ड्रग्स की तस्करी के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। जयपुर में डायरेक्ट्रेट रेवेन्यू सर्विसेज (डीआरआई) ने गुप्त सूचना के आधार परकार्रवाई करते हुए सूडान की महिला से 6 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है। यह ड्रग्स महिला ने प्राइवेट पार्ट और पेट में छिपाकर लाई थी। इसे निकालने में करीब 11 दिन का समय लगा। मेडिकल टीम ने जांच की तो पता चला महिला अपने बॉडी में करीब 88 कैप्सूल लेकर आई थी। महिला दुबई के शारजाह से यह ड्रग्स लेकर जयपुर पहुंची थी। महिला से कैप्सूल बरामद कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। शारजाह से 19 फरवरी को सूडान की महिला जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला बड़ी मात्रा में हेरोइन लेकर आई है। महिला से पूछताछ की तो उसने कुछ बताया नहीं। जांच हुई तो उसके प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स के कैप्सूल होने की पुष्टि हुई। डीआरआई अधिकारियों की ओर से मेडिकल जांच कराने की अनुमति ली गई। मेडिकल जांच में सामने आया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में कैप्सूल है। इसे निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस बीच एक्स-रे करवाया गया। इसमें कुछ थैलियां दिखीं। महिला को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 11 दिन के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट और पेट से करीब 88 कैप्सूल निकाले गए। एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों के दल ने महिला के पेट से 30 से अधिक कैप्सूल निकालें। इस महिला नेहेरोइन को लिक्विड में बदल कर प्लास्टिक की थैलियों के कैप्सूल बनाए गए थे। महिला को 11 दिन तक डॉक्टर्स की टीम ने ऑब्जर्वेशन में रखा। इसके बाद पेट से 30 कैप्सूल बाहर निकाले गए। महिला का दोबारा मेडिकल करवाया गया। तबीयत सही होने पर गुरुवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। बहरहाल यह पूरा मामला अस्पताल प्रशासन में लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।