India

राजस्थान में परिवहन विभाग से बिना पंजीकरण की ट्रेक्टर ट्रोलियों के ऑनलाईन रवन्ना जारी करने पर रोक

जयपुर। राज्य सरकार ने राज्य में परिवहन विभाग से बिना पंजीकरण वाली ट्रेक्टर ट्रोलियों से खनिज परिवहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि बजरी खनन के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 12 मई, 22 को जारी आदेशों में अपंजीकृत ट्रेक्टर ट्रोलियों से बजरी परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि अब बिना पंजीकरण वाली ट्रेक्टर ट्रोलियों के खनिज परिवहन के रवन्ना जारी करने पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लग गई है। बजरी खनन के सम्बंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 12.05.2022 के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य में परिवहन विभाग में बिना पंजीयन के चल रहे ट्रेक्टर ट्रोलियों से खनिज परिवहन पर तत्काल रोक लगाने के साथ ही न्यायालय के आदेशों की पालना में निदेशक, खा...

अपनी ही सरकार से खफा हुए विधायक गणेश घोघरा, मुख्यमंत्री को भेजा इस्तीफा

जयपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा उदयपुर में चिंतन करने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पार्टी की रीति-नीति और फैसलों को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं। पहले गुजरात में कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद राजस्थान सरकार में भी एक कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर से अपनी विधानसभा सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। घोघरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भेजे पत्र में खुद को दरकिनार करने के साथ ही उनकी आवाज दबाने के आरोप लगाए हैं। बता दें कि उनकी ही सरकार होते हुए भी बीते मंगलवार को डूंगरपुर जिले में एसडीएम समेत 22 सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा समेत 60 लोगों के खिलाफ माम...

कांग्रेस अब पटेल वोट बैंक को कैसे साधेगी? गुजरात में हार्दिक पटेल ने कांग्रेस का हाथ छोड़ा

गुजरात। हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है इस्तीफा देकर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस पटेल के मंसूबों को समय रहते नहीं समझ पाई। शायद इसीलिए गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पिछले दो महीने से बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे। अब अगले एक हफ्ते में हार्दिक बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर हार्दिक पटेल की बीएल संतोष के साथ पिछले दिनों एक मीटिंग भी हुई थी। अमित शाह और पीएम मोदी की रजामंदी के बाद हार्दिक को बीजेपी में शामिल करने का फैसला हुआ, जिसके बाद यह मीटिंग हुई। उधर गुजरात चुनावों से पहले कांग्रेस को यह बड़ा झटका है। हार्दिक पटेल को बीजेपी में शामिल करने की एक बड़ी वजह पाटीदार वोट बैंक माना जा रहा है। अब इस वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस को नई रणनीति पर काम करना होगा। फि...

कोटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती लकवा ग्रस्त महिला की आंख चूहे ने कुतरी, सोता रहा अस्पताल प्रशासन

कोटा। राजस्थान के जिस चिकित्सा मॉडल को देश में सबसे बेहतर बताया जा रहा है वहां हालात यह हैं कि हाड़ौती संभाग के अस्पताल महाराव भीमसिंह चिकित्सालय के हालात यह हैं कि यहां भर्ती एक महिला की चूहों ने आंख ही कुतर डाली। स्ट्रोक यूनिट में भर्ती लकवा ग्रस्त 30 साल की महिला रूपमति की आंख की पलक चूहे काट गए। घटना से महिला का पति परेशान है। अस्पताल प्रबंधक का दावा है कि अस्पताल परिसर में रेगुलर पेस्ट कंट्रोल किया जाता है। अस्पताल प्रशासन इस घटना को लेकर हड़कंप में आया हुआ है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. समीर टंडन ने पुष्टी की है। महिला की आंख पर चूहे ने बाइट की है। मामले की पूरी इंक्वायरी करवाई जा रही है। यूनिट हेड से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर इस मामले में सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस सरकार की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'राहुल जी, क्या आप अशोक ग...

राजस्थान के प्रत्येक जिले में विकसित किए जाएंगे 'डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब'

जयपुर। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक जिले को निर्यात संवर्धन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब' विकसित किए जाएंगे। रावत ने बताया कि जयपुर और जोधपुर जिले को प्रथम चरण में चुना गया है।   उन्होंने कहा कि इस दायरे में सभी जिलों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जिला स्तर के उद्योगों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करना है ताकि छोटे उद्योगों को मदद मिल सके और वे स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके उपलब्ध करवा सकें। जिलों को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में जिला उद्योग एवं केन्द्र, जयपुर (शहर) में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई और शहर के लिए जेम्स एण्ड ज्वैलरी तथा जयपुर ग्रामीण के लिए ब्लू पॉटरी के विकास पर चर्चा की गई।   बैठक में नितिन खण्डेवाल (उपनिदेशक) सीतापुरा द्वारा जै...

रामगढ़ विषधारी अभयारण्य राज्य का चौथा नया टाइगर रिज़र्व घोषित

जयपुर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को टाइगर रिज़र्व घोषित किया है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री श्री हेमाराम चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार एवं वन विभाग के प्रयासों से रामगढ़ विषधारी अभयारण्य राज्य का चतुर्थ नया टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया है।    चौधरी ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972(1972 का केंद्रीय अधिनियम संख्या 53) की धारा 38 फ की शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय टाइगर संरक्षण प्राधिकरण की सिफ़ारिश एवं संबंधित ग्राम सभा एवं विशेषज्ञ समिति से परामर्श उपरांत राज्य सरकार ने रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को टाइगर रिज़र्व घोषित किया है। रामगढ़ टाइगर रिज़र्व का कोर एवं बफर एरिया लगभग 15 सौ वर्ग किलोमीटर है। इसमें रामगढ़ अभयारण्य का 225 वर्ग किलोमीटर एवं चम्बल घड़ियाल सेंचुरी का 256 वर्ग किलोमीटर एवं बफर एरिया 1019 वर्ग ...

एक और पेपर लीक, कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की दूसरी पारी में हुआ पेपर निरस्त, दुबारा होगा पेपर

जयपुर। राजस्थान में रीट परीक्षा में पेपर वायरल होने का मामला अभी तक शांत भी नही हुआ कि अब राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक हो गया। पेपर का स्क्रीन शॉट वायरल का मामला सामने आया है। झोटवाड़ा के एक निजी स्कूल में स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद एसओजी एक्शन में आई और एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ खुद मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरु की। एसओजी ने मामला सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। राठौड़ ने बताया कि इस मामले में 9 लोगों को चिन्हित किया गया है। एसओजी आठ लोगों से पूछताछ कर रही है कि आखिर किस तरह से पेपर बाहर आया। राठौड़ ने बताया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर सोडाला थाना पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने के मामले में एक अभ्यार्थी को गिरफ्तार किय...

नव संकल्प शिविर के बाद राजस्थान कांग्रेस कमेटी का आदेश- जिला कार्यकारणी में 50% पद पर 50 वर्ष से कम के कांग्रेसजनों को करें शामिल

जयपुर। आला कमान द्वारा नव संकल्प चिंतन शिविर में उदयपुर में जारी किए गए निर्देशों और पारित प्रस्तावों के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ा एक्शन लिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में कांग्रेस के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षगण को परिपत्र द्वारा निर्देशित किया है कि नव संकल्प शिविर में पारित प्रस्तावों की अनुपालना में प्रस्तावित जिला कार्यकारणी में 50% पद पर 50 वर्ष की आयु से कम उम्र के कांग्रेस जनों को तथा ओबीसी, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति व जनजाति एवं महिलाओं को न्याय संगत प्रतिनिधित्व देते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन कर तीन दिवस में प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भिजवाया जाए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर में आयोजित नव संकल्प शिविर में पारित प्रस्ताव की अनुपालना में है। सभी स्तर की कांग्रेस कमेटियों में 50% पद 50 वर्ष से...

नव संकल्प चिंतन शिविर की कवरेज में दिन-रात लगे एक पत्रकार की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई

उदयपुर। कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर की कवरेज में दिन रात लगे NDTV के एक पत्रकार की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया। उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में दिल्ली से NDTV को सेवा देने वाले उमाशंकर सिंह इस दौरान कई नेताओं, पत्रकारों के समपर्क में भी आये। उमाशंकर ने एक जिम्मेदार पत्रकार के तौर पर ट्विटर के जरिये इसकी सूचना भी सार्वजनिक की। और उनके संपर्क में आये लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की है। उमाशंकर सिंह के इस ट्वीट के बाद अब नव संकल्प चिंतन शिविर में शामिल पत्रकारों के साथ नेताओं में हड़कंप मच गया हैं। उधर अब उमाशंकर के संपर्क में आए पत्रकार और नेता अपना कोरोना टेस्ट भी करवा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की आशंका मन में ना रहे और यदि वह कोरोना पॉजिटिव हो भी गए हैं तो समय रहते इसका इलाज ले सकें।...

सरकारी विभाग की दो गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर, महिला जज की मौत

बीकानेर। दो सरकारी गाड़ियों में भीषण टक्कर में एक महिला जज की मौत हो गयी। बीकानेर-खाजूवाला सड़क मार्ग पूगल थाना क्षेत्र के नूरसर-जामसर के बीच सड़क दुर्घटना में सोमवार को अनूपगढ़ एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) सरोज चौधरी की मौत हो गई। सोमवार सुबह उनकी कार को बोलेराे ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में पीछे की सीट पर बैठी महिला जज की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए है। सिंचाई विभाग की बोलेरो गाड़ी और एडीजे चौधरी की कार आमने-सामने टकराई थी। कार में पीछे की सीट पर बैठी एडीजे चौधरी लहूलुहान हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने उनको संभाला। पीबीएम अस्पताल लेकर गए, जहां एडीजे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों वाहनों के ड्राइवर सहित तीन अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहनों को अल...