघ से जुड़े रहे हैं। इस सूची में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नौ राज्यों से 16 लोगों को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। इनमें केंद्र...

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की कल ही सरकार ने हटाई थी सुरक्षा, और आज बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक दिन पहले पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी। मूसेवाला पर मानसा के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि एक दिन पहले पंजाब सरकार ने मूसेवाला समेत 424 VIP की सुरक्षा वापस ली थी, जिसके बाद यह हत्या की गई। बताया जा रहा है कि मूसेवाला को गैंगस्टरों से धमकियां मिली थी। इसके बावजूद पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही मूसेवाला समेत कई की सुरक्षा वापस ली थी। मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था. विजय सिंगला ने मूसेवाला को मनसा सीट से 63,323 वोट से हराया था।...

एक साथ एक ही परिवार की तीन बहुओं ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या 

जयपुर. दूदू इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शवों की पहचान हो गई है और घरवालों को सूचना दी गई है। बता दें कि शनिवार सुबह जयपुर के दूदू में तीन महिलाओं व दो बच्चों के शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली थी। गांववालों ने बताया कि कुएं में मिले सभी शवों का संबंध दूदू से ही है। इनमें तीन सगी बहनें और उनके दो बच्चे हैं। गांववालों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। तीनों बहनें दूदू कस्बे के मीणा मोहल्ले की रहने वाली थीं। सुबह दूदू से 2 किलोमीटर दूर नरैना रोड पर कुएं में शव मिले हैं। लोगों का कहना है कि तीनों बहनों ने बच्चों को मारकर खुद सुसाइड कर लिया। उन्होंने ऐसे क्यों किया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही है।  दूदू पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर में कालू देवी (27), ममता मीणा ...

जल जीवन मिशन में 50 प्रतिशत लक्षित कार्य पूरा, 9.6 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास अब अपने परिसर में नल के पानी के कनेक्शन

नई दिल्ली. प्रत्येक ग्रामीण घर को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण के अनुरूप, देश ने 50 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक नल का पानी पहुंचा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव, पुडुचेरी और हरियाणा ने पहले ही शत-प्रतिशत घरों तक नल का पानी पहुंचा कर महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त कर ली है। पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और बिहार में 90 प्रतिशत से अधिक का कवरेज है और 'हर घर जल' का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में तेजी से प्रगति कर रहे हैं। महात्मा गांधी का सपना - "ग्राम स्वराज्य" प्राप्त करने के लिए, जल जीवन मिशन का उद्देश्य शुरू से ही पंचायती राज संस्थाओं और समुदायों को जलापूर्ति योजनाओं में शामिल करके उन्हें सशक्त बनाना है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में रहने वाले 9.59 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों ...

ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फेक रिव्यू की जांच के लिए रूपरेखा विकसित करेगी केन्द्र सरकार, उपभोक्ता हितों में जल्द कसा जाएगा शिकंजा

नई दिल्ली. उपभोक्ता मामलों के विभाग ने फर्जी और भ्रामक ऑनलाइन समीक्षाओं के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर चर्चा करने के लिए हितधारकों के साथ बैठक कर इस पर एक मजबूत रणनीति बनाने का फैसला किया है। केंद्र, ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर नकली समीक्षाओं पर नजर रखने के लिए एक रूपरेखा (तंत्र) विकसित करेगा। उपभोक्ता मामले विभाग (डीओसीए) भारत में ई-कॉमर्स संस्थाओं द्वारा अपनाई जा रही मौजूदा व्यवस्था और विश्व स्तर पर उपलब्ध सर्वोत्तम कार्य प्रणाली का अध्ययन करने के बाद, इस रूपरेखा को विकसित करेगा। डीओसीए ने वेबसाइटों पर नकली समीक्षा को लेकर भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एससीआई) के साथ-साथ ई-कॉमर्स कंपनियों, उपभोक्ता अधिकार मंचों, कानून विश्वविद्यालयों, वकीलों, फिक्की, सीआईआई, उपभोक्ता के अधिकारों को लेकर आवाज उठाने वाले लोग सहित विभिन्न हितधारकों के साथ एक बैठक की और आगे आने वाली समस्याओं तथा फर्जी समीक...

पाकिस्तान में बिजली संकट, भारत से मदद मांगने दिल्ली आएगा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली।​ बिगड़े आर्थिक हालातों के बीच पाकिस्तान बिजली संकट से जूझ रहा है. कई इलाकों में बिजली गुल है और कई हिस्सों में बिजली कटौती हो रही है। कई पावर प्लांट तय क्षमता के मुताबिक बिजली उत्पादन में पस्त हो चुके हैं। इसी बीच पाकिस्तान का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 30 मई को नई दिल्ली का दौरा करेगा। दोनों देश सिंधु जल संधि से जुड़े 3 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करेंगे। इनमें से एक परियोजना की विद्युत उत्पादन क्षमता 1,000 मेगावाट है। दूसरे की क्षमता 48 मेगावाट और तीसरे की विद्युत उत्पादन क्षमता 624 मेगावाट है। इस 118वीं द्विपक्षीय बैठक में दोनों पक्ष फ्लड इन्फॉर्मेशन और सिंधु जल के स्थायी आयोग (PCIW) की सालाना रिपोर्ट पर भी चर्चा करेंगे। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल झेलम और चिनाब नदी पर बन रही किसी भी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स का दौरा नहीं करेगा। हालांकि, दोनों पक्ष कुछ परियोजनाओं पर भी बात...

जियो प्लेटफॉर्म्स की दो कंपनियों ने भारत ड्रोन महोत्सव में अपनी क्षमता प्रदर्शित की

नई दिल्ली। जियो प्लेटफॉर्म्स की दो सब्सिडरी कंपनियों ने दिल्ली में चल रहे भारत ड्रोन महोत्सव में अपनी तकनीती क्षमता का प्रदर्शन किया। बेंगलुरु स्थित ‘एस्टेरिया एयरोस्पेस लिमिटेड’ एक फुल-स्टैक ड्रोन टेक्नोलॉजी कंपनी है जो ड्रोन हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर पर भी काम करती है। वहीं जियो प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी दूसरी कंपनी ‘सांख्यसूत्र लैब्स’ मल्टीफिजिक्स, एरोडायनामिक्स सिमुलेशन सॉफ्टवेयर और डीप टेक्नोलॉजी की एक्सपर्ट है। दोनों कंपनियों 27, 28 मई को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत ड्रोन महोत्सव में भाग ले रही हैं।   महोत्सव का आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया है। महोत्सव के उद्घाटन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री ने एस्टेरिया स्टॉल का दौरा किया उन्होंने ड्रोन तकनीक के बारे में जाना और एक ड्रोन को रिमोट...