India

ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधारने के लिए पूर्वी राजस्थान कैनाल के लिए प्रदेश के सभी केन्द्रीय मंत्री-सांसद मिलकर प्रयास करें: रमेश मीणा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

जयपुर। राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द मीना ने राजस्थान के 13 जिलों के लिए जीवन रेखा बनने वाली पूर्वी राजस्थान कैनाल के लिए प्रदेश के सभी केन्द्रीय मंत्रियों एवं सांसदों को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया है। उन्होने कहा कि ऐसा होगा तो केन्द्र-राज्य की 90 एवं 10 प्रतिशत राशि के अनुपात में केन्द्र से पैसा मिल सकेगा। उन्होंने इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने का प्रयास करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस्टर्न कैनाल का मुद्दा मुख्यमंत्री भी विभिन्न मंचों पर उठा चुके हैं और केन्द्र सरकार को इस सम्बन्ध में पत्र भी लिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम छोर पर बैठे गरीब व्यक्ति, किसान की स्थिति और उनके जीवन में सुखद बदलाव आए। इसी लक्ष्य के साथ बजट 2022-23 में कई घोषणाएं की गई हैं। मीना मंगलवार को राष्ट्रीय कृषि व...

पीएम ने केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर शिमला में 'गरीब कल्याण सम्मेलन' को संबोधित किया

शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में 'गरीब कल्याण सम्मेलन' को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अनूठा सार्वजनिक कार्यक्रम देश भर में राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन की अवधारणा देश भर में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए जनता के साथ सीधे बातचीत करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 11वीं किस्त भी जारी की। इससे 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को करीब 21,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर हो सकेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देश भर के (पीएम-किसान) के लाभार्थियों ...

राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटों पर रोचक मुकाबला, लेकिन ऐसी कठिन गणित बैठने पर ही जीत सकते हैं निर्दलीय सुभाष चंद्रा

जयपुर. राजस्थान के रण में राज्यसभा की 4 सीटों पर मुकाबला रोचक हो गया है। जहां मंगलवार को कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी ने नामांकन भरा वहीं BJP से घनश्याम तिवाड़ी और बिजनेसमैन सुभाष चंद्रा ने BJP समर्थित उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा। हालांकि कांग्रेस नेता और कई राजनीतिक विश्लेषक सुभाष चंद्रा की एंट्री पर हेरान हैं। उनका मानना है कि एक बड़े बिजनेसमैन ने ऐसा क्या गणित बैठा लिया जो आंकड़े पक्ष में नहीं होने के बावजूद मैदान में आ गए। पर सुभाष चंद्रा का आत्मविश्वास और उनके नामांकन के बाद दिए बयान ने कांग्रेस की नींद जरूर उड़ा रखी है।  वहीं सुभाष चंद्रा ने नामांकन के बाद जीत का दावा किया है। और कहा कि मैंने चुनाव लड़ने से पहले निर्दलीयों से बात की है। पहले बीजेपी के आलाकमान से इजाजत ली , फिर निर्दलीयों से बातचीत करके ही चुनाव मैदान में उतरा हूं। मैं बा...

सुभाष चंद्रा को राज्यसभा का नामांकन दाखिल करवाना महंगा पड़ेगा, कांग्रेस के तीनों ही उम्मीदवार जीतेंगे. अशोक गहलोत, CM 

जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा का चुनाव भले ही रोचक बनने का दावा किया जा रहा हो लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के तीनों ही उम्मीदवारों की जीत को लेकर पूरी तरह  से आश्वस्त हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिए हैं। हमारे तीनों उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। बीजेपी को सुभाष चंद्रा का नामांकन दाखिल करवाना महंगा पड़ेगा। गहलोत ने विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पता नहीं बीजेपी ने जो खेल खेला है, ये खेल पहले भी इनका फेल हो चुका है। इनके खुद के विधायक बीजेपी के साइन करते हैं और इन्डिपेंडेंट के नाम से फॉर्म भरवाते हैं, सुबह कहा गया कि बीजेपी के उम्मीदवार हैं दूसरे हमारे, फिर बाद में घबराकर के बदल गए कि ये इन्डिपेंडेंट रहेंगे। तो ये स्थिति शुरुआत के अंदर ही है, शुरुआत ही इनकी ऐसी हुई है। दूसरा, ये जो तरीका इनका है, ...

राज्यसभा के रण में राजस्थान में मुकाबला हुआ रोचक, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एस्सेल ग्रुप के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने भरा नामांकन

जयपुर। राज्यसभा के रण में राजस्थान में मुकाबला रोचक हो चुका है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी मीडिया नेटवर्क समूह के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने नामांकन भर दिया है। राज्य की 4 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी ने मैदान में एक निर्दलीय प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को ना केवल रोचक बना दिया है बल्कि कांग्रेस की चिंता भी बढ़ा दी है। राज्यसभा चुनाव (rajya sabha election) में बीजेपी के समर्थन से सुभाष चंद्रा की एंट्री हुई है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामाकंन दाखिल करने की आखिरी तारीख पर सुभाष चंद्रा (subhash chandra) की इस एंट्री से कांग्रेस को अपनी गणित बिगड़ने की चिंता सता रही है। माना जा रहा है कि सुभाष चंद्रा को पिक्चर में लाना बीजेपी की ही चुनावी रणनीति है। चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस के विधायकों में सेंधमारी की कोशिश की जा सकती है।   ...

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए बड़ा निर्णय, दिल्ली में 330 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा ‘नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर‘

जयपुर। राजस्थान सरकार ने दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में 330 करोड़ रूपए की लागत से ‘नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर‘ के निर्माण और संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हॉस्टल बनने से दिल्ली में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और करिअर काउंसलिंग लेकर भविष्य संवारने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के 500 विद्यार्थियों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। यह हॉस्टल 250 कमरों का होगा। निर्णय से विद्यार्थियों को महंगे किराये से राहत मिलेगी। किराये में हुई बचत से विद्यार्थी किताबों और अन्य आवश्यक सामग्री खरीद सकेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से राज्य बजट 2022-23 में दिल्...

करीब 900 करोड़ के संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी फ्रॉड मामले में पीड़ितों ने CM को बताई आपबीती

जयपुर। मुख्यमंत्री आशोक गहलोत ने सोमवार को संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा ठगी के शिकार हुए पीड़ितों के संगठन ‘संजीवनी पीड़ित संघ’ के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में निवास कर रहे संजीवनी को-ऑपरेटिव सोसायटी में निवेश करने वाले लोग थे। मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मार्मिक आपबीती बताते हुए कई महिलाएं एवं बुजुर्ग भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि राजस्थान के लाखों लोगों की मेहनत की कमाई का इस सोसायटी ने गबन कर लिया। संजीवनी पीड़ित संघ के लोगों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोसायटी के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम सिंह के साथ संजीवनी सोसायटी में उन्हें पैसा निवेश करने के लिए भरोसे में लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनकर इस मामले में पीड़ित पक्ष की बातों को ध्यान में रखक...

संघ लोक सेवा आयोग का परिणाम जारी, पहले स्थान पर रहीं श्रुति शर्मा

UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में टॉप-3 में लड़कियां ही शामिल हैं। पहला स्थान - श्रुति शर्मा, दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल, तीसरा स्थान- गामिनी सिंगला, चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा ने प्राप्त किया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। टॉपर श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं. उन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की है. वह इतिहास की छात्रा हैं. श्रुति शर्मा पिछले दो साल से जामिया मिलिया इस्लामिया में आवासीय कोचिंग एकेडमी (RCA) से कोचिंग ले रहीं थी. यह रहे टॉप 10 1.श्रुति शर्मा 2.अंकिता अग्रवाल 3.गामिनी सिंगला 4.ऐश्वर्या वर्मा 5.उत्कर्ष द्विवेदी 6.यक्ष चौधरी 7.सम्यक एस जैनी 8.इशिता राठी 9.प्री...

अब तबादलों की होगी बरसात, राजस्थान में सरकार ने तबादलों से रोक हटाई

जयपुर। राजस्थान में लंबे समय से तबादलों के इंतजार में बैठे कार्मिकों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ( अनुभाग-1) उप शासन सचिव ममता राव ने एक आदेश जारी कर सभी राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगी रोक को पर प्रतिबंध को तुरंत प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक हटाते हुए छूट प्रदान कर दी है।    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग( अनुभाग-1) उप शासन सचिव ममता राव ने एक आदेश जारी कर सभी राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगी रोक को पर प्रतिबंध को तुरंत प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक हटाते हुए छूट प्रदान कर दी है। सरकार द्वारा तबादलों से रोक हटाने के साथ ही तबादलों के इंतजार में बैठे अधिकारियों कर्मचारियों को बड़ी र...

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद क्यों अभिनेता सलमान खान के परिजनों और उनके फैंस की बढ़ी चिंताएं?

मुंबई. पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में सियासी उबाल देखने को मिल रहा है, जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं और सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश है. प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद फिल्म अभिनेता सलमान खान (Actor Salman Khan) के परिजनों और उनके फैंस की भी चिंताएं बढ गई हैं. क्योंकि जिस गैंग ने मूसेवाला की हत्या की है उसी गैंग ने सलमान खान की हत्या की भी धमकी दे रखी है.   मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी बरार और उसके आका लॉरेंस बिश्नोई दोनों के ही खतरनाक मसूंबों का अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से वो बैखौफ हत्याओं से नहीं चूक रहे. यही वो लॉरेंस बिश्नोई है जिसने पुलिस की मौजूदगी में कुछ समय पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान को ना केवल जान से मारने की धमकी दी थी बल्कि उसकी हत्या के लिए अपने गुर्गे सम्पत नेहरा को टास्...