India

जयपुर कांग्रेस में नेताओं के दो पक्षों में जमकर जूतमपैजार, गाली गलौच से बिगड़ा माहोल

जयपुर. कांग्रेस में बढ़ता अंदरूनी कलह फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो कांग्रेस की एकजुटता को प्रभावित कर रहे हैं. ताजा मामला राजस्थान कांग्रेस के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है. जहां कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेन्द्र भारद्वाज को अपशब्द कहने से विवाद इतना बढ गया कि दो गुटों में जमकर जूतमपैजार हुई. आलम यह रहा कि समय रहते स्थिति नहीं संभाली होती तो मामला काफी आगे बढ जाता. बताया जा रहा है कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समझदारी दिखाते हुए बीच बचाव कर स्थिति को बिगड़ने से रोका. घटनाक्रम के बाद दोनों ही पक्षों की ओर से जहां सांगानेर थाने में शिकायत की गई वहीं कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भी अपना पक्ष रखा. विनय प्रताप भोपर का आरोप है कि ' पुष्पेन्द्र भारद्वाज, उनके भाई ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर मारपीट की. वो तो म...

मंत्री अशोक चांदना के ट्वीट पर बोले CM गहलोत- ट्वीट को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, हो सकता है चांदना काम के दबाव से टेंशन में हों

जयपुर। राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना के ट्वीट पर एक तरफ जहां बवाल मचा हुआ है वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चांदना के ट्वीट को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि मुझे लगता है कि अभी अशोक चांदना ने जो पिछली बार स्टेट लेवल का प्रोग्राम किया था वो बहुत बड़ा था। शानदार प्रोग्राम था वो स्टेट स्पोर्ट्स का। उसी प्रकार से अब एक और प्रोग्राम बहुत बड़ा होने जा रहा है ग्रामीण ओलंपिक। हिंदुस्तान में पहली बार राजस्थान में जो बजट घोषणाएं हैं, बजट घोषणा को करने का जो अभियान चल रहा है, वो इतिहास बनाएगा, करीब 30 लाख से ज्यादा लोग गांव-गांव में खेलेंगे, चाहे कबड्डी हो, वॉलीबॉल हो, खो-खो हो, तो इतना बड़ा भार उनके ऊपर आया हुआ है, हो सकता है कि वो टेंशन में आ गए हो, कोई कमेंट कर दिया हो, ज्यादा उसको गंभीरता से नहीं...

अब अजमेर की ख्वाजा साहब की दरगाह में हिन्दू प्रतीक चिन्ह होने का दावा, प्रशासन अलर्ट, दरगाह की सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली स्थित महाराणा प्रताप सेना द्वारा ट्वीट कर सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हिन्दू प्रतीक चिन्ह होने का दावा किया गया। इसमें कथित तौर पर हिन्दू देवी-देवताओं से जुड़े चिन्ह बताए गए। ज्यों ही इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंची एकाएक हड़कंप मच गया। जिला कलक्टर अंशदीप के निर्देश पर एडीएम सिटी भावना गर्ग तत्काल दरगाह पहुंची। उनके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा सहित अन्य भी पहुंचे। महाराणा प्रताप सेना ने यह दावा किया है कि ख्वाजा साहब की दरगाह के स्थान पर पहले एक शिव मंदिर था। प्रताप सेना ने एक फोटो भी जारी किया है, फोटो को दरगाह की खिड़कियों का बताया जा रहा है। उन खिड़कियों पर स्वस्तिक के निशान बने हुए हैं। इसको लेकर सेना ने सीएम अशोक गहलोत और केंद्र में मोदी सरकार को भी पत्र लिखा है। अंजुमन सैयद जादगान कमेटी के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा शाह ने कहा कि ये बयान आज ह...

बिना अधिकार काट दिए करोड़ों के चेक, राजस्थान में जल जीवन मिशन की कार्यशैली पर उठे सवाल

जयपुर। राजस्थान में जल जीवन मिशन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जल जीवन मिशन में बिना अधिकार करोड़ों का भुगतान करने का मामला इन दिनों चर्चा में है। नियमानुसार WSSO निदेशक को चैक काटने का अधिकार नहीं है। वित्त विभाग से भुगतान के अधिकार की अनुमति भी नहीं है बावजूद इसके 3 साल में करोड़ों रूपए के भुगतान के चैक काट दिए गए। ऐसे में अब निदेशक WSSO कार्यालय की कार्यशैली पर उठने लगे हैं। इस बीच 15 मार्च , 2022 की एक्सीक्यूटिव कमेटी में इन प्रिंसिपल एप्रूव्ल दे दी गई और भुगतानों पर वित्त विभाग से सहमति लेने का भी निर्णय लिया गया। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी इजाजत से और आशीर्वाद से यह काम किया गया।   यहां भी गड़बड़ी? सूत्रों के मुताबिक जलदाय विभाग SWSM में एक और अनियमितता हुई है। ACE सपोर्ट गतिविधियां के नए कार्यालय के गठन की तैयारी की जा रही है। 1 एसीई, 3 एक्सईएन, 3 एईएन, 3 अकाउं...

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और निर्विवाद आईएएस कुलदीप रांका से आखिर क्यों खफा हुए राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना, ट्वीट से मचा हड़कंप

जयपुर. राजस्थान के खेल एवं युवा मामलात, सूचना एवं जनसम्पर्क राज्य मंत्री अशोक चांदना ने अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख शासन सचिव सीनियर आईएएस कुलदीप रांका के खिलाफ ट्वीट कर दिया है। हालांकि कुलदीप रांका ब्यूरोक्रेसी के एक निर्विवाद अफसर के रूप में जाने जाते हैं जिनको विवाद सुलझाने वाले अफसर के रूप में जाना जाता है ना कि विवाद बढाने वाले अफसर के रूप में। लेकिन जिस तरह से मंत्री अशोक चांदना ने यह ट्वीट किया है उसके बाद इसके पीछे के विवाद की कहानी सब ढूंढते नजर आ रहे हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि इस्तीफे की पेशकश और कुलदीप रांका पर सीधी टिप्पणी कर वो सरकार को शायद कोई मैसेज देना चाह रहे हों. यही कारण है कि कुछ लोग इस ट्वीट के खिलाफ भी लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे भविष्य के किसी राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर भी देख रहें हैं।  '...

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी IAS प्रवीण गुप्ता के नवाचारों का देशभर में हो रहा अनुसरण, भारत निर्वाचन आयोग से मिला प्रशंसा पत्र

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान के निर्वाचन विभाग को बेहतरीन कार्य के लिए सराहा गया है। खासकर विभाग के मुखिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी आईएएस प्रवीण गुप्ता के नवाचारों और वर्किंग स्टाइल की भारत निर्वाचन आयोग ने जमकर तारीफ की है। दरअसल राजनेतिक दलों की इलेक्शन प्लानिंग के बारे में तो हम अक्सर सुनते हैं, लेकिन राजस्थान में इलेक्शन कमिशन का बूथ मैनेजमेंट भी देश में मिसाल बना है। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने राजस्थान में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर प्रवीण गुप्ता को पत्र लिख राजस्थान में हो रहे नवाचारों की प्रशंसा की है। उन्होंने प्रशंसा पत्र में कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के प्रयासों से बूथ लेवल ऑफिसर अब निर्वाचन आयोग और आमजन में बेहतर संवाद स्थापित कायम कर पाया है। राजस्थान में कुछ समय पूर्व हुए उप चुनावों में आधुनिक तकनीकी माध्यमों और मौजू...

जोधपुर में फिर बवाल, मामूली विवाद पर दो गुटों में पथराव और तोड़फोड़

जोधपुर।गंगाना गांव के पास बकरा मंडी इलाके में दो वाहनों में टक्कर के बाद हंगामा हो गया. गाड़ी चालक का आरोप है कि वह अकेला था, जैसे ही टक्कर मारने का विरोध किया तो बकरा मंडी से समुदाय विशेष के दर्जनों लोग आ गए और इस पर हमला बोल मारपीट के साथ ही पथराव शुरू कर दिया. सूत्रों की माने तो झगड़े को दो समुदाय के बीच झगड़े का रूप देने का प्रयास किया गया, लेकिन समय रहते पुलिस ने स्थिति को संभाल कर मामले को शांत करवा दिया. हालांकि झगड़े में दो लोग चोटिल भी हुए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पर यहां पुलिस सुपर एक्टिव एक्शन लेते नजर आई। जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर लगातार मामले पर नज़र बनाए हुए हैं।   बताया जा रहा है मामूली बात पर हुए इस विवाद में गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक घर पर धावा बोल दिया। उपद्रवियों पर घर पर पत्थर फेंकने और महिलाओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप ...

बिजली मंत्रालय डिस्कॉम के 1 लाख करोड़ से अधिक के पिछले बकाया को जल्द करेगा समाप्त, योजना पर काम तेज

नई दिल्ली. डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियों) की बकाया राशि का भुगतान करने में असमर्थता बिजली क्षेत्र की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को प्रभावित करती है। इस स्थिति पर विचार करते हुए बिजली मंत्रालय वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के वित्तीय संकट को कम करने के लिए एक योजना पर काम कर रहा है जो अपने बकाया का भुगतान करने में असमर्थ हैं। वितरण कंपनी द्वारा उत्पादन कंपनी को भुगतान में विलंब किए जाने से उत्पादन कंपनी के नकदी प्रवाह पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिसे कोयले के रूप में इनपुट आपूर्ति के लिए प्रावधान करने की आवश्यकता होती है और बिजली संयंत्र के दिन-प्रतिदिन के संचालन के लिए पर्याप्त कार्यशील पूंजी की जरूरत होती है। प्राप्ति (PRAAPTI) पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 18 मई 2022 तक, डिस्कॉम की बकाया राशि (विवादित राशि और विलंबित भुगतान अधिभार (एलपीएससी) को छोड़कर) 1,00,018 करोड़ रुपये और एलपीएससी बकाया...

भारतीय नौसेना और बांग्लादेश की नौसेना का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास बोंगोसागर शुरू

भारतीय नौसेना (आईएन) और बांग्लादेश की नौसेना (बीएन) के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'बोंगोसागर' का तीसरा संस्करण 24 मई 2022 को बांग्लादेश के पोर्ट मोंगला में शुरू हुआ। इस अभ्यास का हार्बर चरण 24 से 25 मई तक निर्धारित है, जिसके बाद 26 से 27 मई तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में एक समुद्री चरण आयोजित होगा। बोंगोसागर अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री अभ्यासों और जंगी कार्रवाई के व्यापक स्पेक्ट्रम में...

घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता और चीनी की कीमतों में स्थिरता पर केंद्र ने किया ध्यान केंद्रित

नई दिल्ली. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि केंद्र की पहली प्राथमिकता उपभोग के लिए उचित दर पर पर्याप्त चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, उसके बाद एथेनॉल के लिए अधिकतम चीनी भेजी जाएगी। घरेलू खपत को प्राथमिकता देने की बात करते हुए, उन्होंने कहा कि अक्टूबर और नवंबर में त्योहारों के दौरान चीनी की मांग बढ़ जाती है और इसलिए, केंद्र नरम सीजन के लिए चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है। भारत सरकार घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों में स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले 12 महीनों में चीनी की कीमतें नियंत्रण में हैं। भारत में चीनी की थोक कीमतें 3,150-3,500 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हैं, वहीं खुदरा कीमतें भी देश के विभिन्न हिस्सों में 36-44 रुपये प्रति किग्रा के दायरे में नियंत्रण में हैं। विशेष रूप से ब्राजील में उत्पादन में कमी के चलते वैश...